सलमान खान फिल्म्स पर भड़के अमाल मलिक:फिल्म ‘हीरो’ की 11वीं सालगिरह की पोस्ट में गाने का क्रेडिट नहीं मिलने पर जताई नाराजगी

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Amaal Mallik Slams Salman Khan Films Over Hero Movie Anniversary Credit

सलमान खान फिल्म्स पर भड़के अमाल मलिक:फिल्म ‘हीरो’ की 11वीं सालगिरह की पोस्ट में गाने का क्रेडिट नहीं मिलने पर जताई नाराजगी9 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

म्यूजिक कंपोजर अमाल मलिक ने फिल्म ‘हीरो’ की 11वीं सालगिरह पर सलमान खान फिल्म्स की सोशल मीडिया पोस्ट पर नाराजगी जताई। उन्होंने पोस्ट में संगीतकार और गीतकार को क्रेडिट नहीं देने पर प्रोडक्शन हाउस को घेरा।

दरअसल, सलमान खान फिल्म्स ने 2015 में रिलीज हुई ‘हीरो’ की सालगिरह मनाई थी। इस फिल्म से सूरज पंचोली और अथिया शेट्टी ने बॉलीवुड डेब्यू किया था।

अमाल ने सलमान खान फिल्म्स के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट @skfilmsofficial के कमेंट सेक्शन में लिखा, “जिसने भी यह पेज या सोशल मीडिया संभाला है, मुझे उस ऑडेसिटी से प्यार है, जो आपने गाने के संगीतकार और गीतकार को छोड़कर दिखाई है।”

उन्होंने आगे लिखा, “यह अच्छी बात नहीं लगती कि किसी संगीतकार और उसके गीतकार की मेहनत, खून, पसीने और आंसुओं से बने गाने का जश्न मनाया जाए, लेकिन उसके रचनाकारों का सम्मान या जिक्र तक न हो।”

अमाल ने टीम को बुनियादी बातें सीखने की सलाह दी। उन्होंने लिखा, “बेसिक चीजें करना सीखिए, वरना यह पेज डिलीट कर दीजिए।”

अमाल ने टीम से उनका कमेंट नहीं हटाने की अपील भी की। उन्होंने लिखा, “मेरा कमेंट डिलीट मत करना। सलमान सर को भी इसे देखने दो, ताकि उन्हें पता चले कि आप लोगों ने गलती की है।”

फिल्म ‘हीरो’ के साउंडट्रैक को अमाल मलिक, मीट ब्रदर्स अंजन, सचिन-जिगर और जस्सी कट्याल ने कंपोज किया था।

हालांकि, अमाल मलिक के कमेंट के बाद सलमान खान फिल्म्स की टीम ने अपनी गलती सुधारी। उन्होंने पोस्ट को ‘एडिट’ (Edit) करके अमाल मलिक के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट को टैग किया और उन्हें व गीतकार कुमार को उनका जायज क्रेडिट दिया।

सलमान ने अमाल मलिक को ब्रेक दिया था

अमाल मलिक के करियर में सलमान खान का योगदान रहा है। सलमान ने साल 2014 में अपनी फिल्म ‘जय हो’ से अमाल को बॉलीवुड में बतौर म्यूजिक कंपोजर ब्रेक दिया था।

अमाल मलिक ने फिल्म 'जय हो' से बतौर म्यूजिक कंपोजर 'तुमको तो आना ही था' और 'लव यू लव यू' गाने कंपोज किए।अमाल मलिक ने फिल्म ‘जय हो’ से बतौर म्यूजिक कंपोजर ‘तुमको तो आना ही था’ और ‘लव यू लव यू’ गाने कंपोज किए।

इसके बाद साल 2015 में सलमान खान के प्रोडक्शन हाउस की फिल्म ‘हीरो’ के लिए अमाल मलिक ने ही संगीत तैयार किया था। इस फिल्म का गाना “मैं हूं हीरो तेरा” ब्लॉकबस्टर रहा, जिसे ओरिजिनली अमाल के भाई अरमान मलिक ने गाया था और बाद में खुद सलमान खान ने भी अपनी आवाज में इसका एक स्पेशल वर्जन रिकॉर्ड किया था।

अमाल ने खुद को SRK का बड़ा फैन बताया था

वहीं, साल 2020 में एक फैन चैट के दौरान अमाल ने खुद को शाहरुख खान का बड़ा फैन बताते हुए ‘SRKian’ कहा था। इसके बाद सलमान खान के कुछ फैंस ने उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया। फैंस ने उन्हें अनफॉलो करने और करियर खत्म होने तक की धमकी दी। अमाल ने इसका जवाब दिया था।

उन्होंने कहा था कि सलमान का सम्मान करने का मतलब यह नहीं कि वह गाली-गलौज या अंधभक्ति सहेंगे। उन्होंने यह भी साफ किया कि सलमान ने उन्हें लॉन्च किया है और वह उनका हमेशा सम्मान करेंगे।

करीब पांच साल बाद अमाल और सलमान फिर आमने-सामने आए। 24 अगस्त 2025 को अमाल ने ‘बिग बॉस 19’ में बतौर कंटेस्टेंट एंट्री ली। इस शो को सलमान खान ने होस्ट किया था।

फिल्मी संगीत से ब्रेक का ऐलान

पिछले महीने अमाल ने फिल्मी संगीत कंपोज करने से ब्रेक लेने का ऐलान किया था। उन्होंने साफ किया था कि यह ब्रेक नए फिल्मी संगीत पर लागू होगा।

उन्होंने यह भी बताया था कि उनके कुछ पुराने रिलीज नहीं हुए गाने दर्शकों तक पहुंच सकते हैं। ऐसा तब होगा, जब उन फिल्मों को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।

अमाल ने एक्स पर लिखा था, “मैं बिल्कुल ठीक हूं। इस बार मैं पूरी तरह वही करूंगा, जो मेरे लिए और मेरे दिल के लिए जरूरी है। यह मेरे स्वास्थ्य के लिए भी जरूरी है।”

उन्होंने आगे लिखा था, “मुझे अपने दिमाग, शरीर, आत्मा और पूरी तरह ठीक होने के लिए ब्रेक चाहिए। मुझे जल्द संभलकर लौटना है। मैं आप सभी, अपने प्यारे फैंस, के लिए ढेरों धुनों के साथ वापस आना चाहता हूं। #Amaalians”

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    प्रभास की ‘स्पिरिट’ के रिव्यू को लेकर क्रिटिक्स को चुनौती:डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा के भाई बोले- फिल्म आएगी, तब देखेंगे कैसी समीक्षा करते हैं

    Hindi News Entertainment Bollywood Pranay Reddy Vanga Statement | Sandeep Reddy Vanga Spirit Movie Review प्रभास की ‘स्पिरिट’ के रिव्यू को लेकर क्रिटिक्स को चुनौती:डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा के भाई…

    अमीषा पटेल के माता-पिता के घर चोरी:₹5 लाख की ज्वेलरी गायब; घरेलू सहायिका गिरफ्तार, पुलिस ने विरार से आरोपी को पकड़ा

    Hindi News Entertainment Bollywood Ameesha Patel Parents House Theft | Maid Arrested From Virar Mumbai अमीषा पटेल के माता-पिता के घर चोरी:₹5 लाख की ज्वेलरी गायब; घरेलू सहायिका गिरफ्तार, पुलिस…

    You Missed

    Oregon Ducks injury report: Latest updates vs. Oklahoma State

    • By dp
    • September 12, 2026
    • 0 views
    Oregon Ducks injury report: Latest updates vs. Oklahoma State

    प्रभास की ‘स्पिरिट’ के रिव्यू को लेकर क्रिटिक्स को चुनौती:डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा के भाई बोले- फिल्म आएगी, तब देखेंगे कैसी समीक्षा करते हैं

    • By dp
    • September 12, 2026
    • 0 views
    प्रभास की ‘स्पिरिट’ के रिव्यू को लेकर क्रिटिक्स को चुनौती:डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा के भाई बोले- फिल्म आएगी, तब देखेंगे कैसी समीक्षा करते हैं

    Ted Cruz booed by Texas fans in ‘College GameDay’ appearance

    • By dp
    • September 12, 2026
    • 2 views
    Ted Cruz booed by Texas fans in ‘College GameDay’ appearance

    सलमान खान फिल्म्स पर भड़के अमाल मलिक:फिल्म ‘हीरो’ की 11वीं सालगिरह की पोस्ट में गाने का क्रेडिट नहीं मिलने पर जताई नाराजगी

    • By dp
    • September 12, 2026
    • 3 views
    सलमान खान फिल्म्स पर भड़के अमाल मलिक:फिल्म ‘हीरो’ की 11वीं सालगिरह की पोस्ट में गाने का क्रेडिट नहीं मिलने पर जताई नाराजगी

    Home opener offers mental test for CU Buffs against Weber State