थलापति विजय सिल्वरस्टोन में अजीत कुमार की रेस देखी:तृषा कृष्णन सबके सामने आईं तो पीछे हटते दिखे; पत्नी ने वापस लिया है तलाक का केस

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Thalapathy Vijay & Trisha Krishnan Visit Silverstone | Ajith Kumar Race

थलापति विजय सिल्वरस्टोन में अजीत कुमार की रेस देखी:तृषा कृष्णन सबके सामने आईं तो पीछे हटते दिखे; पत्नी ने वापस लिया है तलाक का केस48 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और एक्टर थलापति विजय ने शनिवार को सिल्वरस्टोन में मिशेलिन ले मैन्स कप रेस की हरी झंडी दिखाकर ओपनिंग की। साउथ स्टार अजीत कुमार इस रेस में शामिल थे, जिन्होंने 38वां स्थान हासिल किया है। हालांकि इस रेस के दौरान थलापति विजय के साथ रूमर्ड गर्लफ्रेंड तृषा कृष्णन की मौजूदगी ने ध्यान खींच लिया है।

सोशल मीडिया पर रेस से जुड़े कई वीडियो सामने आ रहे हैं। कुछ में विजय, तृषा के साथ रेस एंजॉय करते दिखे, कुछ में एक्टर अजीत से रेस से पहले मुलाकात करते तो कभी रेस को हरी झंडी दिखाते।

देखिए रेसिंग से विजय की तस्वीरें-

विजय-तृषा के अफेयर की चर्चा के बीच पत्नी संगीता ने तलाक की अर्जी वापस ली

थलापति विजय और तृषा कृष्णन लंबे समय से अफेयर रूमर्स के बीच चर्चा में हैं। इसी बीच विजय की पत्नी ने फरवरी 2023 में विजय से तलाक की मांग करते हुए केस दर्ज करवाया था। PTI के मुताबिक, संगीता ने याचिका में कहा था कि उनके पति का एक एक्ट्रेस के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर हैं। उन्हें इस बारे में अप्रैल 2021 में पता चला। हालांकि, उन्होंने एक्ट्रेस का नाम नहीं लिया।

उन्होंने यह भी बताया था कि विजय ने उन्हें लगातार मानसिक प्रताड़ना दी। उपेक्षित किया और छोड़ दिया। जरूरत पड़ने पर वह उस अभिनेत्री को भी मामले में दूसरा पक्षकार बनाएंगी।

संगीता का कहना था कि उनका रिश्ता पूरी तरह टूट चुका है। विजय भावनात्मक रूप से उनसे दूर हो गए हैं। उनके साथ अपमानजनक व्यवहार करते थे। ऐसी परिस्थितियां पैदा कर दी थीं कि उन्हें एक ही घर में अलग रहना पड़ रहा था। इसलिए स्पेशल मैरिज एक्ट, 1954 के तहत तलाक दिया जाए।

तमिलनाडू चुनाव के समय चुनाव लड़ रहे विजय के निजी मामले को जमकर उछाला गया था। इसी समय उनकी और तृषा की मौजूदगी ने भी जमकर सुर्खियां बटोरीं।

विजय ने तृषा के जन्मदिन के दिन तमिलनाडू चुनाव जीता, जिसके ठीक बाद तृषा उनके नीलांकरई स्थित घर पहुंचीं।

इसी दिन तृषा ने विजय के साथ देर रात बर्थडे सेलिब्रेट करते हुए तस्वीर भी पोस्ट की।

आगे 10 मई को तृषा तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में विजय के शपथ ग्रहण समारोह में भी शामिल हुईं।

तृषा 15 अगस्त को भी विजय के परिवार के साथ उनके कार्यक्रम में शामिल हुई थीं।

दोनों कई मौकों पर साथ नजर आए, जिससे उनका रिश्ता ऑफिशियल माना जा रहा था, हालांकि तभी विजय की पत्नी ने तलाक की अर्जी वापस ले ली है।

तलाक की अर्जी वापस लेने के बाद ये पहली बार है जब विजय-तृषा फिर साथ नजर आए हैं।

अजीत कुमार की रेसिंग के बारे में-

सिल्वरस्टोन की इस रेस में अभिनेता अजित कुमार की टीम अजित रेडऐंट बाय विराज 38वें स्थान पर रही। टीम ने दो घंटे की रेस पूरी की, लेकिन कोई अंक नहीं जुटा सकी। अजित कुमार और फ्रांसीसी रेसर रोमेन वोज्नियाक की जोड़ी की कार कुल विजेता से तीन लैप पीछे रही।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    लखनऊ फास्ट फूड खा रहा युवक अचानक हुआ घायल:गोली और पटाखे में उलझी पुलिस, ट्रामा सेंटर रेफर

    Hindi News Local Uttar pradesh Lucknow Lucknow Aliganj Firing Incident | Youth Injured Near Central Bhawan लखनऊ फास्ट फूड खा रहा युवक अचानक हुआ घायल:गोली और पटाखे में उलझी पुलिस,…

    अटल नगर में जल्द मिलेगा फ्लैटों का कब्जा:नादरगंज में 18 मीटर चौड़ी होगी सड़क,वरुण विहार में भूखंडों के विकास और जल निकासी पर जोर

    Hindi News Local Uttar pradesh Lucknow Lucknow LDA Visit | Nadarganj Road Expansion & Atal Nagar Flat Update अटल नगर में जल्द मिलेगा फ्लैटों का कब्जा:नादरगंज में 18 मीटर चौड़ी…

    You Missed

    Microsoft earnings live: Microsoft to report Q1 earnings with Wall Street looking for further Azure growth

    • By dp
    • October 28, 2026
    • 0 views
    Microsoft earnings live: Microsoft to report Q1 earnings with Wall Street looking for further Azure growth

    लखनऊ फास्ट फूड खा रहा युवक अचानक हुआ घायल:गोली और पटाखे में उलझी पुलिस, ट्रामा सेंटर रेफर

    • By dp
    • October 28, 2026
    • 0 views
    लखनऊ फास्ट फूड खा रहा युवक अचानक हुआ घायल:गोली और पटाखे में उलझी पुलिस, ट्रामा सेंटर रेफर

    BOAT live updates: winner, rankings and nominees | Messi and Ronaldo battle for the Ballon d’Or of All Time

    • By dp
    • October 28, 2026
    • 1 views
    BOAT live updates: winner, rankings and nominees | Messi and Ronaldo battle for the Ballon d’Or of All Time

    अटल नगर में जल्द मिलेगा फ्लैटों का कब्जा:नादरगंज में 18 मीटर चौड़ी होगी सड़क,वरुण विहार में भूखंडों के विकास और जल निकासी पर जोर

    • By dp
    • October 28, 2026
    • 1 views
    अटल नगर में जल्द मिलेगा फ्लैटों का कब्जा:नादरगंज में 18 मीटर चौड़ी होगी सड़क,वरुण विहार में भूखंडों के विकास और जल निकासी पर जोर

    Alphabet set to report Q3 earnings after the bell as shaky AI trade looks for signs of strength

    • By dp
    • October 28, 2026
    • 3 views
    Alphabet set to report Q3 earnings after the bell as shaky AI trade looks for signs of strength

    AC Milan vs Bologna: Italian Serie A stats & head-to-head

    • By dp
    • October 28, 2026
    • 8 views
    AC Milan vs Bologna: Italian Serie A stats & head-to-head