तिग्मांशु धूलिया ने यश के लुक पर कसा तंज:KGF को लेकर बोले- ऐसी फिल्मों के हीरो लंबे बाल-दाढ़ी में राक्षस जैसे लगते हैं

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Tigmanshu Dhulia Slams KGF Star Yash Look | Filmmaker Statement

तिग्मांशु धूलिया ने यश के लुक पर कसा तंज:KGF को लेकर बोले- ऐसी फिल्मों के हीरो लंबे बाल-दाढ़ी में राक्षस जैसे लगते हैं3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

निर्देशक तिग्मांशु धूलिया ने ‘पान सिंह तोमर’, ‘हासिल’ और ‘साहेब बीवी और गैंगस्टर’ जैसी फिल्में डायरेक्ट की हैं। - Dainik Bhaskarनिर्देशक तिग्मांशु धूलिया ने ‘पान सिंह तोमर’, ‘हासिल’ और ‘साहेब बीवी और गैंगस्टर’ जैसी फिल्में डायरेक्ट की हैं।

निर्देशक तिग्मांशु धूलिया ने हाल ही में साउथ फिल्मों में दिखाए जा रहे हीरोज के लुक और हिंसा पर अपनी राय रखी। उन्होंने फिल्म ‘KGF’ के हीरो यश के लुक पर तंज कसा।

तिग्मांशु ने कहा कि आजकल फिल्मों में हीरो लंबे बाल और बड़ी दाढ़ी में नजर आते हैं, जो उन्हें राक्षस जैसे लगते हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि जिस तरह के किरदार पहले रामायण और महाभारत में राक्षसों के होते थे, वे आज फिल्मों में हीरो बनकर युवाओं को पसंद आ रहे हैं।

तिग्मांशु धूलिया ने यह बात कोशाला साहित्य महोत्सव में बातचीत के दौरान कही। उन्होंने कहा कि आजकल फिल्मों में बहुत ज्यादा गुस्से वाले और हिंसक किरदार दिखाए जा रहे हैं। उनके मुताबिक, ‘बाहुबली’ के बाद ‘कांतारा’ जैसी फिल्मों में मार-काट और खून-खराबा काफी बढ़ गया है।

तिग्मांशु ने कहा कि उन्हें इस तरह का सिनेमा बिल्कुल पसंद नहीं है। हालांकि, उन्होंने यह भी माना कि दर्शक ऐसी फिल्मों को पसंद कर रहे हैं।

उनके मुताबिक, इसकी एक वजह समाज में लोगों के अंदर मौजूद गुस्सा हो सकता है। उन्होंने कहा कि शायद लोगों को अपना गुस्सा निकालने का कोई जरिया नहीं मिल रहा, इसलिए वे फिल्मों के इन किरदारों में खुद को देखते हैं और उन्हें देखकर मजा लेते हैं।

यश ने KGF फिल्म फ्रेंचाइजी में रॉकी का किरदार निभाया था।यश ने KGF फिल्म फ्रेंचाइजी में रॉकी का किरदार निभाया था।

उन्होंने कहा कि उन्हें समझ नहीं आता कि इन फिल्मों का लोगों पर इतना असर क्यों है? तिग्मांशु ने यह भी कहा कि लगातार ऐसी फिल्में बन रही हैं और दर्शक उन्हें पसंद कर रहे हैं।

तिग्मांशु धूलिया ने ‘धुरंधर’ की कहानी पर सवाल उठाए

हाल ही में तिग्मांशु धूलिया ने मौजूदा हिंदी सिनेमा में कहानी कहने के तरीके पर सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा था कि कॉरपोरेट कल्चर और एक जैसे फिल्मी टेम्पलेट के कारण फिल्मों में मौलिक कहानियां कम होती जा रही हैं।

धूलिया ने यह टिप्पणी हाल ही में एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया (EGI) की ओर से आयोजित राजेंद्र माथुर मेमोरियल लेक्चर के दौरान की थी।

धूलिया ने कमर्शियल मेनस्ट्रीम सिनेमा का उदाहरण देते हुए ‘पुष्पा’, ‘KGF’ और ‘धुरंधर’ का जिक्र किया था। उन्होंने कहा, “हर फिल्म एक फिक्शनल बायोपिक है।”

‘धुरंधर’ का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि अगर किसी से फिल्म की कहानी पूछी जाए तो शायद वह उसे ठीक से बता नहीं पाएगा।

उन्होंने कहा था, “मैंने वह फिल्म देखी है। मुझे फिल्म का पहला पार्ट काफी पसंद आया। बहुत अच्छी तरह प्रेजेंट किया गया है, काफी एंगेजिंग है और म्यूजिक भी अच्छा है, लेकिन आप उसकी कहानी पूछिएगा तो आप कहानी बता नहीं पाएंगे।”

धूलिया ने फिल्म की कहानी को अपने अंदाज में समझाते हुए कहा, “एक आदमी है, अंडरकवर स्पाई है, पाकिस्तान जाता है और वहां तबाही मचा देता है। ये कोई कहानी हुई?”

उन्होंने आगे कहा था कि फिल्मों में कहानी कहने वाले लोग कम हो गए हैं और जो लोग अलग तरह की कहानी कहना चाहते हैं, उन्हें बनाने का मौका नहीं मिलता। उनके मुताबिक मेकर्स को डर रहता है कि ऐसी फिल्में चलेंगी नहीं।

धूलिया बोले- फिल्मों में एक जैसा टेंपलेट दिखाई दे रहा है

धूलिया ने कहा था कि एक ही जैसा टेंपलेट हर जगह दिखाई दे रहा है। उन्होंने इसे एक्सट्रीम कैपिटलिज्म से जोड़ते हुए कहा कि जिस तरह शहरों, फैशन, गाड़ियों और दुकानों में एकरूपता बढ़ रही है, उसी तरह फिल्मों में भी इंडिविजुअलिटी कम होती जा रही है।

उन्होंने पुराने हिंदी सिनेमा का जिक्र करते हुए कहा कि बिमल रॉय, शक्ति सामंत, मनमोहन देसाई, प्रकाश मेहरा और सुभाष घई जैसे फिल्मकारों से लेकर 2017 तक हिंदी सिनेमा में स्थिति ठीक थी। इसके बाद अचानक बदलाव आया और हम कहानी कहना ही भूल चुके हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें…

तिग्मांशु धूलिया के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी फिल्म ‘घमासान’ 11 सितंबर को ZEE5 पर रिलीज हुई है। फिल्म में प्रतीक गांधी और अरशद वारसी मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म बुंदेलखंड के डकैत संसार से प्रेरित कहानी पर आधारित है।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    हनुमान अंश ने 37वें दिन कमाए 18.50 करोड़:इसके आगे हैवान को फ्लॉप का खतरा, दूसरे दिन महज 2.50 करोड़ कमाए, जानिए कैसा है कलेक्शन

    Hindi News Entertainment Bollywood Hanuman Ansh Box Office Collection Vs Haivan | Movie Performance Update हनुमान अंश ने 37वें दिन कमाए 18.50 करोड़:इसके आगे हैवान को फ्लॉप का खतरा, दूसरे…

    सड़क हादसे में मौत के 7 महीने बाद FIR:सरोजनीनगर थाने में अज्ञात कार चालक पर मामला दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

    Hindi News Local Uttar pradesh Lucknow Sarojini nagar Sarojininagar Road Accident Case | FIR Lodged Against Unknown Driver सड़क हादसे में मौत के 7 महीने बाद FIR:सरोजनीनगर थाने में अज्ञात…

    You Missed

    Buckle Up, Chicago! | By Cole Kmet

    • By dp
    • September 13, 2026
    • 0 views
    Buckle Up, Chicago! | By Cole Kmet

    हनुमान अंश ने 37वें दिन कमाए 18.50 करोड़:इसके आगे हैवान को फ्लॉप का खतरा, दूसरे दिन महज 2.50 करोड़ कमाए, जानिए कैसा है कलेक्शन

    • By dp
    • September 13, 2026
    • 1 views
    हनुमान अंश ने 37वें दिन कमाए 18.50 करोड़:इसके आगे हैवान को फ्लॉप का खतरा, दूसरे दिन महज 2.50 करोड़ कमाए, जानिए कैसा है कलेक्शन

    Titans postpone Chris Johnson Ring of Honor induction due to ‘unforeseen circumstances’

    • By dp
    • September 13, 2026
    • 3 views
    Titans postpone Chris Johnson Ring of Honor induction due to ‘unforeseen circumstances’

    तिग्मांशु धूलिया ने यश के लुक पर कसा तंज:KGF को लेकर बोले- ऐसी फिल्मों के हीरो लंबे बाल-दाढ़ी में राक्षस जैसे लगते हैं

    • By dp
    • September 13, 2026
    • 4 views
    तिग्मांशु धूलिया ने यश के लुक पर कसा तंज:KGF को लेकर बोले- ऐसी फिल्मों के हीरो लंबे बाल-दाढ़ी में राक्षस जैसे लगते हैं

    Manchester derby: Fixed v fluid – opposite approaches Maresca and Carrick are taking

    • By dp
    • September 13, 2026
    • 4 views
    Manchester derby: Fixed v fluid – opposite approaches Maresca and Carrick are taking

    सड़क हादसे में मौत के 7 महीने बाद FIR:सरोजनीनगर थाने में अज्ञात कार चालक पर मामला दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

    • By dp
    • September 13, 2026
    • 4 views
    सड़क हादसे में मौत के 7 महीने बाद FIR:सरोजनीनगर थाने में अज्ञात कार चालक पर मामला दर्ज, पुलिस जांच में जुटी