हनुमान अंश ने 37वें दिन कमाए 18.50 करोड़:इसके आगे हैवान को फ्लॉप का खतरा, दूसरे दिन महज 2.50 करोड़ कमाए, जानिए कैसा है कलेक्शन

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Hanuman Ansh Box Office Collection Vs Haivan | Movie Performance Update

हनुमान अंश ने 37वें दिन कमाए 18.50 करोड़:इसके आगे हैवान को फ्लॉप का खतरा, दूसरे दिन महज 2.50 करोड़ कमाए, जानिए कैसा है कलेक्शन12 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

फिल्म हनुमान अंश 7 अगस्त और हैवान 11 सितंबर को रिलीज हुई है। - Dainik Bhaskarफिल्म हनुमान अंश 7 अगस्त और हैवान 11 सितंबर को रिलीज हुई है।

रिलीज के पहले दिन महज 10 लाख कमाने वाली फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने रिलीज के 37वें दिन शनिवार को देश में ₹18.50 करोड़ की नेट कमाई की। शुक्रवार के मुकाबले इसकी कमाई 76.19% बढ़ी। फिल्म ने दो दिन पहले 11 सितंबर को रिलीज हुई ‘हैवान’ से शनिवार को 640% ज्यादा कमाई की। अक्षय कुमार और सैफ अली खान की ‘हैवान’ ने दूसरे दिन यानी शनिवार को महज ₹2.50 करोड़ की नेट कमाई की।

‘हनुमान अंश’ ने वर्ल्डवाइड कमाए 227 करोड़

डॉ. विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी यह फिल्म नीम करोली बाबा पर आधारित है। शनिवार को देशभर में फिल्म के 7,449 शोज हुए। इनमें औसतन 52% सीटों पर दर्शक मौजूद रहे। फिल्म ने शुक्रवार को ₹10.50 करोड़ की नेट कमाई की थी। शनिवार की कमाई के बाद भारत में इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन ₹227.00 करोड़ हो गया। भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन ₹192.13 करोड़ हो चुका है।

9 दिन पहले आई मिर्जापुर भी 37 दिन पहले आई हनुमान अंश से पीछे

शोभिनव सत्या स्टारर इस फिल्म ने शनिवार को भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ को पीछे छोड़ दिया। ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने रिलीज के 9वें दिन ₹12.50 करोड़ की कमाई की थी। इसके मुकाबले ‘हनुमान अंश’ ने 37वें दिन ₹18.50 करोड़ कमाए। महज ₹2 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म को सिनेमाघरों में अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। रिलीज के पहले दिन फिल्म ने ₹10 लाख कमाए थे। अब 37 दिन बाद फिल्म ने 9506.5% का मुनाफा कमा लिया है।

हनुमान अंश को ओवरसीज मार्केट में मिला अच्छा रिस्पॉन्स

‘हनुमान अंश’ के मेकर्स ने फिल्म को 11 सितंबर को विदेशों में रिलीज किया। विदेशी बाजार में भी फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म ने शनिवार को अकेले ओवरसीज मार्केट में ₹5.00 करोड़ की ग्रॉस कमाई की। दो दिनों में इसकी कुल ओवरसीज ग्रॉस कमाई ₹9.50 करोड़ हो गई।

‘हैवान’ के लिए बजट निकाल पाना भी मुश्किल

दूसरी ओर, अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म ‘हैवान’ का कलेक्शन लगातार गिर रहा है। प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने दूसरे दिन 5,759 शोज से ₹2.50 करोड़ की नेट कमाई की।

फिल्म ने शुक्रवार को ओपनिंग डे पर ₹3.00 करोड़ का कारोबार किया था। दूसरे दिन इसकी कमाई बढ़ने के बजाय 16.66% गिर गई। ‘हैवान’ ने दो दिनों में भारत में कुल ₹6.60 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया है। इसका कुल नेट कलेक्शन ₹5.50 करोड़ है। ‘हैवान’ दस साल पुरानी मलयालम फिल्म ‘ओप्पम’ की रीमेक है। इसका बजट ₹100 करोड़ से ज्यादा बताया गया है।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    लखनऊ फास्ट फूड खा रहा युवक अचानक हुआ घायल:गोली और पटाखे में उलझी पुलिस, ट्रामा सेंटर रेफर

    Hindi News Local Uttar pradesh Lucknow Lucknow Aliganj Firing Incident | Youth Injured Near Central Bhawan लखनऊ फास्ट फूड खा रहा युवक अचानक हुआ घायल:गोली और पटाखे में उलझी पुलिस,…

    अटल नगर में जल्द मिलेगा फ्लैटों का कब्जा:नादरगंज में 18 मीटर चौड़ी होगी सड़क,वरुण विहार में भूखंडों के विकास और जल निकासी पर जोर

    Hindi News Local Uttar pradesh Lucknow Lucknow LDA Visit | Nadarganj Road Expansion & Atal Nagar Flat Update अटल नगर में जल्द मिलेगा फ्लैटों का कब्जा:नादरगंज में 18 मीटर चौड़ी…

    You Missed

    Microsoft earnings live: Microsoft to report Q1 earnings with Wall Street looking for further Azure growth

    • By dp
    • October 28, 2026
    • 2 views
    Microsoft earnings live: Microsoft to report Q1 earnings with Wall Street looking for further Azure growth

    लखनऊ फास्ट फूड खा रहा युवक अचानक हुआ घायल:गोली और पटाखे में उलझी पुलिस, ट्रामा सेंटर रेफर

    • By dp
    • October 28, 2026
    • 3 views
    लखनऊ फास्ट फूड खा रहा युवक अचानक हुआ घायल:गोली और पटाखे में उलझी पुलिस, ट्रामा सेंटर रेफर

    BOAT live updates: winner, rankings and nominees | Messi and Ronaldo battle for the Ballon d’Or of All Time

    • By dp
    • October 28, 2026
    • 4 views
    BOAT live updates: winner, rankings and nominees | Messi and Ronaldo battle for the Ballon d’Or of All Time

    अटल नगर में जल्द मिलेगा फ्लैटों का कब्जा:नादरगंज में 18 मीटर चौड़ी होगी सड़क,वरुण विहार में भूखंडों के विकास और जल निकासी पर जोर

    • By dp
    • October 28, 2026
    • 4 views
    अटल नगर में जल्द मिलेगा फ्लैटों का कब्जा:नादरगंज में 18 मीटर चौड़ी होगी सड़क,वरुण विहार में भूखंडों के विकास और जल निकासी पर जोर

    Alphabet set to report Q3 earnings after the bell as shaky AI trade looks for signs of strength

    • By dp
    • October 28, 2026
    • 5 views
    Alphabet set to report Q3 earnings after the bell as shaky AI trade looks for signs of strength

    AC Milan vs Bologna: Italian Serie A stats & head-to-head

    • By dp
    • October 28, 2026
    • 9 views
    AC Milan vs Bologna: Italian Serie A stats & head-to-head