- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Lucknow
- Lucknow Banthara DTTI Launch | Driving Training Testing Center Update
लखनऊ का पहला निजी डीटीटीआई आज से शुरू होगा:बंथरा सेंटर पर होगी रोजाना 198 वाहनों की टेस्टिंग,प्रशिक्षण की भी मिलेगी सुविधालखनऊ47 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
शहर में स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने वाले आवेदकों के लिए सोमवार से नई व्यवस्था शुरू हो जाएगी। लखनऊ का पहला निजी ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं टेस्टिंग सेंटर (डीटीटीआई) बंथरा में आज से संचालित होगा। यहां स्थायी डीएल के लिए आवेदकों की ड्राइविंग टेस्टिंग के
.
रोज 198 वाहनों की होगी टेस्टिंग
बंथरा डीटीटीआई में प्रतिदिन करीब 198 वाहनों की टेस्टिंग की क्षमता होगी। यहां होने वाले ड्राइविंग टेस्ट की वीडियो रिकॉर्डिंग भी की जाएगी। आवेदक को निर्धारित ट्रैक 3 मिनट 50 सेकंड में पूरा करना होगा। इसमें 60 सेकंड में ‘8’ ट्रैक, 90 सेकंड में ‘H’ ट्रैक और अगले 60 सेकंड में पुल यानी अपहिल ट्रैक पार करना होगा। इसी प्रक्रिया के आधार पर ड्राइविंग क्षमता का आकलन किया जाएगा।
पहले बायोमीट्रिक, फिर बंथरा में टेस्ट
स्थायी डीएल के आवेदकों को पहले आरटीओ ट्रांसपोर्टनगर या एआरटीओ देवा रोड पर बायोमीट्रिक प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इसके बाद ड्राइविंग टेस्ट के लिए बंथरा डीटीटीआई जाना होगा। इससे शहर के कुछ इलाकों से आने वाले आवेदकों को करीब 45 किलोमीटर तक अतिरिक्त सफर करना पड़ सकता है।
चार डीटीटीआई बनने की योजना
परिवहन विभाग की योजना लखनऊ में कुल चार डीटीटीआई शुरू करने की है। सभी केंद्र चालू होने के बाद आवेदकों को टेस्टिंग के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा और मौजूदा व्यवस्था पर दबाव भी कम होने की उम्मीद है।
45 दिन की ट्रेनिंग, थ्योरी और प्रैक्टिकल
डीटीटीआई में केवल ड्राइविंग टेस्ट ही नहीं, बल्कि वाहन चालकों के प्रशिक्षण की भी व्यवस्था होगी। इसके तहत 45 दिन की ट्रेनिंग का प्रावधान है। इसमें थ्योरी के साथ प्रैक्टिकल प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण में सिम्युलेटर, वर्कशॉप और सड़क पर वाहन चलाने का अभ्यास शामिल होगा।
तकनीकी अड़चन दूर होने के बाद शुरू हुआ सेंटर
बंथरा डीटीटीआई शुरू करने में सारथी पोर्टल पर वाहनों का विवरण अपलोड करने और फायर एनओसी से जुड़ी समस्याएं सामने आई थीं। परिवहन विभाग के हस्तक्षेप के बाद इन अड़चनों का समाधान कराया गया और अब सेंटर को संचालन के लिए तैयार किया गया है।
अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर
एप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
पूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें
Source link




