कानपुर में ट्रैफिक सिग्नलों पर मिलेगी धूप से राहत:शहर के चौराहों पर छांव के लिए ग्रीन मैट पर्दे लगे, टाटमिल समेत 8 स्थानों पर सुविधा शुरू

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Kanpur
  • Kanpur Traffic Signals Get Shade | Green Mat Curtains At 8 Spots

कानपुर में ट्रैफिक सिग्नलों पर मिलेगी धूप से राहत:शहर के चौराहों पर छांव के लिए ग्रीन मैट पर्दे लगे, टाटमिल समेत 8 स्थानों पर सुविधा शुरूकानपुर3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कानपुर में भीषण गर्मी और उमस के बीच शहरवासियों को ट्रैफिक सिग्नलों पर राहत देने के लिए प्रशासन और नगर निगम ने विशेष पहल शुरू की है। शहर के 15 प्रमुख चौराहों पर ग्रीन मैट, पर्दे और टेंट लगाकर छायादार इंतजाम किए जा रहे हैं, ताकि रेड लाइट पर रुकने वाले लोगों को तपती धूप से बचाया जा सके। शहर में इन दिनों तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच रहा है। ऐसे में दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को ट्रैफिक सिग्नलों पर इंतजार के दौरान तेज धूप और गर्म हवाओं का सामना करना पड़ता है। इसे देखते हुए प्रशासन ने प्रमुख चौराहों पर अस्थायी छांव की व्यवस्था करने का निर्णय लिया है। 8 चौराहों पर शुरू हुई व्यवस्था नगर निगम के अनुसार, अब तक शहर के 8 चौराहों पर ग्रीन मैट और पर्दों के जरिए छांव की व्यवस्था की जा चुकी है। सबसे पहले यह व्यवस्था टाटमिल चौराहे पर शुरू की गई। इसके बाद फजलगंज और बड़ा चौराहा सहित अन्य प्रमुख स्थानों पर भी टेंट और ग्रीन पर्दे लगाए गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही शहर के सभी 15 चिन्हित बड़े ट्रैफिक सिग्नल वाले चौराहों पर यह व्यवस्था पूरी कर दी जाएगी।

बड़ा चौराहा पर लगाया गया पर्दे का टेंट।बड़ा चौराहा पर लगाया गया पर्दे का टेंट।

लोगों ने पहल को सराहा शहरवासियों ने प्रशासन की पहल पर कहा कि वाहन चलते समय तेज धूप का असर कम महसूस होता है, लेकिन ट्रैफिक सिग्नल पर रेड लाइट के दौरान रुकना काफी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में छांव की यह व्यवस्था लोगों को गर्मी से कुछ राहत देगी।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, भीषण गर्मी के दौरान ट्रैफिक सिग्नलों पर लगाया गया यह इंतजाम विशेष रूप से दोपहिया वाहन चालकों के लिए काफी अच्छा रहेगा। इसके साथ ही कुछ दिनों में अन्य चौरहों पर भी ऐसे इंतजाम किए जाएंगे।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    12 साल बाद टीवी पर लौटे यशपाल:बोले- ‘बरेली के बच्चन’ के लिए फिल्में-ओटीटी छोड़ी, अंश ने कहा- यंग ऑडियंस फिर टीवी से जुड़ेगी

    Hindi News Entertainment Bollywood Bareilly Ke Bachhan: Yashpal Sharma Quits Films For TV, Connects Youngsters भास्कर इंटरव्यू12 साल बाद टीवी पर लौटे यशपाल:बोले- ‘बरेली के बच्चन’ के लिए फिल्में-ओटीटी छोड़ी,…

    'शवों के प्राइवेट पार्ट्स का उड़ता है मजाक':'370 की बिरयानी' विवाद के बीच प्रणित मोरे के शो का एक और वीडियो वायरल

    Hindi News Entertainment Bollywood Pranit More Viral Video Row; Biryani Joke Controversy | Corpses Private Parts ‘शवों के प्राइवेट पार्ट्स का उड़ता है मजाक’:‘370 की बिरयानी’ विवाद के बीच प्रणित…

    You Missed

    Bezos speaks to CNBC exclusively as his AI startup Prometheus raises $12 billion: Live updates

    • By dp
    • June 11, 2026
    • 0 views
    Bezos speaks to CNBC exclusively as his AI startup Prometheus raises  billion: Live updates

    12 साल बाद टीवी पर लौटे यशपाल:बोले- ‘बरेली के बच्चन’ के लिए फिल्में-ओटीटी छोड़ी, अंश ने कहा- यंग ऑडियंस फिर टीवी से जुड़ेगी

    • By dp
    • June 11, 2026
    • 0 views
    12 साल बाद टीवी पर लौटे यशपाल:बोले- ‘बरेली के बच्चन’ के लिए फिल्में-ओटीटी छोड़ी, अंश ने कहा- यंग ऑडियंस फिर टीवी से जुड़ेगी

    Jodie Turner-Smith Could Stop Traffic In Her Red Crocodile Suit

    • By dp
    • June 11, 2026
    • 1 views
    Jodie Turner-Smith Could Stop Traffic In Her Red Crocodile Suit

    'शवों के प्राइवेट पार्ट्स का उड़ता है मजाक':'370 की बिरयानी' विवाद के बीच प्रणित मोरे के शो का एक और वीडियो वायरल

    • By dp
    • June 11, 2026
    • 1 views
    'शवों के प्राइवेट पार्ट्स का उड़ता है मजाक':'370 की बिरयानी' विवाद के बीच प्रणित मोरे के शो का एक और वीडियो वायरल

    Riley Green Concert on TODAY: What You Need to Know

    • By dp
    • June 11, 2026
    • 2 views
    Riley Green Concert on TODAY: What You Need to Know

    पंजाबी एक्ट्रेस ने बादशाह को बताया पति देव:ईशा रिखी ने रैपर के साथ फोटो शेयर कर कहा- मेरी शादी हो चुकी है

    • By dp
    • June 11, 2026
    • 2 views
    पंजाबी एक्ट्रेस ने बादशाह को बताया पति देव:ईशा रिखी ने रैपर के साथ फोटो शेयर कर कहा- मेरी शादी हो चुकी है