ग्रीन गैस मीटर अपडेट के नाम पर साइबर ठगी:एपीके फाइल भेजकर मोबाइल हैक कर दो लोगों से 11.51 लाख रुपये उड़ाए

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Agra
  • Agra Cyber Fraud | Green Gas Meter Update APK File Scam

ग्रीन गैस मीटर अपडेट के नाम पर साइबर ठगी:एपीके फाइल भेजकर मोबाइल हैक कर दो लोगों से 11.51 लाख रुपये उड़ाए8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आगरा में साइबर अपराधियों ने 11 सितंबर को दो लोगों को ग्रीन गैस मीटर अपडेट करने और सीआरएन नंबर देखने के बहाने 11.51 लाख रुपये ठग लिए। दोनों को एपीके फाइल भेजकर उनके मोबाइल हैक करके खातों से रकम निकाल ली।

.

शाहगंज के पुष्पनगर निवासी प्रभाकर के पास 11 सितंबर को अपरिचित नंबर से काल आई। काॅल करने वाले ने कहा कि वह ग्रीन गैस कंपनी से बात कर रहा है। इसके बाद ग्रीन गैस मीटर अपडेट करने के नाम पर उनके मोबाइल पर एपीके फाइल भेजी। मीटर अपडेट नाम का एप डाउनलोड कराया।

उनके बैंक खाते से बिना जानकारी व सहमति के आनलाइन 5.37 लाख रुपये निकाल लिए। प्रभाकर को उसी दिन शाम को 5:30 से 6:30 बजे के बीच मोबाइल पर रकम निकलने के मैसेज आने पर धोखाधड़ी का पता चला। उन्होंने साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत करके मुकदमा दर्ज कराया।

वहीं, ताजगंज के पुरानी मंडी निवासी अजय कुमार गुप्ता पर भी 10 सितंबर को अपरिचिति नंबर से काॅल आई। काल करने वाले ने उन्हें ग्रीन गैस का सीआरएन नंबर देखने के लिए वाट्सएप पर एपीके फाइल भेजी। जिसे डाउनलोड करते ही उनका मोबाइल हैक हो गया। बैंक खाते से कई बार में 6.14 लाख रुपये निकल गए।

पीड़ित ने पुलिस को बताया कि फाइल डाउनलोड होने के बाद 11 सितंबर को उनके खाते से साइबर अपराधियों ने रकम निकाली। डीसीपी साइबर क्राइम आदित्य ने बताया कि ग्रीन समेत किसी भी कंपनी के नाम पर भेजी जानी वाली एपीके फाइल डाउनलोड नहीं करे। ग्रीन गैस के नाम पर ठगी के एक दर्जन से अधिक मामले अब तक आ चुके हैं।

सर्तकता से बचे लोग दयालबाग स्थित पुष्पांजलि बाग में भी कई लोगों को ग्रीन गैस के नाम पर मैसेज भेजे गए। अंकित अरोरा, आरती गिहानी, अरुण गुप्ता, भूपेश जैसवाल, राकेश मलिक और रविकांत शर्मा के पास अलग अलग मैसेज रिसीव हुए। कॉलोनी सोसाइटी के वाट्सएप ग्रुप पर लोगों ने ये सूचना प्रेषित की। सतर्कता के बाद लोग ठगे जाने से बच गए।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

लालबागचा राजा के दरबार में पहुंचे विद्युत जामवाल:आरती के साथ शंख और डमरू बजाकर लिया बप्पा का आशीर्वाद

Hindi News Entertainment Bollywood Vidyut Jammwal Lalbaugcha Raja Darshan | Mumbai Ganesh Utsav Photo लालबागचा राजा के दरबार में पहुंचे विद्युत जामवाल:आरती के साथ शंख और डमरू बजाकर लिया बप्पा…

सुनीता आहूजा के घर गणपति बप्पा की पूजा:बेटे यशवर्धन-बेटी टीना रहे मौजूद, पत्नी ने बताया गोविंदा क्यों नहीं पहुंचे

Hindi News Entertainment Bollywood Sunita Ahuja Ganpati Celebration | Yashvardhan Tina Worship Govinda Missing सुनीता आहूजा के घर गणपति बप्पा की पूजा:बेटे यशवर्धन-बेटी टीना रहे मौजूद, पत्नी ने बताया गोविंदा…

You Missed

लालबागचा राजा के दरबार में पहुंचे विद्युत जामवाल:आरती के साथ शंख और डमरू बजाकर लिया बप्पा का आशीर्वाद

  • By dp
  • September 14, 2026
  • 1 views
लालबागचा राजा के दरबार में पहुंचे विद्युत जामवाल:आरती के साथ शंख और डमरू बजाकर लिया बप्पा का आशीर्वाद

Where Does XRP Bottom?

  • By dp
  • September 14, 2026
  • 2 views
Where Does XRP Bottom?

ग्रीन गैस मीटर अपडेट के नाम पर साइबर ठगी:एपीके फाइल भेजकर मोबाइल हैक कर दो लोगों से 11.51 लाख रुपये उड़ाए

  • By dp
  • September 14, 2026
  • 3 views
ग्रीन गैस मीटर अपडेट के नाम पर साइबर ठगी:एपीके फाइल भेजकर मोबाइल हैक कर दो लोगों से 11.51 लाख रुपये उड़ाए

Leeds United v Newcastle United: Premier League – live

  • By dp
  • September 14, 2026
  • 4 views
Leeds United v Newcastle United: Premier League – live

सुनीता आहूजा के घर गणपति बप्पा की पूजा:बेटे यशवर्धन-बेटी टीना रहे मौजूद, पत्नी ने बताया गोविंदा क्यों नहीं पहुंचे

  • By dp
  • September 14, 2026
  • 4 views
सुनीता आहूजा के घर गणपति बप्पा की पूजा:बेटे यशवर्धन-बेटी टीना रहे मौजूद, पत्नी ने बताया गोविंदा क्यों नहीं पहुंचे

Ford recalls over 220,000 vehicles. See affected models

  • By dp
  • September 14, 2026
  • 3 views
Ford recalls over 220,000 vehicles. See affected models