लालबागचा राजा के दरबार में पहुंचे विद्युत जामवाल:आरती के साथ शंख और डमरू बजाकर लिया बप्पा का आशीर्वाद

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Vidyut Jammwal Lalbaugcha Raja Darshan | Mumbai Ganesh Utsav Photo

लालबागचा राजा के दरबार में पहुंचे विद्युत जामवाल:आरती के साथ शंख और डमरू बजाकर लिया बप्पा का आशीर्वाद11 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

बॉलीवुड एक्टर विद्युत जामवाल गणेशोत्सव के मौके पर मुंबई के प्रसिद्ध लालबागचा राजा के दरबार में बप्पा के दर्शन करने पहुंचे। सोमवार को गणेश चतुर्थी के अवसर पर उन्होंने बप्पा के दर्शन किए।

दर्शन के दौरान विद्युत ने आरती करने के साथ शंख और डमरू भी बजाया। इस दौरान वे पारंपरिक सफेद लिबास में नजर आए।

लालबागचा राजा का इस साल 2026 में 93वां वर्ष है। इस बार बप्पा का दरबार महादेव-थीम वाले मंदिर के रूप में सजाया गया है।

पहले भी कई मौकों पर शंख बजाया है

हालांकि यह पहली बार नहीं है जब विद्युत जामवाल ने शंख बजाया है। जून 2026 में एक योग कार्यक्रम के दौरान भी विद्युत ने शंखनाद किया था।

महाकुंभ 2025 में भी विद्युत जामवाल को शंख बजाते हुए देखा गया था।

वहीं, साल 2025 की शुरुआत में विद्युत ने शंख बजाते हुए अपना एक वीडियो शेयर किया था। उन्होंने बताया था कि शंख बजाने से शरीर और मन, दोनों पर सकारात्मक असर पड़ता है।

उन्होंने वीडियो के कैप्शन में लिखा था, “इस नए साल में जो भी इस शंख की आवाज सुने, उसकी तरंगें उसके अंदर की बेहतरीन चीजों को बाहर लाएं। यह आवाज उस व्यक्ति के साथ शेयर करें, जो आपके हिसाब से और बेहतर करने की क्षमता रखता है।”

विद्युत ने 2024 के ‘एक्शन हीरो फिटनेस अवॉर्ड्स’ के दौरान स्टेज पर भी शंख बजाने की यह प्रैक्टिस दिखाई थी। उन्होंने कहा था, “यह 99.99 फीसदी समस्याओं को दूर कर सकता है।”

उन्होंने आगे बताया था कि शंख बजाना सीखना उनकी फिटनेस जर्नी का एक अहम हिस्सा रहा है।

सेलेब्स ने बप्पा का स्वागत किया

गणेशोत्सव 2026 में बॉलीवुड और टीवी सितारों ने पूरे उत्साह के साथ गणपति बप्पा का स्वागत किया। गणेश चतुर्थी से एक दिन पहले सुनीता आहूजा बप्पा को घर लेकर आईं।

शिल्पा शेट्टी, हंसिका मोटवानी, धनश्री वर्मा, डेजी शाह और दीपशिखा नागपाल समेत कई सितारों ने घर में गणपति की स्थापना की।

अमिताभ बच्चन हर रविवार की तरह जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने ‘गणपति बप्पा मोरया’ लिखा पटका पहना था।

अंबानी परिवार ने भी भव्य तरीके से बप्पा का स्वागत किया। राधिका मर्चेंट भांजे को गोद में लेकर दर्शन करने पहुंचीं। अनंत अंबानी भी उनके साथ मौजूद रहे। टीवी प्रोड्यूसर राजन शाही के गणपति पंडाल में ‘अनुपमा’ फेम रूपाली गांगुली भी नजर आईं।

देखिए सेलेब्स की तस्वीरें

अमिताभ बच्चन जलसा के बाहर ‘गणपति बप्पा मोरया’ लिखा पटका पहने नजर आए।अमिताभ बच्चन जलसा के बाहर ‘गणपति बप्पा मोरया’ लिखा पटका पहने नजर आए।राधिका मर्चेंट भांजे को गोद में लिए हुए बप्पा के दर्शन करने पहुंचीं।राधिका मर्चेंट भांजे को गोद में लिए हुए बप्पा के दर्शन करने पहुंचीं।टीवी प्रोड्यूसर राजन शाही के गणपति पंडाल में अनुपमा एक्ट्रेस रूपाली गांगुली।टीवी प्रोड्यूसर राजन शाही के गणपति पंडाल में अनुपमा एक्ट्रेस रूपाली गांगुली।हंसिका मोटवानी गणपति बप्पा को जाती हुईं नजर आईं।हंसिका मोटवानी गणपति बप्पा को जाती हुईं नजर आईं।धनश्री वर्मा भी गणपति बप्पा को घर ले जाती हुईं दिखीं।धनश्री वर्मा भी गणपति बप्पा को घर ले जाती हुईं दिखीं।डेजी शाह ने भी घर में गणपति बप्पा की स्थापना की।डेजी शाह ने भी घर में गणपति बप्पा की स्थापना की।दीपशिखा नागपाल ने भी घर में गणपति बप्पा की स्थापना की।दीपशिखा नागपाल ने भी घर में गणपति बप्पा की स्थापना की।अर्जुन बिजलानी भी गणपति बप्पा की मूर्ति स्थापना के लिए ले जाते हुए नजर आए।अर्जुन बिजलानी भी गणपति बप्पा की मूर्ति स्थापना के लिए ले जाते हुए नजर आए।गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने भी अपने घर पर गणपति बप्पा का स्वागत किया है।गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने भी अपने घर पर गणपति बप्पा का स्वागत किया है।शिल्पा शेट्टी गणपति बप्पा की आरती करती हुईं।शिल्पा शेट्टी गणपति बप्पा की आरती करती हुईं।

अंकिता लोखंडे भारी बारिश के बीच छाते के नीचे कार से बाहर निकलती नजर आईं।अंकिता लोखंडे भारी बारिश के बीच छाते के नीचे कार से बाहर निकलती नजर आईं।अंकिता लोखंडे गणपति की मूर्ति को चुनरी पहनाती हुईं।अंकिता लोखंडे गणपति की मूर्ति को चुनरी पहनाती हुईं।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    सोहेल के घर गणपति पूजा में पहुंचे सलमान:अर्पिता-अलवीरा, मां सलमा समेत पूरा खान परिवार पहुंचा, देखें तस्वीरें

    Hindi News Entertainment Bollywood Sohail Khan Ganpati Puja | Salman Khan Arpita Alvira Visit Mumbai सोहेल के घर गणपति पूजा में पहुंचे सलमान:अर्पिता-अलवीरा, मां सलमा समेत पूरा खान परिवार पहुंचा,…

    ग्रीन गैस मीटर अपडेट के नाम पर साइबर ठगी:एपीके फाइल भेजकर मोबाइल हैक कर दो लोगों से 11.51 लाख रुपये उड़ाए

    Hindi News Local Uttar pradesh Agra Agra Cyber Fraud | Green Gas Meter Update APK File Scam ग्रीन गैस मीटर अपडेट के नाम पर साइबर ठगी:एपीके फाइल भेजकर मोबाइल हैक…

    You Missed

    Large medical uniform retailer closing all brick-and-mortar stores nationwide

    • By dp
    • September 14, 2026
    • 0 views
    Large medical uniform retailer closing all brick-and-mortar stores nationwide

    सोहेल के घर गणपति पूजा में पहुंचे सलमान:अर्पिता-अलवीरा, मां सलमा समेत पूरा खान परिवार पहुंचा, देखें तस्वीरें

    • By dp
    • September 14, 2026
    • 0 views
    सोहेल के घर गणपति पूजा में पहुंचे सलमान:अर्पिता-अलवीरा, मां सलमा समेत पूरा खान परिवार पहुंचा, देखें तस्वीरें

    More than 40% of people cancelling Xbox Game Pass, PlayStation Plus and Nintendo Switch Online subscriptions blame rising costs

    • By dp
    • September 14, 2026
    • 2 views
    More than 40% of people cancelling Xbox Game Pass, PlayStation Plus and Nintendo Switch Online subscriptions blame rising costs

    लालबागचा राजा के दरबार में पहुंचे विद्युत जामवाल:आरती के साथ शंख और डमरू बजाकर लिया बप्पा का आशीर्वाद

    • By dp
    • September 14, 2026
    • 4 views
    लालबागचा राजा के दरबार में पहुंचे विद्युत जामवाल:आरती के साथ शंख और डमरू बजाकर लिया बप्पा का आशीर्वाद

    Where Does XRP Bottom?

    • By dp
    • September 14, 2026
    • 4 views
    Where Does XRP Bottom?

    ग्रीन गैस मीटर अपडेट के नाम पर साइबर ठगी:एपीके फाइल भेजकर मोबाइल हैक कर दो लोगों से 11.51 लाख रुपये उड़ाए

    • By dp
    • September 14, 2026
    • 4 views
    ग्रीन गैस मीटर अपडेट के नाम पर साइबर ठगी:एपीके फाइल भेजकर मोबाइल हैक कर दो लोगों से 11.51 लाख रुपये उड़ाए