मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:ऑपरेशन सिंदूर में 314km दूर से गिराया था पाकिस्तानी विमान; भाजपा बोली- कांग्रेस नाराज फूफा; योगी बोले- वकीलों का कैशलेस इलाज होगा

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Operation Sindoor Pak Jet Downed | BJP Congress Row & Yogi News Update

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:ऑपरेशन सिंदूर में 314km दूर से गिराया था पाकिस्तानी विमान; भाजपा बोली- कांग्रेस नाराज फूफा; योगी बोले- वकीलों का कैशलेस इलाज होगाउत्तर प्रदेश19 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

नमस्कार,

ऑपरेशन सिंदूर को लेकर रक्षा मंत्रालय ने नई रिपोर्ट जारी की। BRICS समिट के वेज मेन्यू को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच बयानबाजी जारी है। मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में आगे जानिए की लगातार 8वें महीने देश में महंगाई बढ़ी है। खाने-पीने की वस्तुओं के दाम में इजाफा हुआ है।

⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर…

1. दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भारत-अफगानिस्तान के बीच आज दूसरा टी-20 मैच शाम 7.30 बजे खेला जाएगा।

📰 कल की बड़ी खबरें…

1. ऑपरेशन सिंदूर में 314km दूर से गिराया था पाकिस्तानी विमान: एयरफोर्स ने सिविल विमानों के बीच मिलिट्री प्लेन को पहचाना

भारत के S-400 डिफेंस सिस्टम ने पाकिस्तानी विमान गिराया था, उसका फुटेज इस साल 26 फरवरी को जारी किया था।भारत के S-400 डिफेंस सिस्टम ने पाकिस्तानी विमान गिराया था, उसका फुटेज इस साल 26 फरवरी को जारी किया था।

रक्षा मंत्रालय ने ऑपरेशन सिंदूर से जुड़ी एक रिपोर्ट जारी की। इसके मुताबिक, भारतीय वायुसेना के S-400 एयर डिफेंस सिस्टम ने पाकिस्तान के अंदर 314km की दूरी पर उड़ रहे एक विमान को मार गिराया था।

रिपोर्ट में इस गिराए गए विमान को स्पेशल मिशन एयरक्राफ्ट कहा गया। हालांकि, वायुसेना के अफसर पहले बता चुके हैं कि यह पाकिस्तान का AWACS विमान था, जो हवा में खतरे और टारगेट की एकसाथ पहचान करता है। इसे हवाई कमांड सेंटर भी कहा जाता है।

सेना की रिपोर्ट- LAC पर चीन ने सैनिक घटाए

इधर, भारतीय सेना ने 2025-26 की अपनी सालाना रिपोर्ट में बताया है कि चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) ने LAC पर सैनिकों की संख्या घटाई है। LAC और चीन के मिलिट्री ट्रेनिंग सेंटर में अब करीब 10 कंबाइंड आर्म्स ब्रिगेड के आकार की सैन्य टुकड़ियां तैनात हैं। एक ब्रिगेड में करीब 3 हजार सैनिक होते हैं।

पूरी खबर पढ़ें…

2. यूपी के वकीलों को 5 लाख का कैशलेस इलाज मिलेगा, योगी ने 2 और बड़े ऐलान किए

सीएम योगी सोमवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के कार्यक्रम में शामिल हुए।सीएम योगी सोमवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के कार्यक्रम में शामिल हुए।

यूपी में 5 लाख से ज्यादा रजिस्टर्ड वकीलों का इलाज अब सरकार कराएगी। सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोमवार शाम प्रयागराज में कहा- वकीलों को 5 लाख का कैशलेस इलाज मिलेगा।

उन्होंने 2 और भी बड़े ऐलान किए। कहा, 10 हजार से अधिक अधिवक्ताओं के चैंबर में फर्नीचर और उपकरण के लिए शासन सहयोग करेगा। 400 राज्य विधि अधिकारियों को टैबलेट दिए जाएंगे। अधिकारियों की फीस में भी 50 फीसदी से अधिक बढ़ोत्तरी की गई है।

बार एसोसिएशन उपाध्यक्ष दंडवत हुए

सीएम योगी ने कहा- अधिवक्ताओं के कल्याण के लिए जो भी प्रस्ताव हाईकोर्ट की तरफ से आएगा, उसमें सरकार पूरा सहयोग करेगी। इससे पहले अधिवक्ताओं ने जय श्रीराम का उद्घोष कर सीएम का स्वागत किया। एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अमित सिंह ‘सोनू’ ने पहले सीएम के पैर छुए, फिर दंडवत हो गए।

पढ़ें पूरी खबर…

3. भाजपा बोली- कांग्रेस का BRICS खाने पर सवाल उठाना शर्मनाक: साबित हो गया कि वे नाराज फूफा ही हैं

भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि कांग्रेस का भारत की उपलब्धि के बजाय डिनर के मेन्यू पर ध्यान दिया। यह बेहद हास्यास्पद और शर्मनाक है। कांग्रेस नेताओं का रवैया साबित करता है कि वे ‘नाराज फूफा’ ही हैं।

दरअसल, कांग्रेस नेताओं ने BRICS डिनर में केवल शाकाहारी खाना परोसे जाने पर कहा था कि, सरकार ने मेहमानों पर अपने खान-पान की पसंद थोप दी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सीधे तौर पर BRICS डिनर का जिक्र नहीं किया था, लेकिन कहा था कि 80% भारतीय मांसाहारी हैं।

दरअसल 12 सितंबर को आयोजित डिनर के मेन्यू में पनीर के साथ सूखी सब्जी, चुकंदर का रायता, गुजराती खांडवी और मिलेट्स का पुलाव रखा गया था। कश्मीर की मशरूम डिश और मिठाई में फ्रूट क्रीम विद जलेबी भी परोसी गई थी।

पूरी खबर पढ़ें…

3. मंत्री निषाद बोले- जेब में गड्डी लेकर निकले मौसमी नेता, बिहार के पूर्व मंत्री पर साधा निशाना

यूपी के मंत्री संजय निषाद ने सोमवार को बिहार के पूर्व मंत्री और विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी पर जमकर हमला बोला। कहा- कुछ “मौसमी नेता” अब तक तय नहीं कर पाए हैं कि मुंबई में व्यापार करेंगे। यहां-वहां घूमकर दूसरों की दरी बिछाएंगे या मछुआरा समाज के वोटों की दलाली करते रहेंगे। जैसा उन्होंने अपने राज्य में किया है।

यूपी निषाद वोट की लड़ाई अब आमने-सामने

एक तरफ संजय निषाद अपनी पार्टी को भाजपा के साथ गठबंधन में निषाद समाज की सबसे बड़ी राजनीतिक आवाज के तौर पर पेश कर रहे हैं। दूसरी तरफ मुकेश सहनी पूर्वांचल में सक्रिय होकर इसी सामाजिक आधार को अपने साथ जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं।

ऐसे में आने वाले दिनों में निषाद, मल्लाह, बिंद, केवट और कश्यप समुदाय के बीच दोनों नेताओं की राजनीतिक सक्रियता बढ़ सकती है। संजय निषाद का आज का बयान इसी बढ़ती राजनीतिक प्रतिस्पर्धा का खुला संकेत माना जा रहा है।

पढ़ें पूरी खबर…

4. आलू–प्याज के दाम के साथ फुटकर महंगाई भी बढ़ी: लगातार तीसरे महीने RBI के अनुमान से ज्यादा रही, अगस्त में 4.82% पर पहुंची

देश में लगातार आठवें महीने फुटकर महंगाई दर बढ़ी । आलू-प्याज समेत कई सब्जियों के दाम बढ़ने से अगस्त में फुटकर महंगाई बढ़कर 4.82% हो गई। जुलाई में यह 4.45% थी। रिजर्व बैंक ने रिटेल महंगाई दर का लक्ष्य 4% तय किया है। यह लगातार तीसरा महीना है जब रिटेल महंगाई तय कम्फर्ट जोन से ऊपर दर्ज की गई ।

महंगाई बढ़ने की 4 प्रमुख वजहें

खाने-पीने की चीजें महंगी: खाद्य महंगाई जुलाई के 5.52% से बढ़कर अगस्त में 5.95% हो गई।

मानसून का असर: कमजोर/अनियमित मानसून से कृषि आपूर्ति प्रभावित हुई, जिससे कई खाद्य वस्तुओं की कीमतों पर दबाव बढ़ा।

प्याज, अदरक और लहसून महंगे: अगस्त में प्याज की महंगाई 48.27%, लहसुन की 43.60% और अदरक की 73.82% रही।

कच्चे तेल और ईंधन की कीमतों का दबाव: अंतरराष्ट्रीय कच्चा तेल करीब 100 डॉलर से ऊपर जाने से भारत के आयात बिल और ट्रांसपोर्ट लागत पर दबाव बढ़ा।

पूरी खबर पढ़ें…

5. सुप्रीम कोर्ट के फैसले अब सुनकर भी समझ सकेंगे: आसान हिंदी में आदेश का ऑडियो-वीडियो जारी होगा; हिंदी दिवस पर जन सूचना सेवा की घोषणा

सुप्रीम कोर्ट ने हिंदी दिवस के मौके पर जल्द ‘जन सूचना सेवा’ शुरू करने की घोषणा की। इसके तहत कोर्ट के बड़े फैसलों और आदेशों का सार आसान हिंदी में छोटे ऑडियो और वीडियो बुलेटिन के जरिए लोगों तक पहुंचाया जाएगा।

यानी जिन लोगों को कानूनी भाषा में लिखे फैसले पढ़ने और समझने में परेशानी होती है, वे उन्हें सुनकर और देखकर भी समझ सकेंगे। इस पहल का मकसद सुप्रीम कोर्ट के फैसलों को आम लोगों की समझ में लाना है।

जन सूचना सेवा की शुरुआत हिंदी से होगी और बाद में यह सेवा दूसरी भारतीय भाषाओं में भी उपलब्ध कराई जाएगी। कोर्ट ने इस पहल में दिव्यांगजनों तक न्यायिक जानकारी की आसान पहुंच को भी खास महत्व दिया है।

पूरी खबर पढ़ें…

6. लंदन में पहली बार गंगा आरती, हजारों लोग शामिल हुए:थेम्स नदी के किनारे वाराणसी घाटों जैसी झलक

गंगा आरती के दौरान दिए जलाए गए, लेकिन नदी में कोई दीया नहीं बहाया गया।गंगा आरती के दौरान दिए जलाए गए, लेकिन नदी में कोई दीया नहीं बहाया गया।

लंदन में रविवार को पहली बार थेम्स नदी के किनारे गंगा आरती का आयोजन हुआ। इस आरती में हजारों लोग शामिल हुए थे। भजन और मंत्रों के जाप के साथ हुई आरती ने थेम्स के किनारे वाराणसी के घाटों जैसी झलक दिखाई।

चिन्मय मिशन UK ने टोटली थेम्स फेस्टिवल के साथ मिलकर यह आयोजन किया। यह चिन्मय मिशन के 75 साल पूरे होने के मौके पर हो रहे कार्यक्रमों का हिस्सा था। आरती के जरिए नदी, प्रकृति और जीवन के लिए आभार जताया गया। फीडबैक को देखते हुए थेम्स नदी के किनारे गंगा आरती हर साल आयोजित की जा सकती है।

थेम्स में नहीं बहाए गई पूजा सामाग्री

इस आयोजन की सबसे खास बात यह रही कि आरती के दौरान थेम्स नदी में कोई दिए, फूल या दूसरी पूजा सामग्री नहीं डाली गई। चिन्मय मिशन के प्रवक्ता ने बताया कि आरती में इस्तेमाल किए गए दीपक भी नदी में नहीं छोड़े गए, बल्कि किनारे पर ही रखे गए। कार्यक्रम में कचरा कम करने और सिंगल-यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल घटाने पर भी ध्यान दिया गया।

पूरी खबर पढ़ें…

🎭 आज का कार्टून

⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में…

1. महाराष्ट्र: ₹3300 करोड़ के मालिक भाजपा विधायक भिखारी बने:मुंबई में गंदे-मैले कपड़े पहनकर सड़क पर घूमे; गुरु के आदेश पर बदला था रूप (पूरी खबर पढ़ें)

2. नेशनल: दावा-ममता के 20 बागी सांसदों में 17 भाजपा में जाएंगे:यूसूफ पठान सहित तीन का बाहर से समर्थन; विधानसभा चुनाव हार के बाद TMC टूटी थी (पूरी खबर पढ़ें)

3. राजस्थान: मोतीडूंगरी गणेश मंदिर में 3 घंटे में 3500KG मेहंदी खत्म: दिल्ली-चंडीगढ़ समेत कई शहरों से लेने पहुंचे लोग; भीड़ के कारण जगह-जगह लगा जाम (पूरी खबर पढ़ें)

4. हरियाणा: बाइकर को कार से टक्कर मारकर गिराया, VIDEO: युवक ने इशारा कर रुकने को कहा, आगे निकली तो टक्कर मारी, 50 मीटर घिसटी (पूरी खबर पढ़ें)

5. इंटरनेशनल: पाकिस्तान ने आतंकी मसूद-अजहर पर इनाम बढ़ाकर 70 लाख किया: भारतीय संसद, पठानकोट-पुलवामा हमले में आरोपी, FATF की बैठक से पहले एक्शन (पूरी खबर पढ़ें)

6. महाराष्ट्र: दिशा सालियान की मौत पर CBI ने FIR दर्ज की: पहली 2 जांच में सुसाइड बताया गया; एक्टर सुशांत की मैनेजर थीं दिशा (पूरी खबर पढ़ें)

7. इंटरनेशनल: भारत नेपाल को रोज 18 घंटे 654 MW बिजली देगा:यह 28 लाख घरों की जरूरत के बराबर; बाढ़ से नेपाल में बिजली उत्पादन घटा (पूरी खबर पढ़ें)

8. इंटरनेशनल: ईरान में अमेरिकी पायलट के रेस्क्यू का वीडियो सामने आया: बचने के लिए 50 घंटे पहाड़ में छिपा रहा; अप्रैल में गिरा था F-15 फाइटर जेट (पूरी खबर पढ़ें)

9. नेशनल: शाह बोले- हिंदी का दूसरी भाषाओं से कॉम्पिटिशन नहीं:विविधता देश की ताकत, युवा दुनियाभर की भाषाएं सीखें, लेकिन अपनी मातृभाषा न छोड़ें (पूरी खबर पढ़ें)

10. राजस्थान: बड़ी बेटी पर शक करता था 4-हत्या करने वाला पिता:मर्डर के बाद जयपुर के तीन मंदिरों में दर्शन किए थे, सिर्फ मां-बेटी को चाहता था मारना (पूरी खबर पढ़ें)

11. इंटरनेशनल: पाकिस्तान ने मसूद अजहर पर इनाम बढ़ाकर 70 लाख किया:भारतीय संसद, पठानकोट-पुलवामा हमले में आरोपी, FATF की बैठक से पहले एक्शन (पूरी खबर पढ़ें)

12. छत्तीसगढ़: रायपुर में गर्लफ्रेंड को जिंदा जलाने की कोशिश:पेट्रोल डालकर लगाई आग; लोगों ने बुझाई, महिला की हालत गंभीर, वारदात के बाद भागा बॉयफ्रेंड (पूरी खबर पढ़ें)

13. हरियाणा: 70 करोड़ के नकली सिक्के चलाने का दावा:यूपी पुलिस बोली- सोनीपत की फैक्ट्री में बने, दुकानों-टोल पर चलाए; मुख्य आरोपी पंजाब का (पूरी खबर पढ़ें)

14. हरियाणा: कारगिल हीरो पर गुरुग्राम में जानलेवा हमला: पार्किंग पर झगड़ा, रिटायर्ड ग्रुप कैप्टन की कोहनी फ्रैक्चर; होटल में डिनर को गए थे (पूरी खबर पढ़ें)

15. नेशनल: बंगाल उपचुनाव में बागी TMC ने उम्मीदवार उतारे:नंदीग्राम-रेजीनगर में 6 अक्टूबर को वोटिंग; भाजपा ने अभी कैंडिडेट का नाम घोषित नहीं किया (पूरी खबर पढ़ें)

🗣️ बयान जो चर्चा में है…

😲 खबर हटके…

रिक्शेवाला बना रोबोट डॉग

चीन के शंघाई में एक रोबोट डॉग रिक्शा खींचता नजर आया। ‘मैजिकडॉग’ नाम के इस रोबोट के पीछे रिक्शा जोड़ा गया था, जिसमें लोग बैठकर घूम रहे थे। रोबोट रिक्शा खींचने के साथ मोड़ भी ले रहा था। अब इसे सामान ढोने जैसे दूसरे कामों में भी आजमाया जा रहा है। पूरी खबर पढ़ें…

📸 फोटो जो खुद में खबर है

🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं…

1. आज का एक्सप्लेनर: मोहसिन नकवी खुद ट्रॉफी देने पर अड़ क्यों जाते हैं; इस बार महिला क्रिकेट टीम का इनकार, ये कब तक चलेगा

2. मंडे मेगा स्टोरी: क्या डॉलर को रौंद पाएंगे BRICS देश:डॉलर क्यों बना सबसे ताकतवर करेंसी; अमेरिका बैठे-बिठाए इससे अरबों कैसे कमाता है

3. ग्राउंड रिपोर्ट: शिमला से दतिया तक रनवे तैयार, लेकिन ‘उड़ान’ गायब:50% रूट बंद, 880 करोड़ खर्च करके बने 15 एयरपोर्ट पर फ्लाइट नहीं

4. जरूरत की खबर: रात में ईयरबड्स लगाकर न सोएं:इन्फेक्शन और हियरिंग लॉस का रिस्क, रात में नींद नहीं आती तो अपनाएं ये 10 तरीके

5. फिजिकल हेल्थ: ब्रेस्ट कैंसर की दवा से फाइब्रॉइड का रिस्क:एक्सपर्ट से जानें इलाज में क्या सावधानी जरूरी, ब्रेस्ट कैंसर से कैसे बचें

6. भास्कर एक्सक्लूसिव: अखिलेश की नई रणनीति-75 जिले, 75 घोषणा पत्र:पहली बार ऐसा करेंगे; मुलायम के समय से एक ही मेनिफेस्टो बनता आ रहा

7. भास्कर एनालिसिस: मायावती के खिलाफ क्या साजिश हो रही?:आकाश के तबीयत पूछने से नाराज; डेढ़ साल पहले शुरू हुई अविश्वास की कहानी

8. भास्कर एक्सक्लूसिव: वसुंधरा के गढ़ में भाजपा हारी, गहलोत-शेखावत हारे अपने वार्ड:पायलट के क्षेत्र में जीती कांग्रेस; राजस्थान निकाय चुनाव में पहली बार ‘आप’ का बोर्ड

9. राजस्थान एक्सप्लेनर: डोटासरा की गाड़ी टोल बूथ पर क्यों रोकी गई?:विधायक और उनका पूरा काफिला टोल फ्री होता है? जानिए- क्या है टोल टैक्स का गणित

10. भास्कर इन्वेस्टिगेशन: बिहार की कोचिंग मंडी में स्टूडेंट्स का ब्रेन वॉश:सरकार के खिलाफ लड़ाने की तैयारी, टीचर बोले-देश में कहीं भी पुलिस मारेगी तो वो भी मारेंगे

🌍 करेंट अफेयर्स

करेंट अफेयर्स से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें…

⏳आज के दिन का इतिहास

🌦️ मौसम का मिजाज

कर्क राशि वालों को रुका पैसा मिल सकता है। बिजनेस के लिहाज से भी अनुकूल दिन है। जानिए आज का राशिफल…

आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप…

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    मुजरिया थाने में राष्ट्रीय एकता दिवस कार्यक्रम:सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती पर प्रभारी निरीक्षक ने पुलिस स्टाफ को दिलाई शपथ

    Hindi News Local Uttar pradesh Badaun Sardar Patel Jayanti: Budaun Mujaria Police Station National Unity Day मुजरिया थाने में राष्ट्रीय एकता दिवस कार्यक्रम:सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती पर प्रभारी निरीक्षक ने…

    हाथरस में सरदार पटेल की जयंती पर कार्यक्रम:पुलिस लाइन में अधिकारियों ने शपथ ली, अन्य स्थानों पर कार्यक्रम

    Hindi News Local Uttar pradesh Hathras Hathras Sardar Patel Jayanti: Police Officials Take Oath | News हाथरस में सरदार पटेल की जयंती पर कार्यक्रम:पुलिस लाइन में अधिकारियों ने शपथ ली,…

    You Missed

    Man in Halloween costume stabs 2 people at coffee shop: APD

    • By dp
    • October 31, 2026
    • 1 views
    Man in Halloween costume stabs 2 people at coffee shop: APD

    मुजरिया थाने में राष्ट्रीय एकता दिवस कार्यक्रम:सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती पर प्रभारी निरीक्षक ने पुलिस स्टाफ को दिलाई शपथ

    • By dp
    • October 31, 2026
    • 1 views
    मुजरिया थाने में राष्ट्रीय एकता दिवस कार्यक्रम:सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती पर प्रभारी निरीक्षक ने पुलिस स्टाफ को दिलाई शपथ

    Red Baron pizza worker goes viral after impassioned video confrontation

    • By dp
    • October 31, 2026
    • 2 views
    Red Baron pizza worker goes viral after impassioned video confrontation

    हाथरस में सरदार पटेल की जयंती पर कार्यक्रम:पुलिस लाइन में अधिकारियों ने शपथ ली, अन्य स्थानों पर कार्यक्रम

    • By dp
    • October 31, 2026
    • 2 views
    हाथरस में सरदार पटेल की जयंती पर कार्यक्रम:पुलिस लाइन में अधिकारियों ने शपथ ली, अन्य स्थानों पर कार्यक्रम

    FIRST ALERT WEATHER: Heavy floods hit Las Vegas valley on Friday

    • By dp
    • October 31, 2026
    • 4 views
    FIRST ALERT WEATHER: Heavy floods hit Las Vegas valley on Friday

    जैकी श्रॉफ, आनंद पंडित की प्री-दिवाली पार्टी में पहुंचे:टाइगर पर हमले के बाद दूसरी पब्लिक अपीयरेंस, रकुल प्रीत, उर्वशी रौतेला, सोनू निगम समेत कई सेलेब्स आए

    • By dp
    • October 31, 2026
    • 4 views
    जैकी श्रॉफ, आनंद पंडित की प्री-दिवाली पार्टी में पहुंचे:टाइगर पर हमले के बाद दूसरी पब्लिक अपीयरेंस, रकुल प्रीत, उर्वशी रौतेला, सोनू निगम समेत कई सेलेब्स आए