बॉलीवुड सेलेब्स ने किया बप्पा का स्वागत:राधिका मर्चेंट-अनंत अंबानी ने किए दर्शन, अमिताभ बच्चन के पहनावे में दिखी आस्था, सोनू सूद ने की आरती

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Sunita Ahuja Celebrates Ganesh Chaturthi | Govinda Family Mumbai Video

बॉलीवुड सेलेब्स ने किया बप्पा का स्वागत:राधिका मर्चेंट-अनंत अंबानी ने किए दर्शन, अमिताभ बच्चन के पहनावे में दिखी आस्था, सोनू सूद ने की आरती16 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

अंबानी परिवार, सुनीता आहूजा समेत कई बॉलीवुड सेलेब्स ने गणेशोत्सव को धूमधाम से मनाया। शिल्पा शेट्टी, हंसिका मोटवानी और धनश्री वर्मा समेत कई सितारों ने अपने घरों में गणपति बप्पा की स्थापना की।

अमिताभ बच्चन भी हर रविवार की तरह इस बार भी फैंस से मिलने जलसा के बाहर आए। इस दौरान ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ गणपति बप्पा मोरेया लिखा हुआ पटका पहना था।

अंबानी परिवार ने भी किया बप्पा का स्वागत

हर साल की तरह इस साल भी अंबानी परिवार ने भव्य तरीके से गणपति बप्पा का स्वागत किया। राधिका मर्चेंट भांजे को गोद में लिए हुए बप्पा के दर्शन करने पहुंचीं। अनंत अंबानी भी साथ मौजूद रहे।

देखिए गणेशोत्सव से सेलेब्स की तस्वीरें और वीडियोज-

टीवी प्रोड्यूसर राजन शाही के गणपति पंडाल में अनुपमा एक्ट्रेस रूपाली गांगुली।टीवी प्रोड्यूसर राजन शाही के गणपति पंडाल में अनुपमा एक्ट्रेस रूपाली गांगुली।हंसिका मोटवानी।हंसिका मोटवानी।सोनू सूद ने गणपति स्थापना से पहले पूजा की।सोनू सूद ने गणपति स्थापना से पहले पूजा की।धनश्री वर्मा।धनश्री वर्मा।डेजी शाह।डेजी शाह।दीपशिखा नागपाल।दीपशिखा नागपाल।अर्जुन बिजलानी।अर्जुन बिजलानी।

गोविंदा की पत्नी सुनीता का भी बप्पा के आगमन का जश्न मनाते हुए एक वीडियो वायरल हो रहा है। हालांकि इस दौरान न गोविंदा दिखे और न ही उनके बच्चे। उन्होंने इस दौरान चप्पल भी नहीं पहन रखी थी।

गणेशोत्सव से इन सेलेब्स की भी तस्वीरें देखिए-

शिल्पा शेट्टी गणपति बप्पा की आरती करती हुईं।शिल्पा शेट्टी गणपति बप्पा की आरती करती हुईं।अंकिता लोखंडे भारी बारिश के बीच छाते के नीचे कार से बाहर निकलती नजर आईं।अंकिता लोखंडे भारी बारिश के बीच छाते के नीचे कार से बाहर निकलती नजर आईं।अंकिता लोखंडे गणपति की मूर्ति को चुनरी पहनाती हुईं।अंकिता लोखंडे गणपति की मूर्ति को चुनरी पहनाती हुईं।

सलमान के परिवार में हर साल गणपति उत्सव मनता है

गौरतलब है कि सलमान खान समेत कई सेलेब्स के यहां गणपति बप्पा की स्थापना हर साल की जाती है। सलमान खान और उनका पूरा परिवार हर साल उनकी बहन अर्पिता खान शर्मा और आयुष शर्मा के मुंबई स्थित घर पर बप्पा का स्वागत करता है। गणेश चतुर्थी पर उनका पूरा परिवार बहन अर्पिता खान शर्मा और आयुष शर्मा के मुंबई स्थित घर पहुंचता है। पिछले साल भी सलमान खान ने अपने माता-पिता सलीम और सलमा खान के साथ आरती की थी।

इस मौके पर खान परिवार के कई सदस्य पूजा में शामिल होते हैं। भाई अरबाज और सोहेल खान, बहन अलवीरा और बच्चे भी उत्सव का हिस्सा बनते हैं।

इसके अलावा सलमान के करीबी दोस्त रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा भी पिछले साल गणपति उत्सव में शामिल हुए थे।

सलीम खान ने पत्नी सलमा संग की बप्पा की आरती की थी।सलीम खान ने पत्नी सलमा संग की बप्पा की आरती की थी।अरबाज खान ने श्रद्धा भाव से बप्पा की आरती की थी।अरबाज खान ने श्रद्धा भाव से बप्पा की आरती की थी।अर्पिता ने पति आयुष शर्मा और बच्चों के साथ आरती की थी।अर्पिता ने पति आयुष शर्मा और बच्चों के साथ आरती की थी।रितेश देशमुख पत्नी जेनेलिया और दोनों बच्चों के साथ आरती करते दिखे थे।रितेश देशमुख पत्नी जेनेलिया और दोनों बच्चों के साथ आरती करते दिखे थे।

सोनू सूद के घर हर साल गणपति बप्पा आते हैं

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद के घर में गणपति बप्पा की स्थापना होती है। पिछले साल गणेशोत्सव के मौके पर बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने दैनिक भास्कर से खास बातचीत की थी।

उन्होंने पहली बार मुंबई के घर में गणेश जी को लाने का अनुभव शेयर करते हुए बताया था कि मैं अंधेरी स्टेशन से बाइक पर बप्पा को लेने गया था। उस समय बस यही प्रार्थना की थी कि जिस सफर में निकले, उसमें बप्पा का साथ कभी न छूटे। आज जब मैं आप लोगों के साथ खड़ा हूं, तो लगता है बप्पा से मांगी दुआ कबूल हुई।

सोनू ने कहा था कि बप्पा विघ्नहर्ता हैं, जो हमेशा रास्ता दिखाते हैं और परेशानियां दूर कर देते हैं। जब उनसे पूछा गया कि अगर उन्हें बप्पा से कोई सुपरपावर चाहिए तो वह क्या होगी, तो सोनू ने कहा, “मैं चाहता हूं बप्पा हर किसी को शक्ति दें जिससे देश-दुनिया की मुश्किलें खत्म हो सकें। पूरी खबर यहां पढ़ें…

पलक मुछाल के घर बप्पा विराजे थे

2025 में मशहूर सिंगर पलक मुछाल के घर भी गणपति बप्पा विराजे थे। हर साल की तरह उन्होंने पूरे उत्साह के साथ बप्पा का स्वागत किया था। इस मौके पर उन्होंने दैनिक भास्कर से खास बातचीत की थी।

पलक ने बताया था कि उनके लिए गणपति उत्सव सिर्फ एक त्योहार नहीं है। यह उनके लिए आस्था और भावनाओं से जुड़ा खास समय है।

उन्होंने कहा था कि उनके जीवन की खुशियां, सफलता और उपलब्धियां बप्पा की कृपा से मिली हैं। इसलिए गणेशोत्सव उनके लिए साल का सबसे पसंदीदा समय है।

पलक ने कहा था कि बप्पा के आने से माहौल में उमंग और सकारात्मकता भर जाती है। उन्होंने बताया था कि इन दिनों वह काफी भावुक हो जाती हैं। हर साल बप्पा को धन्यवाद देने की उनकी वजहें और बढ़ जाती हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें…

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    जैकी श्रॉफ, आनंद पंडित की प्री-दिवाली पार्टी में पहुंचे:टाइगर पर हमले के बाद दूसरी पब्लिक अपीयरेंस, रकुल प्रीत, उर्वशी रौतेला, सोनू निगम समेत कई सेलेब्स आए

    Hindi News Entertainment Bollywood Jackie Shroff & Celebs At Anand Pandit Diwali Party | Rakul Preet Photos जैकी श्रॉफ, आनंद पंडित की प्री-दिवाली पार्टी में पहुंचे:टाइगर पर हमले के बाद…

    डायरेक्टर संजय गुप्ता का निधन:बीती रात बाथरूम में गिरे थे, 23 अक्टूबर को मनाया 57वां जन्मदिन, शूटआउट एट लोखंडवाला, काबिल जैसी फिल्में बनाईं

    Hindi News Entertainment Bollywood Director Sanjay Gupta Passes Away In Mumbai | Bollywood News डायरेक्टर संजय गुप्ता का निधन:बीती रात बाथरूम में गिरे थे, 23 अक्टूबर को मनाया 57वां जन्मदिन,…

    You Missed

    FIRST ALERT WEATHER: Heavy floods hit Las Vegas valley on Friday

    • By dp
    • October 31, 2026
    • 2 views
    FIRST ALERT WEATHER: Heavy floods hit Las Vegas valley on Friday

    जैकी श्रॉफ, आनंद पंडित की प्री-दिवाली पार्टी में पहुंचे:टाइगर पर हमले के बाद दूसरी पब्लिक अपीयरेंस, रकुल प्रीत, उर्वशी रौतेला, सोनू निगम समेत कई सेलेब्स आए

    • By dp
    • October 31, 2026
    • 2 views
    जैकी श्रॉफ, आनंद पंडित की प्री-दिवाली पार्टी में पहुंचे:टाइगर पर हमले के बाद दूसरी पब्लिक अपीयरेंस, रकुल प्रीत, उर्वशी रौतेला, सोनू निगम समेत कई सेलेब्स आए

    UVA buys old State Farm center for hospital services expansion

    • By dp
    • October 31, 2026
    • 3 views
    UVA buys old State Farm center for hospital services expansion

    डायरेक्टर संजय गुप्ता का निधन:बीती रात बाथरूम में गिरे थे, 23 अक्टूबर को मनाया 57वां जन्मदिन, शूटआउट एट लोखंडवाला, काबिल जैसी फिल्में बनाईं

    • By dp
    • October 31, 2026
    • 3 views
    डायरेक्टर संजय गुप्ता का निधन:बीती रात बाथरूम में गिरे थे, 23 अक्टूबर को मनाया 57वां जन्मदिन, शूटआउट एट लोखंडवाला, काबिल जैसी फिल्में बनाईं

    Lakers Could Use Bronny James In Trade For Top PF Targets: Report

    • By dp
    • October 31, 2026
    • 4 views
    Lakers Could Use Bronny James In Trade For Top PF Targets: Report

    थाने से फरार सिलिंडर चोरी का आरोपी गिरफ्तार:बदायूं में टॉयलेट के बहाने सिपाही को चकमा देकर रोशनदान से भागा था

    • By dp
    • October 31, 2026
    • 3 views
    थाने से फरार सिलिंडर चोरी का आरोपी गिरफ्तार:बदायूं में टॉयलेट के बहाने सिपाही को चकमा देकर रोशनदान से भागा था