स्वीपर की नौकरी तक नहीं मिलेगी:राखी सावंत पर भड़कीं कंगना रनोट, नरेंद्र मोदी पर दिए विवादित बयान पर जमकर लगाई फटकार

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Kangana Ranaut Slams Rakhi Sawant Over PM Modi Controversy Statement

स्वीपर की नौकरी तक नहीं मिलेगी:राखी सावंत पर भड़कीं कंगना रनोट, नरेंद्र मोदी पर दिए विवादित बयान पर जमकर लगाई फटकार20 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनोट, राखी सावंत के बयान पर भड़क गई हैं। राखी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर एक आपत्तिजनक कमेंट किया, जिस पर कंगना ने उन्हें फटकारते हुए कहा है कि ऐसे बयान देने वालों को कोई स्वीपर की नौकरी तक नहीं देगा।

कंगना रनोट ने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से लिखा है, “सिर्फ यही (राखी) नहीं, बल्कि ज्यादातर नाकाम और जलने वाले लोग किसी कामयाब महिला के कैरेक्टर पर कीचड़ उछालकर अपनी जलन, ईर्ष्या, नाकामी और घटिया सोच को सही ठहराने की कोशिश करते हैं। लेकिन अब बहुत हो गया। ऐसी बार-बार और जानबूझकर की जाने वाली चरित्र हत्या और पब्लिक में बदनाम करने की कोशिशों को सहना बंद करना होगा। खुद को बेवजह अपमानित और आहत महसूस करना बंद करो और हर बात पर सफाई देना भी बंद करो।”

आगे कंगना ने लिखा, “सफलता के लिए तुम भले ही अपना सबकुछ दांव पर लगा दो, लेकिन असली मजेदार बात तो ये है कि किसी को तुमसे कुछ चाहिए ही नहीं। तुम्हारे किए हुए सारे एहसान और सिफारिशें जोड़ लो, फिर भी तुम्हें स्वीपर की नौकरी तक नहीं मिलेगी क्योंकि उस नौकरी में भी थोड़ी काबिलियत और टैलेंट की जरूरत होती है। इसलिए ज्यादा खुशफहमी में मत रहो। एहसान करो या एहसान मत करो, तुम कहीं नहीं पहुंचने वालीं। अब चुपचाप बैठो, मेरी रील्स देखो और रोते रहो।”

क्या था नरेंद्र मोदी पर राखी का बयान

राखी सावंत ने हाल ही में कहा था कि वो प्रधानमंत्री के लिए वो कर सकती हैं, जो राखी सावंत और स्मृति ईरानी करती हैं। राखी सावंत ने हाल ही में मोहसिन खान के पॉडकास्ट एम.के.टॉक्स में कहा, “मोदी जी इधर-उधर क्यों देख रहे हैं? कंगना से उन्हें हड्डियों के अलावा और क्या मिलेगा? मोदी जी, स्मृति, कंगना और इन सभी महिलाओं ने आपको ऐसा क्या दिया कि आपने उन्हें मंत्री बना दिया? तो जो भी उन्होंने आपको दिया है, मैं भी आपको दे सकती हूं।”

कंगना-राखी का पहले भी हुआ विवाद

राखी सावंत और कंगना रनौत के बीच विवाद काफी पुराना है। दोनों के बीच पहली बार तब तकरार देखने को मिली थी, जब कंगना ने एक पुराने बयान में खुद की तुलना राखी सावंत से करने से इनकार किया था।

दरअसल, उस समय कंगना से मीका सिंह के साथ किसिंग सीन को लेकर सवाल किया गया था। कंगना ने कथित तौर पर कहा था कि वह राखी सावंत नहीं हैं, जो इस तरह का सीन करेंगी। कंगना का यह बयान राखी को बिल्कुल पसंद नहीं आया।

इसके बाद राखी ने कंगना को जवाब देते हुए कहा था कि अगर कंगना को इतनी ही पब्लिसिटी चाहिए थी, तो वह मीका को किस कर लेतीं, लेकिन उनका नाम लेकर पब्लिसिटी लेने की जरूरत नहीं थी।

साल 2020 में कंगना और महाराष्ट्र सरकार के बीच विवाद के दौरान भी राखी सावंत ने कंगना पर निशाना साधा था। इसके बाद भी दोनों के बीच समय-समय पर बयानबाजी होती रही। कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट के समय भी राखी ने कंगना के बयानों की आलोचना की थी।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    फिल्म मेकर रामगोपाल वर्मा को लीगल नोटिस:29.67 करोड़ चुकाने के लिए 30 अक्टूबर की डेडलाइन; रकम न चुकाने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

    Hindi News Entertainment Bollywood Ram Gopal Varma Legal Notice | Filmmaker Faces Legal Action For Dues फिल्म मेकर रामगोपाल वर्मा को लीगल नोटिस:29.67 करोड़ चुकाने के लिए 30 अक्टूबर की…

    आमिर की पत्नी गौरी ने मनाया पहला करवा चौथ:प्रियंका चोपड़ा, शिल्पा शेट्टी और रकुल प्रीत सिंह ने भी रखा व्रत, देखें तस्वीरें

    Hindi News Entertainment Bollywood Bollywood Karwa Chauth 2026 Photos; Shilpa Shetty | Priyanka Chopra Rakul Preet आमिर की पत्नी गौरी ने मनाया पहला करवा चौथ:प्रियंका चोपड़ा, शिल्पा शेट्टी और रकुल…

    You Missed

    Mark Walter, Josh Kushner agree on outstanding terms linked to $12.5-billion Lakers sale

    • By dp
    • October 31, 2026
    • 1 views
    Mark Walter, Josh Kushner agree on outstanding terms linked to .5-billion Lakers sale

    फिल्म मेकर रामगोपाल वर्मा को लीगल नोटिस:29.67 करोड़ चुकाने के लिए 30 अक्टूबर की डेडलाइन; रकम न चुकाने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

    • By dp
    • October 31, 2026
    • 1 views
    फिल्म मेकर रामगोपाल वर्मा को लीगल नोटिस:29.67 करोड़ चुकाने के लिए 30 अक्टूबर की डेडलाइन; रकम न चुकाने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

    Anfernee Simons offers a glimpse of what he can bring

    • By dp
    • October 31, 2026
    • 4 views
    Anfernee Simons offers a glimpse of what he can bring

    आमिर की पत्नी गौरी ने मनाया पहला करवा चौथ:प्रियंका चोपड़ा, शिल्पा शेट्टी और रकुल प्रीत सिंह ने भी रखा व्रत, देखें तस्वीरें

    • By dp
    • October 31, 2026
    • 4 views
    आमिर की पत्नी गौरी ने मनाया पहला करवा चौथ:प्रियंका चोपड़ा, शिल्पा शेट्टी और रकुल प्रीत सिंह ने भी रखा व्रत, देखें तस्वीरें

    Is ‘Newlyweds’ Based on Téa Leoni & Tim Daly’s Real-Life Romance?

    • By dp
    • October 31, 2026
    • 6 views
    Is ‘Newlyweds’ Based on Téa Leoni & Tim Daly’s Real-Life Romance?

    शाहरुख खान@61:अफेयर की खबर छापने वाले को कहा- काट डालूंगा, मन्नत में पत्थर फेंके जाने पर बेटी सुहाना रोई तो दी धमकी; गुस्से के किस्से-

    • By dp
    • October 31, 2026
    • 6 views
    शाहरुख खान@61:अफेयर की खबर छापने वाले को कहा- काट डालूंगा, मन्नत में पत्थर फेंके जाने पर बेटी सुहाना रोई तो दी धमकी; गुस्से के किस्से-