हापुड़ में मकान में लगी आग:गैस सिलेंडर के पास भड़की लपटें, दमकल ने पाया काबू

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Hapud
  • Hapur Fire Accident | Gas Cylinder Blast In Adarsh Nagar Colony

हापुड़ में मकान में लगी आग:गैस सिलेंडर के पास भड़की लपटें, दमकल ने पाया काबूदानिश, हापुड़।5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हापुड़ में गत्ते की नलकी बनाने वाले मकान में लगी आग, कपड़े और कच्चा माल जलकर राख। - Dainik Bhaskarहापुड़ में गत्ते की नलकी बनाने वाले मकान में लगी आग, कपड़े और कच्चा माल जलकर राख।

हापुड़ की आदर्श नगर कॉलोनी में मंगलवार सुबह एक मकान में आग लग गई। यह घटना पुल के पास एक रिहाइशी मकान में हुई, जहां गत्ते की नलकी बनाने का काम चल रहा था। सूचना मिलते ही हापुड़ फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

राहत की बात यह रही कि समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिया गया, जिससे कोई हताहत नहीं हुआ।

जानकारी के अनुसार, पुल के पास आदर्श नगर कॉलोनी में करन सिंह के मकान में नरेश कुमार किराए पर रहते हैं। नरेश कुमार मकान के भीतर गत्ते की नलकी बनाने का काम करते थे, जिसमें गैस सिलेंडर का भी इस्तेमाल होता था। इसी दौरान लगभग 10 बजे अचानक गैस सिलेंडर के पास आग भड़क उठी।

पूरे कमरे में धुआं और लपटें भर गईं

देखते ही देखते आग तेजी से फैल गई और पूरे कमरे में धुआं और लपटें भर गईं। आग लगने की सूचना मंगलवार को फायर ब्रिगेड को दी गई। सूचना मिलते ही प्रभारी अग्निशमन अधिकारी अपनी टीम और फायर टेंडर के साथ तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना हुए।

बिना समय गंवाए बचाव कार्य शुरू

मौके पर पहुंचकर स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अधिकारी ने बिना समय गंवाए बचाव कार्य शुरू कराया। आग के फैलाव को देखते हुए तुरंत दूसरे फायर टेंडर को भी बैकअप के लिए मौके पर बुलवाया गया। फायर सर्विस की टीम ने दोनों फायर टेंडरों की मदद से लगातार पानी डालकर आग पर काबू पाया।

अग्निशमन कर्मियों की तेजी से की गई कार्रवाई और कड़ी मशक्कत के चलते आग को आसपास की इमारतों में फैलने से पहले ही पूरी तरह बुझा दिया गया।

इस आग में कमरे में रखे कपड़े, गत्ते का सामान, कच्चा माल और अन्य घरेलू सामग्री जलकर राख हो गई। FSO अरशद खान ने बताया कि दमकल विभाग की तेजी से की गई कार्रवाई से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया और कोई हताहत नहीं हुआ।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    अयोध्या कंदैला गोलीकांड में मां ने भी तोड़ा दम:KGMU में पार्वती देवी की मौत; मीरा सिंह समेत 3 नामजद पर 25 हजार का इनाम, पुलिस ने 6 अन्य आरोपियों को किया गिरफ्तार

    Hindi News Local Uttar pradesh Ayodhya Ayodhya Kandaila Firing Case | Parvati Devi Dies At KGMU; Accused Wanted अयोध्या कंदैला गोलीकांड में मां ने भी तोड़ा दम:KGMU में पार्वती देवी…

    स्वीपर की नौकरी तक नहीं मिलेगी:राखी सावंत पर भड़कीं कंगना रनोट, नरेंद्र मोदी पर दिए विवादित बयान पर जमकर लगाई फटकार

    Hindi News Entertainment Bollywood Kangana Ranaut Slams Rakhi Sawant Over PM Modi Controversy Statement स्वीपर की नौकरी तक नहीं मिलेगी:राखी सावंत पर भड़कीं कंगना रनोट, नरेंद्र मोदी पर दिए विवादित…

    You Missed

    Record heat again today, BUT early next week showing chance for a change

    • By dp
    • September 15, 2026
    • 0 views
    Record heat again today, BUT early next week showing chance for a change

    अयोध्या कंदैला गोलीकांड में मां ने भी तोड़ा दम:KGMU में पार्वती देवी की मौत; मीरा सिंह समेत 3 नामजद पर 25 हजार का इनाम, पुलिस ने 6 अन्य आरोपियों को किया गिरफ्तार

    • By dp
    • September 15, 2026
    • 0 views
    अयोध्या कंदैला गोलीकांड में मां ने भी तोड़ा दम:KGMU में पार्वती देवी की मौत; मीरा सिंह समेत 3 नामजद पर 25 हजार का इनाम, पुलिस ने 6 अन्य आरोपियों को किया गिरफ्तार

    Hyrox changes rules and apologises for allowing Australian athlete who soiled herself to continue

    • By dp
    • September 15, 2026
    • 3 views
    Hyrox changes rules and apologises for allowing Australian athlete who soiled herself to continue

    हापुड़ में मकान में लगी आग:गैस सिलेंडर के पास भड़की लपटें, दमकल ने पाया काबू

    • By dp
    • September 15, 2026
    • 3 views
    हापुड़ में मकान में लगी आग:गैस सिलेंडर के पास भड़की लपटें, दमकल ने पाया काबू

    Coinbase to Drop Eight Crypto Trading Pairs – U.Today

    • By dp
    • September 15, 2026
    • 4 views