गणपति उत्सव, शिल्पा ने पैपराजी संग किया डांस:गोविंदा ने मांगी बेटे के लिए मन्नत; संजय दत्त ने घायल फोटोग्राफर का पूछा हाल, अजय देवगन लालबागचा राजा पहुंचे

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Mumbai Ganesh Utsav | Govinda Sanjay Dutt Ajay Devgn Bappa Darshan

गणपति उत्सव, शिल्पा ने पैपराजी संग किया डांस:गोविंदा ने मांगी बेटे के लिए मन्नत; संजय दत्त ने घायल फोटोग्राफर का पूछा हाल, अजय देवगन लालबागचा राजा पहुंचे56 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

गणेश चतुर्थी के मौके पर बॉलीवुड में गणेश उत्सव का माहौल बना हुआ है। शिल्पा शेट्टी, संजय दत्त और गोविंदा समेत कई सितारे बप्पा के दर्शन और भक्ति के रंग में रंगे नजर आए। शिल्पा शेट्टी ने अपने घर पर बप्पा का स्वागत ढोल-नगाड़ों और पैपराजी के साथ डांस करके किया।

वहीं संजय दत्त ने गणेश दर्शन के दौरान एक घायल पैपराजी की मदद के लिए हाथ बढ़ाया। इसके अलावा अमेरिका से लौटे एक्टर गोविंदा ने भी घर पहुंचकर परिवार के साथ बप्पा के दर्शन किए और अपने बच्चों के बेहतर भविष्य की कामना की। अजय देवगन लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे।

शिल्पा और उनकी बेटी समीशा मैचिंग पीले और गुलाबी रंग के पारंपरिक परिधान में नजर आईं।शिल्पा और उनकी बेटी समीशा मैचिंग पीले और गुलाबी रंग के पारंपरिक परिधान में नजर आईं।

शिल्पा शेट्टी ने बेटी संग की ट्विनिंग गणेश उत्सव के दौरान एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी का एक खास अंदाज देखने को मिला। शिल्पा अपने घर पर गणपति बप्पा का स्वागत करते समय ढोल की थाप पर जमकर थिरकती नजर आईं। इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद फोटोग्राफर्स के साथ कदम से कदम मिलाकर डांस किया।

शिल्पा अपने घर पर गणपति बप्पा का स्वागत करते समय ढोल की थाप पर जमकर थिरकती नजर आईं।शिल्पा अपने घर पर गणपति बप्पा का स्वागत करते समय ढोल की थाप पर जमकर थिरकती नजर आईं।

पूजन के समय शिल्पा और उनकी बेटी समीशा मैचिंग पीले और गुलाबी रंग के पारंपरिक परिधान में नजर आईं। दोनों मां-बेटी की यह ट्विनिंग काफी सराही जा रही है। पूजा के दौरान शिल्पा के पति राज कुंद्रा और परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।

संजय दत्त ने गाड़ी रुकवाकर घायल पैपराजी से पूछा हाल वहीं एक्टर संजय दत्त, समाज सेवी राहुल कनल के घर गणपति दर्शन के लिए पहुंचे। वहां जाते समय उनकी नजर एक घायल पैपराजी पर पड़ी।

संजय दत्त ने घायल पैपराजी की मदद का वादा किया।संजय दत्त ने घायल पैपराजी की मदद का वादा किया।

बाइक एक्सीडेंट के कारण फोटोग्राफर के पैर में चोट लगी थी। यह देखते ही संजय दत्त ने तुरंत अपना काफिला रुकवाया और उसका हाल-चाल जाना। जब फोटोग्राफर ने बताया कि उनका मैनेजर फोन नहीं उठा रहा है, तो संजय दत्त ने भरोसा दिलाया कि वे खुद इस मामले को देखेंगे। इससे पहले साल 2018 और 2019 में भी संजय दत्त पैपराजी की मदद करते देखे गए थे।

अमेरिका से लौटकर बप्पा के दर्शन करने पहुंचे गोविंदा एक्टर गोविंदा अमेरिका का दौरा पूरा कर मुंबई लौटे और सीधे बप्पा का आशीर्वाद लेने पहुंचे। गोविंदा ने अपने बच्चों टीना और यशवर्धन के साथ आरती की और भगवान गणेश से उनके अच्छे भविष्य की प्रार्थना की। उन्होंने न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए कहा कि उनके घर में गणपति बैठाने की परंपरा उनकी मां के समय से चली आ रही है।

गोविंदा ने अपने बच्चों टीना और यशवर्धन के साथ आरती की और भगवान गणेश से उनके अच्छे भविष्य की प्रार्थना की।गोविंदा ने अपने बच्चों टीना और यशवर्धन के साथ आरती की और भगवान गणेश से उनके अच्छे भविष्य की प्रार्थना की।

गोविंदा ने कहा, “मैं प्रार्थना करता हूं कि बप्पा यश को सफलता और समृद्धि दें ताकि लोग कहें कि वह गोविंदा से भी बेहतर है। वहीं बेटी टीना के लिए एक अच्छे घर और परिवार की कामना करता हूं।”

गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने बच्चों के साथ घर पर बप्पा का स्वागत किया।गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने बच्चों के साथ घर पर बप्पा का स्वागत किया।

इस बार गोविंदा की अनुपस्थिति में उनकी पत्नी सुनीता आहूजा ने बच्चों के साथ घर पर बप्पा का स्वागत किया था। सुनीता ने बताया था कि बीते साल बप्पा के आशीर्वाद से उन्हें काफी सफलता और नाम मिला है, इसलिए उन्होंने खुद अपने हाथों से गणपति प्रतिमा घर लाने का फैसला किया।

अजय देवगन अपने बेटे के साथ लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे।अजय देवगन अपने बेटे के साथ लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे।

वहीं अजय देवगन अपने बेटे के साथ लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे। इस दौरान वे अपने बेटे को भीड़ से बचाते नजर आए। ————————————————- ये खबर भी पढ़ें सलमान खान ने एंटीलिया में लिया बप्पा का आशीर्वाद:तिलक लगवाकर फूल अर्पण किए, सिद्धार्थ-कियारा ने भी दर्शन किए; राधिका मर्चेंट की भक्तिमय परफॉर्मेंस

सलमान खान अंबानी परिवार के गणपति सेलिब्रेशन का हिस्सा बने हैं। इस दौरान उन्होंने बप्पा का आशीर्वाद लिया और भगवान को फूल अर्पण किए। एंटीलिया में हुए गणपति सेलिब्रेशन की शुरुआत में राधिका मर्चेंट ने भक्तिमय प्रस्तुति दी। पूरी खबर पढ़ें

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    रिलीज से पहले शाहरुख की ‘किंग’ ने बनाया रिकॉर्ड:175 करोड़ में बिके विदेशी राइट्स, मुनाफे के लिए अब ‘पठान’-‘जवान’ जितनी कमाई की चुनौती

    Hindi News Entertainment Bollywood Shah Rukh Khan King Overseas Rights Deal | Record Breaking Bollywood News रिलीज से पहले शाहरुख की ‘किंग’ ने बनाया रिकॉर्ड:175 करोड़ में बिके विदेशी राइट्स,…

    बरेली में कांग्रेस ने महारैली तैयारी की तेज:भाजपा सरकार पर रैली रोकने के लिए बाधाएं पैदा करने का लगाया आरोप

    Hindi News Local Uttar pradesh Bareilly Congress Maha Rally Preparations In Bareilly | BJP Obstruction Allegations बरेली में कांग्रेस ने महारैली तैयारी की तेज:भाजपा सरकार पर रैली रोकने के लिए…

    You Missed

    In 2024, Jason Statham bought a 20-acre English coastal estate for about £20 million; in 2026, a planning rule from 1973 put its two-storey summerhouse under scrutiny over use as guest accommodation

    • By dp
    • October 31, 2026
    • 2 views
    In 2024, Jason Statham bought a 20-acre English coastal estate for about £20 million; in 2026, a planning rule from 1973 put its two-storey summerhouse under scrutiny over use as guest accommodation

    रिलीज से पहले शाहरुख की ‘किंग’ ने बनाया रिकॉर्ड:175 करोड़ में बिके विदेशी राइट्स, मुनाफे के लिए अब ‘पठान’-‘जवान’ जितनी कमाई की चुनौती

    • By dp
    • October 31, 2026
    • 1 views
    रिलीज से पहले शाहरुख की ‘किंग’ ने बनाया रिकॉर्ड:175 करोड़ में बिके विदेशी राइट्स, मुनाफे के लिए अब ‘पठान’-‘जवान’ जितनी कमाई की चुनौती

    Megan Fox’s Seductive Instagram Photos Have an Unexpected Twilight Connection

    • By dp
    • October 31, 2026
    • 3 views
    Megan Fox’s Seductive Instagram Photos Have an Unexpected Twilight Connection

    बरेली में कांग्रेस ने महारैली तैयारी की तेज:भाजपा सरकार पर रैली रोकने के लिए बाधाएं पैदा करने का लगाया आरोप

    • By dp
    • October 31, 2026
    • 4 views
    बरेली में कांग्रेस ने महारैली तैयारी की तेज:भाजपा सरकार पर रैली रोकने के लिए बाधाएं पैदा करने का लगाया आरोप

    Pokémon Happy Meals Are Coming to McDonald’s in an Exciting New Way

    • By dp
    • October 31, 2026
    • 6 views
    Pokémon Happy Meals Are Coming to McDonald’s in an Exciting New Way

    कोठिया धाम में धार्मिक कार्यक्रम:51 हजार गायत्री मंत्रों के जप का संकल्प लेकर शुरू हुआ महायज्ञ

    • By dp
    • October 31, 2026
    • 6 views
    कोठिया धाम में धार्मिक कार्यक्रम:51 हजार गायत्री मंत्रों के जप का संकल्प लेकर शुरू हुआ महायज्ञ