उधार के विवाद में युवक की हत्या:गाली देने पर गुस्से में आरोपी ने पेट में मारी परखी, 24 घंटे में गिरफ्तार

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Sant kabir nagar
  • Sant Kabir Nagar Murder Case | Youth Killed Over Loan Dispute Arrested

उधार के विवाद में युवक की हत्या:गाली देने पर गुस्से में आरोपी ने पेट में मारी परखी, 24 घंटे में गिरफ्तारदेवीलाल गुप्ता | संतकबीर नगर3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

संतकबीरनगर में मंगलवार रात उधार के पैसों को लेकर चल रहा विवाद हत्या में बदल गया। गाली-गलौज से नाराज एक व्यक्ति ने युवक पर परखी (धारदार हथियार) से कई वार कर दिए।

गंभीर हालत में युवक को सीएचसी मेंहदावल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार दोपहर को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामला बेलहरकला थाना क्षेत्र के जंगल दशहर गांव का है।

राजू के सीने और पेट पर परखी से कई वार किए।राजू के सीने और पेट पर परखी से कई वार किए।

मृतक की पहचान राजू के रूप में हुई

पुलिस के मुताबिक, हत्या की वजह राजू के छोटे भाई महेंद्र और आरोपी रामदास के बीच उधार के पैसों का विवाद है। महेंद्र और रामदास दोस्त थे और दोनों का एक-दूसरे के घर आना-जाना था। महेंद्र ने अपने बड़े भाई राजू से कुछ पैसे उधार लिए थे।

पैसों को लेकर पहले से चल रहा था विवाद

पुलिस के अनुसार, पैसे वापस करने को लेकर राजू, उसकी पत्नी मंजू और महेंद्र के बीच अक्सर विवाद होता था। 15 सितंबर की शाम लेन-देन को लेकर तीनों के बीच बहस शुरू हुई। कुछ ही देर में मामला गाली-गलौज और मारपीट तक पहुंच गया।

रामदास को गाली देने पर हुआ विवाद

पुलिस के मुताबिक, विवाद के दौरान दोनों पक्ष रामदास के घर के पास पहुंच गए। राजू ने पैसे वापस नहीं मिलने के लिए रामदास को भी जिम्मेदार ठहराया और उसे गाली दी। इससे नाराज होकर रामदास ने अपनी दुकान पर रखी अनाज निकालने वाली धारदार परखी उठा ली।

सीने और पेट पर किए कई वार

आरोप है कि रामदास ने राजू के सीने और पेट पर परखी से कई वार किए। हमले में राजू गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे एंबुलेंस से सीएचसी मेंहदावल ले गए, जहां डॉक्टरों ने इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया।

युवक की हत्या के बाद घर के बाहर भीड़ लग गई।युवक की हत्या के बाद घर के बाहर भीड़ लग गई।

24 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलते ही बेलहरकला पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने रामदास गुप्ता पुत्र हरिराम गुप्ता निवासी जंगल दशहर को बुधवार दोपहर करीब 2 बजे जंगल दशहर मोड़, पिपरी गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया।

निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल परखी बरामद

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल नुकीली धारदार परखी बरामद की। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। एसपी संदीप कुमार मीना ने बताया कि राजू के छोटे भाई महेंद्र ने रामदास से जुड़े पैसों के लेन-देन के विवाद में यह वारदात हुई। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।

मंजू ने पति की हत्या के आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।मंजू ने पति की हत्या के आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

पत्नी ने की कड़ी कार्रवाई की मांग

पत्नी मंजू ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि जिस तरह उनके पति की मौत हुई, उसी तरह आरोपी के साथ भी कार्रवाई हो और उसके घर पर बुलडोजर चलाया जाए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    500 किमी दूर परीक्षा केंद्र बनने से अभ्यर्थी परेशान:फर्रुखाबाद स्टेशन पर रात गुजार रहे अभ्यर्थी बोले सरकार से अनुरोध इतनी दूर न डाला करें सेंटर

    Hindi News Local Uttar pradesh Farrukhabad Farrukhabad Railway Station PET Exam Students Struggle | Exam Center Issue 500 किमी दूर परीक्षा केंद्र बनने से अभ्यर्थी परेशान:फर्रुखाबाद स्टेशन पर रात गुजार…

    ऐश्वर्या @53: मिस वर्ल्ड का ताज जीतकर बनीं ग्लोबल स्टार:विल स्मिथ ने दिया था फिल्मों का ऑफर, फिर भी छोड़ीं कई बड़ी फिल्में

    Hindi News Entertainment Bollywood Aishwarya Rai Birthday | Bollywood To Hollywood Career Journey Analysis ऐश्वर्या @53: मिस वर्ल्ड का ताज जीतकर बनीं ग्लोबल स्टार:विल स्मिथ ने दिया था फिल्मों का…

    You Missed

    Flash flood warning extended for Kauai as heavy showers drench island | Honolulu Star-Advertiser

    • By dp
    • November 1, 2026
    • 0 views
    Flash flood warning extended for Kauai as heavy showers drench island | Honolulu Star-Advertiser

    500 किमी दूर परीक्षा केंद्र बनने से अभ्यर्थी परेशान:फर्रुखाबाद स्टेशन पर रात गुजार रहे अभ्यर्थी बोले सरकार से अनुरोध इतनी दूर न डाला करें सेंटर

    • By dp
    • November 1, 2026
    • 1 views
    500 किमी दूर परीक्षा केंद्र बनने से अभ्यर्थी परेशान:फर्रुखाबाद स्टेशन पर रात गुजार रहे अभ्यर्थी बोले सरकार से अनुरोध इतनी दूर न डाला करें सेंटर

    Las posibles alineaciones titulares para el partido Monterrey vs Xolos

    • By dp
    • November 1, 2026
    • 4 views
    Las posibles alineaciones titulares para el partido Monterrey vs Xolos

    ऐश्वर्या @53: मिस वर्ल्ड का ताज जीतकर बनीं ग्लोबल स्टार:विल स्मिथ ने दिया था फिल्मों का ऑफर, फिर भी छोड़ीं कई बड़ी फिल्में

    • By dp
    • November 1, 2026
    • 4 views
    ऐश्वर्या @53: मिस वर्ल्ड का ताज जीतकर बनीं ग्लोबल स्टार:विल स्मिथ ने दिया था फिल्मों का ऑफर, फिर भी छोड़ीं कई बड़ी फिल्में

    Blue Jackets at Stars projected lineups | NHL.com

    • By dp
    • October 31, 2026
    • 7 views