बादशाह को चैलेंज कर चुकीं हरियाणवी लेडी सिंगर को धमकी:लॉरेंस गैंग का मैसेज-2 दिन में गोली लगेगी; 'आजा तनै बादशाह सुनाऊं रे टरीरी' गा चुकीं

  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Sonipat
  • Haryanvi Singer Sudesh Threat | Lawrence Bishnoi Gang Extortion Case

बादशाह को चैलेंज कर चुकीं हरियाणवी लेडी सिंगर को धमकी:लॉरेंस गैंग का मैसेज-2 दिन में गोली लगेगी; ‘आजा तनै बादशाह सुनाऊं रे टरीरी’ गा चुकींसोनीपत29 मिनट पहलेलेखक: राम सिंहमार

  • कॉपी लिंक

‘आजा बादशाह तनै सुनाऊं रै टटीरी’ सॉन्ग से रैपर बादशाह को चैलेंज करने वाली हरियाणवी सिंगर सुदेश को लॉरेंस गैंग के नाम से धमकी मिली है। उनके वॉट्सएप नंबर पर मैसेज कर लिखा- ”लॉरेस ग्रुप से अंकित बोलू हूं। 2 लाख भेज दे चुपचाप, 2 दिन का टाइम है, फिर गोली

.

सुदेश ने कैथल SP मनप्रीत सिंह को शिकायत देकर सुरक्षा की मांग की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। मोबाइल नंबर की लोकेशन चेक की जा रही है।

इधर, पाखंडवाद पर कन्ट्रोवर्सी के बीच सुदेश ने करीब 15 दिन पहले ही ‘खीर पाखंड़िया की’ सॉन्ग गाया था। वहीं, 1 मार्च 2026 को रिलीज हुए बादशाह के ‘टटीरी’ सॉन्ग के जवाब में सुदेश ने 9 मार्च को ‘बोली ए टटीरी’ सॉन्ग गाया था। हालांकि बादशाह के सॉन्ग को बैन कर दिया गया था।

बादशाह के ‘बोली ए टटीरी’ सॉन्ग में सिमरन जागलान ने फीमेल वोकल दी थी। (फाइल)बादशाह के ‘बोली ए टटीरी’ सॉन्ग में सिमरन जागलान ने फीमेल वोकल दी थी। (फाइल)

मैसेज में लिखा- तेरा भी टाइम आ लिया

सिंगर सुदेश को धमकी देने वाले व्यक्ति ने खुद को अंकित बताते हुए लिखा- तेरा भी टाइम आ लिया है, चुपचाप 2 लाख रुपए दे दे। फिर यह ना कहना कि ये के हो गया मेरे साथ। जय बलकारी, लॉरेंस ग्रुप।

इसके बाद लिखा कि 2 दिन का टाइम है तेरे धोरे, नहीं फिर गोली चलेगी। नंबर ब्लॉक करने से पहले सोच भी लेना। पुलिस धोरे जा या फिर किसी के पास जा। चेक कर लिए, कोई ना, तेरे को टाइम दिया है।

अब पढ़िए, पुलिस शिकायत में क्या बताया

वॉट्सएप मैसेज भेग मांगे पैसे: शिकायत के अनुसार, सुदेश के मोबाइल पर 10 सितंबर की रात 10:48 बजे से 11:43 बजे तक एक अज्ञात मोबाइल नंबर से लगातार मैसेज आए। आरोप है कि मैसेज भेजने वाले ने 2 लाख रुपए की मांग की। पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी।

लॉरेंस गैंग का मेंबर बताया: सुदेश ने पुलिस को बताया कि वह धमकी देने वाले व्यक्ति को नहीं जानती। उन्होंने धमकी भरे मैसेज के स्क्रीनशॉट भी शिकायत के साथ पुलिस को उपलब्ध करवाए हैं। वहीं, सुदेश का कहना है कि पूरा परिवार डरा हुआ है। धमकी के कारण रातभर सो भी नहीं पा रहे।

एसपी से सुरक्षा मांगी: सिंगर सुदेश ने 11 सितंबर को कैथल एसपी मनप्रीत सिंह को शिकायत देकर आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।

सिंगर को भेजा गया धमकी भरा मैसेज

क्या है, बादशाह और सुदेश के टटीरी सॉन्ग

बादशाह का बैन हो चुका ‘टटीरी’ सॉन्ग

हरियाणवी लोकगीत टटीरी को बादशाह ने नए रैप वर्जन में 1 मार्च को रिलीज किया था। रिलीज होने के बाद से ही उन पर अश्लील शब्दों और दृश्य दिखाने के आरोप लगे थे। इसके बाद सोशल मीडिया पर इस सॉन्ग का बॉयकाट शुरू हो गया। विरोध बढ़ने के बाद रैप वर्जन को कई प्लेटफॉर्म से हटा दिया गया, उसी विवाद के बाद कई कलाकारों ने टटीरी गीत को अपने-अपने अंदाज में गाकर रिलीज किया।

सुदेश का ऐसी न थी ‘टटीरी’ सॉन्ग

क्यूट रोहिल्ला यूट्यूब चैनल पर 9 मार्च को असली टटीरी नाम से सॉन्ग रिलीज हुआ था। इस गीत में सीधे तौर पर बादशाह को संबोधित करते हुए कहा गया है कि वह टटीरी गीत को गलत तरीके से पेश कर रहे हैं।

सॉन्ग के लिरिक्स है- ”आज्या तनै बादशाह सुनाऊं रे टरीरी, ऐसी ना थी जैसी तनै बनाई रे टटीरी। गंदा गाकै पेश करया क्यू आई तनै काण ना, गलत बौलै धी बेटी नै, के तेर घर मै भाण ना, गाने मैं गंदगीं मचाई रे भतेरी।”

————–

यह खबर भी पढ़ें…

हरियाणवी सिंगर ने गाया- ऐसी ना थी,जैसी तनै बनाई ‘टटीरी’:बादशाह का नाम लेकर ‘तेरे घर में बहन-बेटी ना’ लिरिक्स गाए; सिमरन का न्यू सॉन्ग रिलीज

हरियाणवी लोक गीत ‘टटीरी’ को अब सिंगरों ने नए वर्जन में गाकर बॉलीवुड रैपर बादशाह को जवाब दिया है। यूट्यूब से हटाए गए बादशाह के टटीरी सॉन्ग में उनके साथ काम करने वाली सिमरन जागलान में भी इसे अब नए ढंग में पेश किया है। (पूरी खबर पढ़ें)

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

गाजीपुर में यातायात माह शुरू:बाइक रैली से सड़क सुरक्षा का संदेश, 30 नवंबर तक चलेंगे जागरूकता कार्यक्रम

Hindi News Local Uttar pradesh Ghazipur Ghazipur Traffic Month 2026 | Road Safety Awareness Bike Rally Launch गाजीपुर में यातायात माह शुरू:बाइक रैली से सड़क सुरक्षा का संदेश, 30 नवंबर…

'इलॉन मस्क ने अब बनाई उड़ने वाली कार':पुष्पक विमान को लेकर रणबीर कपूर बोले- भारत ने 5 हजार साल पहले ही यह कर लिया था

Hindi News Entertainment Bollywood Ranbir Kapoor On Ramayan & Pushpak Viman | Elon Musk Flying Car Statement ‘इलॉन मस्क ने अब बनाई उड़ने वाली कार’:पुष्पक विमान को लेकर रणबीर कपूर…

You Missed

Pizza delivery worker’s heartbreaking reaction to cruel prank sparks $680K in donations

  • By dp
  • November 1, 2026
  • 0 views
Pizza delivery worker’s heartbreaking reaction to cruel prank sparks 0K in donations

गाजीपुर में यातायात माह शुरू:बाइक रैली से सड़क सुरक्षा का संदेश, 30 नवंबर तक चलेंगे जागरूकता कार्यक्रम

  • By dp
  • November 1, 2026
  • 1 views
गाजीपुर में यातायात माह शुरू:बाइक रैली से सड़क सुरक्षा का संदेश, 30 नवंबर तक चलेंगे जागरूकता कार्यक्रम

[Notices] Charting the Unknown Market Availability Update | Crimson Desert

  • By dp
  • November 1, 2026
  • 3 views
[Notices] Charting the Unknown Market Availability Update | Crimson Desert

'इलॉन मस्क ने अब बनाई उड़ने वाली कार':पुष्पक विमान को लेकर रणबीर कपूर बोले- भारत ने 5 हजार साल पहले ही यह कर लिया था

  • By dp
  • November 1, 2026
  • 4 views
'इलॉन मस्क ने अब बनाई उड़ने वाली कार':पुष्पक विमान को लेकर रणबीर कपूर बोले- भारत ने 5 हजार साल पहले ही यह कर लिया था

Bradley Cooper’s Before-And-After Photos Go Viral As Fans Say They’re ‘Sad’ Over His Alleged Surgery

  • By dp
  • November 1, 2026
  • 5 views
Bradley Cooper’s Before-And-After Photos Go Viral As Fans Say They’re ‘Sad’ Over His Alleged Surgery

हैलोवीन पर 'नगीना' के श्रीदेवी वाले लुक में दिखीं जाह्नवी:ओरी बने ऋषि कपूर, फिल्म के आइकॉनिक पलों को किया रीक्रिएट; देखें तस्वीरें

  • By dp
  • November 1, 2026
  • 5 views
हैलोवीन पर 'नगीना' के श्रीदेवी वाले लुक में दिखीं जाह्नवी:ओरी बने ऋषि कपूर, फिल्म के आइकॉनिक पलों को किया रीक्रिएट; देखें तस्वीरें