पाकिस्तानी बल्लेबाज को आगरा के केके शर्मा दे रहे ट्रेनिंग:ऑनलाइन खेल की बारीकियां सिखा रहे, पिता ने फेसबुक से किया था संपर्क

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Agra
  • Agra Coach KK Sharma Trains Pakistani Batsman Online | Cricket News

पाकिस्तानी बल्लेबाज को आगरा के केके शर्मा दे रहे ट्रेनिंग:ऑनलाइन खेल की बारीकियां सिखा रहे, पिता ने फेसबुक से किया था संपर्क1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आगरा के पूर्व इंडिया-ए क्रिकेटर और कोच केके शर्मा अब पाकिस्तान के 9 साल के एक नन्हे बल्लेबाज को ऑनलाइन क्रिकेट की ट्रेनिंग दे रहे हैं। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के बहावलनगर निवासी अरहम आजम के पिता आरिफ प्रोफेसर हैं और भारतीय क्रिकेट के बड़े प्रशंसक ह

.

बेटे के बेहतर क्रिकेट भविष्य के लिए उन्होंने भारत के कोच की तलाश की और फेसबुक के जरिए केके शर्मा से संपर्क किया।

आरिफ ने केके शर्मा से बेटे को ऑनलाइन कोचिंग देने का अनुरोध किया। केके शर्मा ने भी उनकी गुजारिश स्वीकार कर ली। इसके बाद अरहम उनके ऑनलाइन शिष्य बन गए। केके शर्मा के मुताबिक, अरहम लेफ्ट आर्म बल्लेबाज हैं। शुरुआत में उनकी ग्रिप और बैटिंग तकनीक में कई खामियां थीं, जिन पर उन्होंने काम किया। अब उनकी बल्लेबाजी में काफी सुधार हुआ है।

पाकिस्तानी खिलाड़ी अरहम आजम ऑनलाइन क्रिकेट के गुर सीख रहे हैं।पाकिस्तानी खिलाड़ी अरहम आजम ऑनलाइन क्रिकेट के गुर सीख रहे हैं।

वीडियो देखकर संपर्क में आए थे अरहम के पिता

केके शर्मा ने बताया कि करीब एक साल पहले वे एमएस धोनी की कोचिंग में बच्चों को गेंदबाजी की बारीकियां सिखा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने फेसबुक और इंस्टाग्राम पर क्रिकेट कोचिंग के वीडियो बनाना शुरू किए। वीडियो के जरिए पाकिस्तान के आरिफ उनसे जुड़े। वे उनकी कोचिंग की तारीफ करते थे और भारतीय क्रिकेट के प्रशंसक हैं।

केके के मुताबिक, जब आरिफ को पता चला कि वे धोनी की एकेडमी में भी कोचिंग देते हैं, तो उन्होंने अपने बेटे को प्रशिक्षण देने का अनुरोध किया। आरिफ अक्सर बेटे की बल्लेबाजी का जिक्र करते थे। इसके बाद केके ने अरहम के वीडियो देखे और उसकी तकनीक में सुधार पर काम शुरू किया।

वीडियो देखकर वॉइस रिकॉर्डिंग से बताते हैं गलतियां

केके शर्मा ने बताया कि वे अरहम से कोई फीस नहीं लेते। अरहम के पिता उसके बल्लेबाजी के वीडियो भेजते हैं। वे वीडियो देखकर गलतियां बताते हैं और सुधार के लिए वॉइस रिकॉर्डिंग भेजते हैं। कभी-कभी वीडियो कॉल के जरिए भी बात होती है। उन्होंने साफ किया कि बातचीत सिर्फ क्रिकेट और उसकी ट्रेनिंग तक ही सीमित रहती है।

केके ने बताया कि अरहम की बल्लेबाजी में सुधार के बाद पाकिस्तान से करीब 10 लोगों के मैसेज आए कि वे उनके बच्चों को भी ट्रेनिंग दें। हालांकि, समय की कमी के कारण वे ऐसा नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अपने देश और शहर के बच्चों को छोड़कर पाकिस्तान के खिलाड़ियों को ऑनलाइन कोचिंग देने का उनका कोई प्लान नहीं है। आरिफ की लगातार गुजारिश के बाद ही वे अरहम को ट्रेनिंग दे रहे हैं।

पूर्व इंडिया-ए क्रिकेटर केके शर्मा की कोचिंग के बाद बल्लेबाजी में सुधार आया है।पूर्व इंडिया-ए क्रिकेटर केके शर्मा की कोचिंग के बाद बल्लेबाजी में सुधार आया है।

कई देशों के खिलाड़ियों को दे चुके ट्रेनिंग

केके शर्मा के मुताबिक, वे पाकिस्तान के अलावा इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, नेपाल, कनाडा और श्रीलंका के खिलाड़ियों को भी क्रिकेट की ट्रेनिंग दे चुके हैं। उनका दावा है कि उन्होंने अब तक बीसीसीआई को करीब 100 क्रिकेटर दिए हैं।

उन्होंने कहा कि एक कोच के तौर पर उनका प्रयास रहता है कि अगर कोई बच्चा तकनीकी रूप से गलत खेल रहा है तो उसे सही किया जाए।

खुद पाकिस्तान के खिलाफ खेल चुके हैं, तब इमरान खान थे कप्तान

केके शर्मा ने उत्तर प्रदेश रेलवे और मध्य प्रदेश की ओर से रणजी ट्रॉफी खेली है। वे दलीप ट्रॉफी और इंडिया-ए की ओर से इंग्लैंड और पाकिस्तान के खिलाफ भी खेल चुके हैं। इसके अलावा वे बीसीसीआई के मैच रेफरी और लेवल-1 कोच भी हैं।

उन्होंने बताया कि जब वे पाकिस्तान के खिलाफ खेले थे, उस समय पाकिस्तान के कप्तान इमरान खान और भारतीय टीम के कप्तान रवि शास्त्री थे।

कोच केके शर्मा ने बताया कि पाकिस्तान के तमाम खिलाड़ी क्रिकेट सीखना चाह रहे हैं।कोच केके शर्मा ने बताया कि पाकिस्तान के तमाम खिलाड़ी क्रिकेट सीखना चाह रहे हैं।

बोले- आगरा का क्रिकेट एक्स्ट्रा ऑर्डिनरी कर रहा

केके शर्मा ने कहा कि आगरा का क्रिकेट लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। शहर के युवा राष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। इसी वजह से दूसरे देशों के बच्चे भी यहां के कोच और क्रिकेट सिस्टम से सीखना चाहते हैं।

उन्होंने पाकिस्तान के क्रिकेट ढांचे पर भी टिप्पणी की। केके के मुताबिक, पाकिस्तान में क्रिकेट के लिए पर्याप्त इंफ्रास्ट्रक्चर और अच्छे कोच की कमी है। उनका कहना है कि वहां के कई पूर्व अच्छे खिलाड़ी बच्चों को प्रशिक्षित करने के बजाय राजनीति में चले गए हैं। इसी वजह से पाकिस्तान क्रिकेट को नुकसान हो रहा है।

अरहम के पिता ने कोच की तारीफ की

इधर, पाकिस्तान में अरहम के पिता आरिफ ने फेसबुक पर भारतीय कोच केके शर्मा और भारतीय क्रिकेटरों की जमकर तारीफ की है। बेटे को भारत के कोच से ऑनलाइन ट्रेनिंग दिलाने को लेकर वे लगातार सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया भी साझा कर रहे हैं।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

उर्वशी-नताशा ने फैशन वीक में रैंप वॉक किया:ग्रैंड हयात में जुटे बॉलीवुड सेलेब्स; नीता अंबानी ने की 'अनंत आश्रय' की शुरुआत

Hindi News Entertainment Bollywood Bombay Times Fashion Week Mumbai | Nita Ambani Anant Aashray Launch उर्वशी-नताशा ने फैशन वीक में रैंप वॉक किया:ग्रैंड हयात में जुटे बॉलीवुड सेलेब्स; नीता अंबानी…

स्टेज पर कूदा फैन तो चिल्लाईं सिंगर सुनंदा शर्मा:सुरक्षाकर्मियों ने पकड़कर नीचे फेंका; गाजियाबाद के बाद जयपुर में सुरक्षा चूक

Hindi News Local Punjab Ludhiana Sunanda Sharma Jaipur Performance | Security Breach Video | Fan On Stage स्टेज पर कूदा फैन तो चिल्लाईं सिंगर सुनंदा शर्मा:सुरक्षाकर्मियों ने पकड़कर नीचे फेंका;…

You Missed

Eagles at Commanders Inactives

  • By dp
  • November 2, 2026
  • 2 views
Eagles at Commanders Inactives

उर्वशी-नताशा ने फैशन वीक में रैंप वॉक किया:ग्रैंड हयात में जुटे बॉलीवुड सेलेब्स; नीता अंबानी ने की 'अनंत आश्रय' की शुरुआत

  • By dp
  • November 2, 2026
  • 3 views
उर्वशी-नताशा ने फैशन वीक में रैंप वॉक किया:ग्रैंड हयात में जुटे बॉलीवुड सेलेब्स; नीता अंबानी ने की 'अनंत आश्रय' की शुरुआत

Match Preview LAFC: Los Angeles face must-win in fight for home field

  • By dp
  • November 2, 2026
  • 5 views
Match Preview LAFC: Los Angeles face must-win in fight for home field

स्टेज पर कूदा फैन तो चिल्लाईं सिंगर सुनंदा शर्मा:सुरक्षाकर्मियों ने पकड़कर नीचे फेंका; गाजियाबाद के बाद जयपुर में सुरक्षा चूक

  • By dp
  • November 2, 2026
  • 5 views
स्टेज पर कूदा फैन तो चिल्लाईं सिंगर सुनंदा शर्मा:सुरक्षाकर्मियों ने पकड़कर नीचे फेंका; गाजियाबाद के बाद जयपुर में सुरक्षा चूक

Stock futures tick higher ahead of busy week of earnings, jobs data and the midterm elections: Live updates

  • By dp
  • November 2, 2026
  • 6 views
Stock futures tick higher ahead of busy week of earnings, jobs data and the midterm elections: Live updates

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:राहुल बोले- ज्ञानेश कुमार जेल जाएंगे, अखिलेश ने कहा- यूपी से BJP की विदाई तय; तूफान अर्नब के बाद अब मुरासु का खतरा

  • By dp
  • November 2, 2026
  • 5 views
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:राहुल बोले- ज्ञानेश कुमार जेल जाएंगे, अखिलेश ने कहा- यूपी से BJP की विदाई तय; तूफान अर्नब के बाद अब मुरासु का खतरा