हरदोई में जमीन कब्जे के विरोध पर पिता–पुत्र पर जानलेवा-हमला:हत्या का प्रयास, तमंचा लहराकर गोली चलाने की कोशिश, 14 पर FIR

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Hardoi
  • Hardoi Land Dispute Firing | Attempt To Murder Case Filed Against 14

हरदोई में जमीन कब्जे के विरोध पर पिता–पुत्र पर जानलेवा-हमला:हत्या का प्रयास, तमंचा लहराकर गोली चलाने की कोशिश, 14 पर FIRशाहनवाज खान | हरदोई2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के संडीला कोतवाली क्षेत्र में जमीन के अवैध निर्माण का विरोध करने पर एक परिवार पर जानलेवा हमला किया गया। यह घटना 2 अगस्त 2026 को दोपहर करीब 1:30 बजे ग्राम सराय मारूफ में हुई। इस संबंध में शुक्रवार 12:18 पर 4 नामजद और 10 अज्ञात आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।

संडीला के अशराफटोला निवासी पीड़ित शिव प्रसाद और उनके पुत्र विशाल गुप्ता का प्लाट अशराफटोला, सण्डीला में स्थित है। इस प्लाट पर विपक्षी वीरेन्द्र पुत्र गया प्रसाद अवैध तरीके से निर्माण करा रहा था। जब शिव प्रसाद ने इसका विरोध किया, तो विवाद बढ़ गया।

इसके बाद वीरेन्द्र, कदूस पुत्र अयूब, अब्दुल वजूद पुत्र मो. अयूब, प्रदीप गुप्ता पुत्र राजाराम और महिला समेत 10 अज्ञात आरोपी मौके पर आ गए। आरोप है कि इन लोगों ने शिव प्रसाद और उनके पुत्र को घेरकर लाठी-डंडों और लात-घूंसों से पीटा।

दावा है कि आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से शिव प्रसाद का गला भी दबाया। इस दौरान उनकी जेब से 2,700 रुपये नकद भी जबरन निकाल लिए गए।

झड़प के दौरान आरोपी प्रदीप गुप्ता ने तमंचा लहराते हुए गोली चलाने की कोशिश की। गनीमत रही कि गोली नहीं चली, जिससे एक बड़ी अनहोनी टल गई। इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए नामजद आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 3(5), 115(2), और 109(1) के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस मामलेकी जांच कर रही है।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    रायबरेली में गैंगस्टर एक्ट का आरोपी पकड़ा गया:लंबे समय से फरार था, दो शातिर अपराधी भी धरे गए

    Hindi News Local Uttar pradesh Raibareli Raebareli Police Arrest Gangster Act Accused And Warranties | Crime News रायबरेली में गैंगस्टर एक्ट का आरोपी पकड़ा गया:लंबे समय से फरार था, दो…

    अयोध्या में 25 हजार का इनामी अपराधी गिरफ्तार:कन्दैला मर्डर केस में वांछित चल रहा था आरोपी विजयभान सिंह

    Hindi News Local Uttar pradesh Ayodhya Ayodhya Kandaila Murder Case | Accused Vijaybhan Singh Arrested अयोध्या में 25 हजार का इनामी अपराधी गिरफ्तार:कन्दैला मर्डर केस में वांछित चल रहा था…

    You Missed

    Haley Kalil Ex-Husband Matt’s Penis Size Lawsuit Dismissed

    • By dp
    • September 19, 2026
    • 0 views
    Haley Kalil Ex-Husband Matt’s Penis Size Lawsuit Dismissed

    रायबरेली में गैंगस्टर एक्ट का आरोपी पकड़ा गया:लंबे समय से फरार था, दो शातिर अपराधी भी धरे गए

    • By dp
    • September 19, 2026
    • 0 views
    रायबरेली में गैंगस्टर एक्ट का आरोपी पकड़ा गया:लंबे समय से फरार था, दो शातिर अपराधी भी धरे गए

    Get to Know Georgia QB Gunner Stockton’s Girlfriend

    • By dp
    • September 19, 2026
    • 2 views
    Get to Know Georgia QB Gunner Stockton’s Girlfriend

    हरदोई में जमीन कब्जे के विरोध पर पिता–पुत्र पर जानलेवा-हमला:हत्या का प्रयास, तमंचा लहराकर गोली चलाने की कोशिश, 14 पर FIR

    • By dp
    • September 19, 2026
    • 3 views
    हरदोई में जमीन कब्जे के विरोध पर पिता–पुत्र पर जानलेवा-हमला:हत्या का प्रयास, तमंचा लहराकर गोली चलाने की कोशिश, 14 पर FIR

    Authorities identify man shot, killed by FDLE agent in Miami-Dade