बलिया में गंगा और सरयू नदी का जलस्तर घट रहा:फिर भी खतरे के निशान से ऊपर; कृषि भूमि और लोगों के घर कटान की चपेट में

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Ballia
  • Ballia Flood Update | Ganga Saryu River Flow Above Danger Mark

बलिया में गंगा और सरयू नदी का जलस्तर घट रहा:फिर भी खतरे के निशान से ऊपर; कृषि भूमि और लोगों के घर कटान की चपेट मेंपुष्पेंद्र कुमार तिवारी | बलिया2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

गंगा और सरयू नदी अभी भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। - Dainik Bhaskarगंगा और सरयू नदी अभी भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।

बलिया में गंगा और सरयू नदी का जलस्तर लगातार घट रहा है, लेकिन दोनों नदियां अभी भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। बाढ़ के कारण जिले की सदर, बैरिया और बांसडीह तहसील के कई गांवों के साथ नगर क्षेत्र के मोहल्ले भी प्रभावित हैं। पानी कम होने के बाद अब लोगों के सामने कीचड़ और कटान की नई परेशानी खड़ी हो गई है।

शनिवार को गायघाट गेज पर सुबह 8 बजे गंगा का जलस्तर 57.86 मीटर दर्ज किया गया। यहां खतरे का निशान 57.615 मीटर है। यानी गंगा अभी भी खतरे के निशान से 24.5 सेंटीमीटर ऊपर है। वहीं चांदपुर गेज पर सरयू का जलस्तर 58.33 मीटर दर्ज हुआ, जबकि खतरे का निशान 58.00 मीटर है। सरयू खतरे के निशान से करीब 33 सेंटीमीटर ऊपर है।

जलस्तर में कमी के बावजूद बाढ़ प्रभावित इलाकों में लोगों की मुश्किलें कम नहीं हुई हैं। जिन गांवों और बस्तियों से पानी उतर गया है, वहां कीचड़ जमा है। इससे आवागमन और रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे हैं। दूसरी ओर सरयू का जलस्तर घटने के साथ कटान तेज होने से नदी किनारे बसे लोगों की चिंता बढ़ गई है।

पानी उतरने के बाद कीचड़ बना परेशानी

बाढ़ का पानी गांवों और बस्तियों से धीरे-धीरे हट रहा है। पानी निकलने के बाद सड़कों और रास्तों पर कीचड़ जमा हो गया है। इससे लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सामान्य जनजीवन पटरी पर लौटने में अभी समय लग रहा है।

सरयू घट रही, लेकिन कटान हुआ तेज

सरयू नदी का जलस्तर कम होने के साथ ही कई इलाकों में कटान तेज हो गया है। नदी कृषि योग्य भूमि को काटकर अपने साथ बहा रही है। इसके साथ ही नदी किनारे बने घरों पर भी खतरा बढ़ गया है।

गोपाल नगर टाड़ी में आशियानों पर खतरा

गोपाल नगर टाड़ी में सरयू का कटान काफी तेज बताया जा रहा है। यहां नदी लगातार जमीन को काट रही है और आबादी की ओर बढ़ रही है। इससे नदी किनारे रहने वाले परिवारों को अपने घरों और सामान की सुरक्षा की चिंता सता रही है।

प्रशासन ने राहत-बचाव व्यवस्था जारी रखी

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासन की ओर से राहत और बचाव कार्य जारी हैं। जरूरत वाले इलाकों में नावों का संचालन किया जा रहा है। राहत शिविरों और सामुदायिक रसोई के साथ चिकित्सा टीमों की व्यवस्था भी की गई है। प्रशासन की टीमें प्रभावित क्षेत्रों में हालात पर नजर बनाए हुए हैं।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    शादी के 18 दिन बाद युवक ने फांसी लगाई:गुजरात की केमिकल फैक्ट्री में नौकरी करता था, बड़े भाई की साली से लव मैरिज की थी

    Hindi News Local Uttar pradesh Hardoi Hardoi Youth Suicide Case | Married Sister in law 18 Days Ago शादी के 18 दिन बाद युवक ने फांसी लगाई:गुजरात की केमिकल फैक्ट्री…

    रॉकेट्री कप में निरमा यूनिवर्सिटी और एमजीआर इंस्टीट्यूट विजेता:चार दिन में 43 कैनसैट और 18 मॉडल रॉकेट लॉन्च; 17 राज्यों की 76 छात्र टीमों ने लिया हिस्सा

    Hindi News Local Uttar pradesh Kushinagar Narayani Rocketry Cup 2026 | Kushinagar Launch Success & Winners List रॉकेट्री कप में निरमा यूनिवर्सिटी और एमजीआर इंस्टीट्यूट विजेता:चार दिन में 43 कैनसैट…

    You Missed

    ‘I felt bad for my exes’: Awkwafina on making deeply personal TV – with her grandma

    • By dp
    • November 3, 2026
    • 0 views
    ‘I felt bad for my exes’: Awkwafina on making deeply personal TV – with her grandma

    शादी के 18 दिन बाद युवक ने फांसी लगाई:गुजरात की केमिकल फैक्ट्री में नौकरी करता था, बड़े भाई की साली से लव मैरिज की थी

    • By dp
    • November 3, 2026
    • 0 views
    शादी के 18 दिन बाद युवक ने फांसी लगाई:गुजरात की केमिकल फैक्ट्री में नौकरी करता था, बड़े भाई की साली से लव मैरिज की थी

    Franklin County voters wait in line on final day of early voting

    • By dp
    • November 3, 2026
    • 5 views
    Franklin County voters wait in line on final day of early voting

    रॉकेट्री कप में निरमा यूनिवर्सिटी और एमजीआर इंस्टीट्यूट विजेता:चार दिन में 43 कैनसैट और 18 मॉडल रॉकेट लॉन्च; 17 राज्यों की 76 छात्र टीमों ने लिया हिस्सा

    • By dp
    • November 3, 2026
    • 5 views
    रॉकेट्री कप में निरमा यूनिवर्सिटी और एमजीआर इंस्टीट्यूट विजेता:चार दिन में 43 कैनसैट और 18 मॉडल रॉकेट लॉन्च; 17 राज्यों की 76 छात्र टीमों ने लिया हिस्सा

    Is Deion Sanders a candidate for FSU job? Fact vs. fiction as Seminoles legend emerges on early lists

    • By dp
    • November 3, 2026
    • 6 views
    Is Deion Sanders a candidate for FSU job? Fact vs. fiction as Seminoles legend emerges on early lists

    अमित शाह से मिले चिरंजीवी और राम चरण:बोले- AI और डीपफेक तकनीक से कलाकारों को खतरा; जान्हवी कपूर का डीपफेक वीडियो वायरल हुआ था

    • By dp
    • November 3, 2026
    • 6 views
    अमित शाह से मिले चिरंजीवी और राम चरण:बोले- AI और डीपफेक तकनीक से कलाकारों को खतरा; जान्हवी कपूर का डीपफेक वीडियो वायरल हुआ था