शास्त्री नगर में तेज रफ्तार कार ने मचाया कहर:बेकाबू कार ने कई वाहनों में टक्कर मारी, नशे में धुत थे कार सवार

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Meerut
  • Meerut Drunk Driving Accident | Shastri Nagar Car Chaos

शास्त्री नगर में तेज रफ्तार कार ने मचाया कहर:बेकाबू कार ने कई वाहनों में टक्कर मारी, नशे में धुत थे कार सवारमेरठ8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। - Dainik Bhaskarकार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

मेरठ में सोमवार को तेज रफ्तार कार ने शास्त्री नगर क्षेत्र में जमकर कहर बरपाया। कार चालक ने एक के बाद एक कई वाहनों में टक्कर मार दी। घटना में कई लोग चोटिल हुए हैं। गनीमत रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई।

.आरोपियों की कार को देखते क्षेत्र के लोग।आरोपियों की कार को देखते क्षेत्र के लोग।

मामला नौचंदी थाना क्षेत्र के गुरुद्वारा रोड का है। यहां सोमवार को मारूति 800 सवार युवकों ने जमकर गाड़ी दौड़ा दी। रफ्तार इतनी हो गई कि चालक का स्टेयरिंग से नियंत्रण खो गया और उसने पहले एक कार और उसके बाद कई बाइक सवारों को टक्कर व साइड मार दी। पूरे बाजार अफरातफरी मच गई।

दीवार से टकराकर रुकी कार करीब 500 मीटर तक इन कार सवारों ने जमकर कहर बरपाया। एक जगह पर उनकी कार दीवार से टकराकर रुक गई। इसके बाद पीछा कर रहे लोगों ने कार सवारों को दबोच लिया। बताया जाता है कि कार में चार युवक थे। दो भीड़ का लाभ उठाकर भाग निकले जबकि दो को पकड़ लिया गया।

बियर की बोतल निकालने का प्रयास कर रहे युवक से उलझती भीड़।बियर की बोतल निकालने का प्रयास कर रहे युवक से उलझती भीड़।

कार के अंदर मिली बीयर बोतल कार रुकते ही लोगों ने दो युवकों को दबोच लिया। उन पर शराब पीकर गाड़ी चलाने का आरोप लगाया तो वह आग बबूला होने लगा। तभी कुछ युवकों ने गाड़ी की अगली सीट के पास रखी बीयर की भरी बोतल बाहर निकाल ली। इसके बाद लोग और ज्यादा आक्रोशित हो गए।

दोनों युवकों ने किया भागने का प्रयास देखते ही देखते वहां भीड़ जमा हो गई। हर कोई कार सवारों की गलती निकाल रहा था। कार सवार समझ चुके थे कि अगर वह जरा भी बोले तो उनकी पिटाई भीड़ कर सकती है। उनकी कार भी आगे से काफी क्षतिग्रस्त हो चुकी थी। वह चुपचाप सुनते रहे। इसी दौरान मौका पाकर दोनों भाग निकले। लोगों ने बाइक से उनको दोबारा घेरा और पकड़कर उसी जगह ले आए जहां उनकी कार मौजूद थी।

पुलिस ने लिया युवकों को हिरासत में सूचना पाकर नौचंदी थाना पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने भीड़ के हाथ से दोनों युवकों को छुड़ा लिया और सीधे थाने भिजवा दिया। लोगों का कहना था कि कार पूरी लापरवाही से दौड़ाई जा रही थी। कार चालक इतना नशे में था कि सही से बोल भी नहीं पा रहा था।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

श्वेता तिवारी ने अभिजीत दीपके से पूछा सवाल:धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद बोलीं- पंजाब के शिक्षा मंत्री कब इस्तीफा दे रहे?

Hindi News Entertainment Bollywood Shweta Tiwari Questions Punjab Education Minister Resignation; Praises Dharmendra Pradhan श्वेता तिवारी ने अभिजीत दीपके से पूछा सवाल:धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद बोलीं- पंजाब के…

अश्लील कंटेंट पर सपना चौधरी के सपोर्ट में उतरे पति:बोले- खुंदक निकालने वाला जलील आदमी; हमारे बीच प्यार है या विवाद ये निजी मामला

Hindi News Local Haryana Rohtak Rohtak News: Veer Sahu Statement On Sapna Choudhary Controversy | Khap अश्लील कंटेंट पर सपना चौधरी के सपोर्ट में उतरे पति:बोले- खुंदक निकालने वाला जलील…

You Missed

TBT 2026 quarterfinal Kentucky alumni vs. Syracuse highlights, score

  • By dp
  • July 26, 2026
  • 0 views
TBT 2026 quarterfinal Kentucky alumni vs. Syracuse highlights, score

श्वेता तिवारी ने अभिजीत दीपके से पूछा सवाल:धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद बोलीं- पंजाब के शिक्षा मंत्री कब इस्तीफा दे रहे?

  • By dp
  • July 26, 2026
  • 2 views
श्वेता तिवारी ने अभिजीत दीपके से पूछा सवाल:धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद बोलीं- पंजाब के शिक्षा मंत्री कब इस्तीफा दे रहे?

Iran war casualty count eclipses 600 as Pentagon quietly changes accounting | CNN Politics

  • By dp
  • July 26, 2026
  • 3 views
Iran war casualty count eclipses 600 as Pentagon quietly changes accounting | CNN Politics

अश्लील कंटेंट पर सपना चौधरी के सपोर्ट में उतरे पति:बोले- खुंदक निकालने वाला जलील आदमी; हमारे बीच प्यार है या विवाद ये निजी मामला

  • By dp
  • July 26, 2026
  • 4 views
अश्लील कंटेंट पर सपना चौधरी के सपोर्ट में उतरे पति:बोले- खुंदक निकालने वाला जलील आदमी; हमारे बीच प्यार है या विवाद ये निजी मामला

John Cena says he was ‘scared’ filming ‘Matchbox: The Movie’

  • By dp
  • July 26, 2026
  • 5 views
John Cena says he was ‘scared’ filming ‘Matchbox: The Movie’

सपा ने बरेली में की पीडीए महापंचायत:संगठन विस्तार पर जोर, बूथ स्तर तक पहुंचने का आह्वान

  • By dp
  • July 26, 2026
  • 8 views
सपा ने बरेली में की पीडीए महापंचायत:संगठन विस्तार पर जोर, बूथ स्तर तक पहुंचने का आह्वान