फूड-इंस्पेक्टर पर शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का आरोप:श्रावस्ती में सिपाही ने गर्भपात कराने और शादी से मना करने की SSP से की शिकायत

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Shrawasti
  • Shravasti Food Inspector Accused Of Rape And Abortion | Constable Complaint

फूड-इंस्पेक्टर पर शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का आरोप:श्रावस्ती में सिपाही ने गर्भपात कराने और शादी से मना करने की SSP से की शिकायतश्रावस्ती5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

श्रावस्ती में तैनात एक फूड इंस्पेक्टर पर आबकारी विभाग की महिला सिपाही ने शादी का झांसा देकर संबंध बनाने, गर्भवती होने पर दवा देकर गर्भपात कराने और बाद में शादी से इनकार करने का आरोप लगाया है।

देवरिया निवासी महिला सिपाही ने शनिवार शाम अपर पुलिस अधीक्षक को शिकायत पत्र देकर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की। महिला का कहना है कि दोनों की जान-पहचान आसपास रहने के कारण हुई थी। शिकायत के मुताबिक, आरोपी ने एक जनवरी को शादी का भरोसा देकर उसकी मर्जी के खिलाफ संबंध बनाए। महिला ने आरोप लगाया कि मार्च 2026 में गर्भवती होने के बाद जब उसने शादी के लिए दबाव बनाया, तो उसे दवा खिलाकर गर्भपात करा दिया गया। इसके बाद भी आरोपी शादी का भरोसा देता रहा।

सगाई के बाद शादी से इनकार का आरोप

महिला सिपाही के मुताबिक, आरोपी आदर्श प्रताप अयोध्या का रहने वाला है और भिनगा में फूड इंस्पेक्टर के पद पर तैनात है। शिकायत में कहा गया है कि 29 अप्रैल को देवरिया में दोनों की सगाई हुई थी और परिवार की सहमति से 7 दिसंबर 2026 को शादी की तारीख तय की गई थी।

महिला का आरोप है कि सगाई के बाद भी आरोपी उस पर पति-पत्नी की तरह साथ रहने का दबाव बनाता रहा और अब शादी की तैयारियों के बीच उसने विवाह से इनकार कर दिया है।

महिला ने कहा कि उसने पहले कई बार शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। शनिवार को एएसपी से मिलकर उसने निष्पक्ष जांच और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। फिलहाल इस मामले में पुलिस का पक्ष सामने नहीं आया है। आरोपों की पुष्टि पुलिस जांच और दोनों पक्षों के बयान के बाद ही हो सकेगी।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    लखनऊ गणेशोत्सव में राधा-कृष्ण की झांकी सजी:351 परिवारों ने 'मनौतियों के राजा' को 56 भोग चढ़ाया; भजनों पर झूमे श्रद्धालु

    Hindi News Local Uttar pradesh Lucknow Lucknow Ganesh Utsav | Manautiyon Ke Raja 56 Bhog & Radha Krishna Jhanki लखनऊ गणेशोत्सव में राधा-कृष्ण की झांकी सजी:351 परिवारों ने ‘मनौतियों के…

    झांसी में प्रेमनगर थाना प्रभारी तुलसीराम पाण्डेय सस्पेंड:ड्रग सप्लायर लॉ स्टूडेंट परवेज अली की हत्या के बाद एक्शन, दो सिपाही भी नपे

    Hindi News Local Uttar pradesh Jhansi Jhansi Law Student Murder Case | Police Officers Suspended After Action झांसी में प्रेमनगर थाना प्रभारी तुलसीराम पाण्डेय सस्पेंड:ड्रग सप्लायर लॉ स्टूडेंट परवेज अली…

    You Missed

    Iowa State vs Bowling Green live score, game updates, highlights

    • By dp
    • September 19, 2026
    • 1 views
    Iowa State vs Bowling Green live score, game updates, highlights

    लखनऊ गणेशोत्सव में राधा-कृष्ण की झांकी सजी:351 परिवारों ने 'मनौतियों के राजा' को 56 भोग चढ़ाया; भजनों पर झूमे श्रद्धालु

    • By dp
    • September 19, 2026
    • 1 views
    लखनऊ गणेशोत्सव में राधा-कृष्ण की झांकी सजी:351 परिवारों ने 'मनौतियों के राजा' को 56 भोग चढ़ाया; भजनों पर झूमे श्रद्धालु

    Nottingham Forest vs Coventry City: Premier League preview, team news, stats & head-to-head

    • By dp
    • September 19, 2026
    • 3 views
    Nottingham Forest vs Coventry City: Premier League preview, team news, stats & head-to-head

    फूड-इंस्पेक्टर पर शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का आरोप:श्रावस्ती में सिपाही ने गर्भपात कराने और शादी से मना करने की SSP से की शिकायत

    • By dp
    • September 19, 2026
    • 3 views
    फूड-इंस्पेक्टर पर शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का आरोप:श्रावस्ती में सिपाही ने गर्भपात कराने और शादी से मना करने की SSP से की शिकायत

    Roma vs Inter Milan LIVE: Italian Serie A – TV, updates, stats, table & head-to-head