2027 से पहले भाजपा ने प्रयागराज में उतारे 3 प्रभारी:प्रत्याशी चयन से लेकर संगठन के साथ चुनाव प्रबंधन तक में निभाएंगे अहम भूमिका

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Prayagraj
  • BJP Appoints 3 New In charge For Prayagraj Ahead Of 2027 Assembly Elections

2027 से पहले भाजपा ने प्रयागराज में उतारे 3 प्रभारी:प्रत्याशी चयन से लेकर संगठन के साथ चुनाव प्रबंधन तक में निभाएंगे अहम भूमिकाप्रयागराज33 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में भाजपा ने प्रयागराज के संगठन में तीन नए प्रभारियों की तैनाती की है। पार्टी ने महानगर, यमुनापार और गंगापार के लिए अलग-अलग प्रभारी नियुक्त किए हैं। महानगर की जिम्मेदारी राकेश त्रिवेदी, यमुनापार की अनिल सिंह और गंगापार क

.

सीधे प्रदेश नेतृत्व को देंगे रिपोर्ट तीनों प्रभारियों की रिपोर्टिंग व्यवस्था भी महत्वपूर्ण है। राकेश त्रिवेदी, अनिल सिंह और अशोक मिश्रा सीधे प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह को रिपोर्ट करेंगे। यानी महानगर, यमुनापार और गंगापार की संगठनात्मक गतिविधियों और चुनावी तैयारियों का फीडबैक सीधे प्रदेश नेतृत्व तक पहुंचेगा। जिलाध्यक्ष अपनी जगह, प्रभारी की भूमिका अलग प्रयागराज में महानगर, यमुनापार और गंगापार में पार्टी के जिलाध्यक्ष और स्थानीय संगठन पहले से काम कर रहे हैं। नए प्रभारी जिलाध्यक्षों का स्थान नहीं लेंगे। उनकी भूमिका प्रदेश नेतृत्व और स्थानीय संगठन के बीच समन्वय की होगी। प्रभारी मंडल से लेकर बूथ स्तर तक संगठन की सक्रियता, कार्यकर्ताओं की स्थिति, पार्टी अभियानों और चुनावी तैयारियों की समीक्षा करेंगे। जरूरत के मुताबिक स्थानीय संगठन से फीडबैक लेकर उसे प्रदेश नेतृत्व तक पहुंचाएंगे।

चुनाव प्रबंधन पर भी नजर चुनाव नजदीक आने के साथ बूथ प्रबंधन, कार्यकर्ताओं की सक्रियता, मतदाता संपर्क अभियान और पार्टी के कार्यक्रमों की स्थिति की समीक्षा भी प्रभारियों के जिम्मे होगी। इस तरह तीनों क्षेत्रों में स्थानीय संगठन के कामकाज और प्रदेश की चुनावी रणनीति के बीच समन्वय की जिम्मेदारी इन नेताओं के पास रहेगी। तीनों प्रभारियों का पुराना संगठनात्मक अनुभव महानगर प्रभारी बनाए गए राकेश त्रिवेदी भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष रह चुके हैं और मूल रूप से वाराणसी के रहने वाले हैं। अनिल सिंह मिर्जापुर के निवासी हैं और वहां जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। वह पहले यमुनापार के प्रभारी भी रह चुके हैं। गंगापार के प्रभारी अशोक मिश्रा मूल रूप से सोनभद्र के रहने वाले हैं और वहां भाजपा जिलाध्यक्ष रह चुके हैं। तीनों नेताओं को संगठन में काम करने का अनुभव है, जिसका इस्तेमाल अब प्रयागराज में चुनावी तैयारियों के दौरान किया जाएगा।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

'रामायण' के सेट पर बेटी राहा संग दिखे रणबीर:एक्शन सीन की शूटिंग के बीच मस्ती करते नजर आए; आलिया बोलीं- मुझे तुम पर गर्व है

Hindi News Entertainment Bollywood Ramayan Set Photos: Ranbir Kapoor Fun Moments With Daughter Raha & Alia ‘रामायण’ के सेट पर बेटी राहा संग दिखे रणबीर:एक्शन सीन की शूटिंग के बीच…

नाबालिग से रेप के दोषी को 10 साल की सजा:बाराबंकी कोर्ट ने 40 हजार रुपए जुर्माना लगाया; 9 साल बाद आया फैसला

Hindi News Local Uttar pradesh Barabanki Barabanki Court Convicts Minor Rape Accused | 10 Years Jail Sentence नाबालिग से रेप के दोषी को 10 साल की सजा:बाराबंकी कोर्ट ने 40…

You Missed

Here’s what the Democratic election rout could mean for the U.S. economy

  • By dp
  • November 5, 2026
  • 0 views
Here’s what the Democratic election rout could mean for the U.S. economy

'रामायण' के सेट पर बेटी राहा संग दिखे रणबीर:एक्शन सीन की शूटिंग के बीच मस्ती करते नजर आए; आलिया बोलीं- मुझे तुम पर गर्व है

  • By dp
  • November 5, 2026
  • 0 views
'रामायण' के सेट पर बेटी राहा संग दिखे रणबीर:एक्शन सीन की शूटिंग के बीच मस्ती करते नजर आए; आलिया बोलीं- मुझे तुम पर गर्व है

Powerball Winner – Louisiana Ticket Wins $50,000 in Monday’s Drawing

  • By dp
  • November 5, 2026
  • 4 views
Powerball Winner – Louisiana Ticket Wins ,000 in Monday’s Drawing

नाबालिग से रेप के दोषी को 10 साल की सजा:बाराबंकी कोर्ट ने 40 हजार रुपए जुर्माना लगाया; 9 साल बाद आया फैसला

  • By dp
  • November 5, 2026
  • 4 views
नाबालिग से रेप के दोषी को 10 साल की सजा:बाराबंकी कोर्ट ने 40 हजार रुपए जुर्माना लगाया; 9 साल बाद आया फैसला

Scarlett Johansson Breaks Silence on ‘The Batman Part II’ Role: “It Was Very Hard to Figure Out”

  • By dp
  • November 5, 2026
  • 5 views
Scarlett Johansson Breaks Silence on ‘The Batman Part II’ Role: “It Was Very Hard to Figure Out”

पत्नी से विवाद के बाद युवक ट्रेन के आगे पहुंचा:मेरठ में यूपी-112 के पुलिसकर्मियों ने पटरी से खींचकर बचाया

  • By dp
  • November 5, 2026
  • 6 views
पत्नी से विवाद के बाद युवक ट्रेन के आगे पहुंचा:मेरठ में यूपी-112 के पुलिसकर्मियों ने पटरी से खींचकर बचाया