मां बनने के बाद पहले जैसी बॉडी की उम्मीद क्यों?:सिर्फ कैटरीना कैफ नहीं, ऐश्वर्या राय, करीना कपूर समेत कई अभिनेत्रियों की हुई ट्रोलिंग

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Katrina Kaif, Aishwarya Rai, Kareena Kapoor Trolling | Post Pregnancy Body

मां बनने के बाद पहले जैसी बॉडी की उम्मीद क्यों?:सिर्फ कैटरीना कैफ नहीं, ऐश्वर्या राय, करीना कपूर समेत कई अभिनेत्रियों की हुई ट्रोलिंग2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

साल 2026 में भी महिलाओं के शरीर को लेकर बनी पुरानी सोच पूरी तरह खत्म नहीं हुई है। खासकर फिल्म इंडस्ट्री में एक्ट्रेसेस से मां बनने के बाद भी पहले जैसी बॉडी और ग्लैमरस लुक की उम्मीद की जाती है।

कटरीना कैफ के हालिया मामले ने एक बार फिर इस मुद्दे को चर्चा में ला दिया। कटरीना कैफ और विक्की कौशल की पहली संतान यानी बेटे विहान का जन्म 7 नवंबर 2025 को हुआ था।

कटरीना अब 40 की उम्र पार कर चुकी हैं और लंबे समय से अपनी फिटनेस के लिए जानी जाती हैं। डाइट और फिटनेस को लेकर उनकी सतर्कता की वजह से उनकी एक खास फिटनेस इमेज बनी हुई है। हालांकि, मां बनने के बाद उनके शरीर में आए बदलावों को लेकर सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा।

पहले बच्चे के जन्म के बाद कटरीना काफी समय तक लाइमलाइट से दूर रहीं। इस साल अगस्त के आखिर में वह पहली बार पति विक्की कौशल के साथ फिल्ममेकर कुकू कोहली के अंतिम संस्कार में नजर आईं।

कटरीना का जन्म 16 जुलाई 1983 को हुआ था और वह 43 साल की हैं।कटरीना का जन्म 16 जुलाई 1983 को हुआ था और वह 43 साल की हैं।

26 अगस्त 2026 को सामने आए वीडियो और तस्वीरों के बाद सोशल मीडिया पर कटरीना के पोस्टपार्टम लुक को लेकर कमेंट्स शुरू हो गए। कुछ यूजर्स ने उनके बढ़े हुए वजन और चेहरे पर आए बदलावों को लेकर कमेंट्स किए।

इसके बाद गणेश चतुर्थी के मौके पर जब कटरीना मुंबई में नजर आईं, तो सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरों और वीडियो को लेकर ट्रोलिंग और बढ़ गई। उनकी पुरानी तस्वीरों के साथ नई तस्वीरों की तुलना की गई।

गणेश चतुर्थी के दिन कैटरीना कैफ अपने पति विक्की कौशल के साथ मुंबई में अंबानी परिवार के आवास 'एंटीलिया' के उत्सव में शामिल हुई थीं।गणेश चतुर्थी के दिन कैटरीना कैफ अपने पति विक्की कौशल के साथ मुंबई में अंबानी परिवार के आवास ‘एंटीलिया’ के उत्सव में शामिल हुई थीं।

इस पूरे मामले में सोशल मीडिया पर दो तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। एक तरफ कुछ लोग कटरीना के वजन और लुक पर टिप्पणी कर रहे थे, वहीं दूसरी तरफ फैंस, महिलाएं, क्रिएटर्स और इंडस्ट्री से जुड़े लोगों ने ऐसी बॉडी शेमिंग का विरोध किया।

इस चर्चा के दौरान यह सवाल भी उठा कि मां बनने के बाद किसी महिला से कितने कम समय में पहले जैसी बॉडी में लौटने की उम्मीद की जानी चाहिए। प्रेग्नेंसी और डिलीवरी के बाद शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं और हर महिला के लिए रिकवरी का समय अलग हो सकता है।

एक्ट्रेसेस के लिए ‘बाउंस बैक’ का दबाव

एक्ट्रेसेस के लिए यह प्रेशर नया नहीं है। कई एक्ट्रेसेस मां बनने के बाद अपने वजन, शरीर और लुक को लेकर सार्वजनिक आलोचना झेल चुकी हैं।

कटरीना के मामले ने एक बार फिर ऐश्वर्या राय, करीना कपूर खान और बिपाशा बसु जैसी अभिनेत्रियों के अनुभवों की याद दिलाई। इन सभी को मां बनने के बाद अपने शरीर में आए बदलावों को लेकर सार्वजनिक टिप्पणियों का सामना करना पड़ा है।

एक्ट्रेसेस से अक्सर उम्मीद की जाती है कि वे प्रेग्नेंसी के बाद बहुत कम समय में अपने पुराने फिगर में लौट आएं।

ऐश्वर्या राय: बेटी के जन्म के बाद वजन को लेकर हुई थीं ट्रोल

ऐश्वर्या राय बच्चन को दुनिया की सबसे खूबसूरत महिलाओं में गिना जाता रहा है। पूर्व मिस वर्ल्ड होने की वजह से उनकी खूबसूरती को लेकर हमेशा काफी चर्चा रही है, लेकिन मां बनने के बाद यही पब्लिक इमेज उनके लिए आलोचना की वजह भी बनी।

ऐश्वर्या ने नवंबर 2011 में बेटी आराध्या को जन्म दिया था। बेटी के जन्म के करीब सात महीने बाद ऐश्वर्या राय बच्चन की एक तस्वीर सामने आई थी। तस्वीर में उनका वजन बढ़ा हुआ नजर आया। इसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल किया गया।

कान्स फिल्म फेस्टिवल 2012 में उनकी वापसी की खबरों के बीच उनके लुक को लेकर चर्चा और बढ़ गई। कुछ लोगों ने कहा कि एक एक्ट्रेस होने के नाते उन्हें फिट दिखना चाहिए।

दिसंबर 2012 में ऐश्वर्या ने मशहूर ब्रिटिश पत्रकार सर डेविड फ्रॉस्ट के शो में कहा था कि वह अपने शरीर को लेकर सहज थीं। ऐश्वर्या ने यह भी कहा था कि उन्होंने कभी डाइटिंग नहीं की।

उन्होंने कहा था कि अगर उन्हें लगता कि उनका वजन कोई बड़ी समस्या है, तो वह छिप जातीं या कुछ करतीं। उन्होंने इस दौरान अपनी बेटी के साथ जिंदगी को एंजॉय करने को प्रायोरिटी दी।

बिपाशा बसु ने भी झेली बॉडी शेमिंग

2000 के दशक की चर्चित अभिनेत्रियों में शामिल बिपाशा बसु भी मां बनने के बाद बॉडी शेमिंग का सामना कर चुकी हैं। उन्होंने नवंबर 2022 में बेटी देवी को जन्म दिया था।

हाल ही में बिपाशा ने बताया कि उनकी बेटी के जन्म के बाद वजन और शरीर को लेकर उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था।

बिपाशा ने ‘एल इंडिया’ से बातचीत में कहा कि महिलाओं से उम्मीद की जाती है कि वे बच्चे को जन्म देने के बाद भी 20 साल की उम्र जैसा शरीर बना लें।

बिपाशा बसु ने 43 साल की उम्र में अपनी पहली बेटी को जन्म दिया था।बिपाशा बसु ने 43 साल की उम्र में अपनी पहली बेटी को जन्म दिया था।

बिपाशा ने कहा, “आज भी महिलाओं के शरीर को लेकर होने वाली बातें काफी अजीब हैं। ऐसा लगता है कि बच्चे को जन्म देने के बाद 40 की उम्र में भी आपको 20 साल की उम्र जैसी बॉडी में वापस आ जाना चाहिए।”

उन्होंने कहा, “20 साल की महिला से जो उम्मीद की जाती है, वही 40 साल की महिला से भी की जाती है। अगर आप जल्दी अपनी पुरानी शेप में नहीं लौटतीं, तो आपको ट्रोल किया जाएगा। लोग बहुत बेरहमी से पेश आएंगे।”

बिपाशा ने बेटी देवी के जन्म के बाद खुद इसका सामना किया। उन्होंने कहा, “मुझे बहुत ज्यादा ट्रोलिंग झेलनी पड़ी। कुछ पैपराजी ने मेरी बेहद अजीब तस्वीरें खींचीं। वे यह नहीं देखते कि एक महिला कितनी मेहनत कर रही है। बच्चे के साथ उसे कितना कुछ संभालना पड़ता है। उसकी जिंदगी, लाइफस्टाइल और निजी परेशानियां भी होती हैं, लेकिन किसी को इसकी परवाह नहीं होती। हर कोई बस यही चाहता है कि महिला जल्दी अपनी पुरानी बॉडी शेप में लौट आए।”

करीना ने वजन घटाने के दबाव पर बात की थी

करीना कपूर खान भी लंबे समय से अपनी फिटनेस और ग्लैमरस इमेज के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने दिसंबर 2016 में अपने पहले बेटे तैमूर को जन्म दिया था।

प्रेग्नेंसी के दौरान करीना का करीब 18 किलोग्राम यानी लगभग 40 पाउंड वजन बढ़ा था। बच्चे के जन्म के बाद उनके पैरों, जांघों और शरीर के अन्य हिस्सों को लेकर सोशल मीडिया पर टिप्पणियां की गईं।

करीना ने 2021 में अपने दूसरे बेटे जेह को जन्म दिया। इसके करीब सात महीने बाद वह लक्मे फैशन वीक में रैंप पर चलीं। रैंप पर उनकी वापसी के दौरान भी उनके पोस्टपार्टम वजन को लेकर चर्चा हुई। एक बार फिर लोगों का ध्यान उनके काम और वापसी से ज्यादा उनके शरीर पर गया।

साल 2025 में न्यूट्रिशनिस्ट ऋजुता दिवेकर की किताब के लॉन्च के दौरान करीना ने वजन कम करने को लेकर बने दबाव के बारे में बात की थी।

उन्होंने कहा था, ‘जेह के जन्म के बाद, एक ऐसा पल आया था जब मुझे अचानक लगा- ‘ओह माय गॉड, मुझे अब दोबारा इस पूरी प्रक्रिया से गुजरना होगा और वजन घटाना होगा।’ लेकिन वह दबाव वाली भावना केवल एक सेकंड के एक छोटे से हिस्से के लिए ही आई थी। तुरंत ही मुझे अहसास हुआ कि मैं अभी भी शानदार दिख रही हूं। मैंने 25 किलो वजन बढ़ाया था, जिसे छिपाने की कोई बात नहीं है।’

समीरा रेड्डी ने बताया था पोस्टपार्टम शेमिंग का असर

समीरा रेड्डी ने पोस्टपार्टम वजन को लेकर होने वाली बॉडी शेमिंग पर खुलकर बात की थी। पहली प्रेग्नेंसी के बाद 2015 में उनका वजन 72 किलोग्राम से बढ़कर 105 किलोग्राम हो गया था।

समीरा ने बताया था कि पोस्टपार्टम पीरियड उनके लिए काफी मुश्किल रहा।

जूम से बातचीत में समीरा ने कहा था कि बच्चे को जन्म देने के बाद हार्मोनल बदलावों की वजह से उनका वजन काफी बढ़ गया था। वह पहले काफी स्लिम थीं, लेकिन उनका वजन बढ़कर 105 किलो हो गया। इस दौरान वह भावनात्मक रूप से भी काफी परेशान थीं।

समीरा ने बताया कि लोगों के कमेंट्स ने उनकी परेशानी और बढ़ा दी थी। उन्होंने कहा, “मैं गुस्से में और डिप्रेस थी। लोग अच्छे नहीं होते। अगर उन्हें कुछ कहना है तो वे आपके मुंह पर कह देते हैं।”

उन्होंने एक सब्जी बेचने वाले का किस्सा भी शेयर किया था। समीरा के मुताबिक, वह भी उनसे पूछता था, “क्या हो गया आपको?” उन्होंने कहा था कि उस समय कोई नहीं समझ सकता था कि वह किस दौर से गुजर रही हैं। इसलिए लोगों की बातें उन्हें बुरी तरह प्रभावित करती थीं।

अभिनेत्री समीरा रेड्डी के दो बच्चे हैं बेटा हंस, जिनका जन्म मई 2015 में हुआ, और बेटी नायरा वर्दे, जिनका जन्म जुलाई 2019 में हुआ।अभिनेत्री समीरा रेड्डी के दो बच्चे हैं बेटा हंस, जिनका जन्म मई 2015 में हुआ, और बेटी नायरा वर्दे, जिनका जन्म जुलाई 2019 में हुआ।

समीरा ने माना था कि उस समय वह खुद भी अपने शरीर में हो रहे बदलावों को लेकर कंफ्यूज थीं। स्लिम से 105 किलो तक पहुंचना उनके लिए आसान अनुभव नहीं था।

बाद में फिटनेस को लेकर उनका नजरिया भी बदला। उन्होंने कहा था कि अब वह सिर्फ पतला होने के बजाय मजबूत और फिट रहने पर ध्यान देती हैं। उनके मुताबिक, बहुत ज्यादा डाइटिंग और बार-बार वजन घटाने-बढ़ाने का तरीका लंबे समय का समाधान नहीं है।

समीरा ने फिटनेस में स्ट्रेंथ और लंबे समय तक स्वस्थ रहने को प्राथमिकता दी।

पत्रलेखा ने बॉडी शेमिंग पर पैपराजी को लगाई थी फटकार

एक्ट्रेस और प्रोड्यूसर पत्रलेखा बॉडी शेमिंग को लेकर पैपराजी पर भड़क गई थीं। दरअसल, एक पैपराजी पेज ने उनका एक वीडियो शेयर किया था। इसमें पत्रलेखा अपनी कार से उतरती नजर आई थीं। उनके पीछे उनके पति राजकुमार राव भी दिखाई दिए थे।

बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव और उनकी पत्नी पत्रलेखा 15 नवंबर 2025 को माता-पिता बने थे। कपल को एक बेटी हुई।बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव और उनकी पत्नी पत्रलेखा 15 नवंबर 2025 को माता-पिता बने थे। कपल को एक बेटी हुई।

वीडियो के साथ पैपराजी पेज ने कैप्शन में लिखा था, “इन्हें क्या हो गया है?” इस कैप्शन के जरिए पत्रलेखा के डिलीवरी के बाद बढ़े वजन पर टिप्पणी की गई थी।

इस पर पत्रलेखा ने जवाब देते हुए अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा था, “पैप पेजेस! मुझे आखिर क्या हुआ है? बात बस इतनी है कि मैंने अभी-अभी एक बच्चे को जन्म दिया है! हां, मेरा वजन बढ़ा है, जो आप सभी को कोई अप्राकृतिक घटना लग रही है। मैं कोई पहाड़ जितना खाना खाकर नहीं बैठी हूं, मैंने एक बच्चे को जन्म दिया है और साथ ही दो फिल्मों का प्रोडक्शन भी संभाला है, जो आसान काम नहीं है। अगर मेरे बस में होता तो मैं ऐसी नहीं दिखती, लेकिन प्रेग्नेंसी के बाद मेरा शरीर इसी तरह रिएक्ट कर रहा है। भगवान के लिए दूसरों के प्रति थोड़े दयालु बनना सीखें।”

पत्रलेखा की पोस्ट।पत्रलेखा की पोस्ट।

स्वरा भास्कर भी हुईं ट्रोल

अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने भी बेटी राबिया के जन्म के बाद अपने वजन और लुक को लेकर ऑनलाइन ट्रोलिंग का सामना किया।

उन्होंने सितंबर 2023 में अपनी बेटी को जन्म दिया था। इसके बाद उनकी तस्वीरों और शरीर में आए बदलावों पर सोशल मीडिया पर टिप्पणियां की गईं।

मई 2026 में स्वरा भास्कर ने प्रेग्नेंसी के बाद वजन कम नहीं करने को लेकर ट्रोल करने वालों को जवाब दिया था। उन्होंने कहा था कि बच्चे के जन्म के बाद महिलाओं के शरीर को लेकर लोगों की अवास्तविक उम्मीदें होती हैं। स्वरा ने कहा था कि उनका शरीर और उसे लेकर उनके फैसले सार्वजनिक चर्चा का विषय नहीं हैं।

बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने सितंबर 2023 में बेटी राबिया को जन्म दिया था।बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने सितंबर 2023 में बेटी राबिया को जन्म दिया था।

ग्लैमर से ज्यादा मातृत्व पर ध्यान की जरूरत

फिल्म इंडस्ट्री में अभिनेत्रियों की पहचान अक्सर उनके लुक और फिटनेस से भी जोड़ दी जाती है। लेकिन प्रेग्नेंसी के बाद शरीर में बदलाव होना एक सामान्य प्रक्रिया है।

इसके बावजूद ग्लैमरस इमेज वाली एक्ट्रेसेस से जल्दी ‘बाउंस बैक’ करने की उम्मीद की जाती है। यह दबाव आम महिलाओं की तुलना में फिल्म कलाकारों के लिए और ज्यादा दिखाई देता है, क्योंकि उनकी तस्वीरें लगातार सार्वजनिक होती रहती हैं।

कटरीना, ऐश्वर्या, बिपाशा, करीना, स्वरा, समीरा और पत्रलेखा के अनुभव अलग-अलग समय के हैं, लेकिन इनमें एक समान बात दिखाई देती है। मां बनने के बाद उनके काम और मातृत्व से ज्यादा उनके शरीर को चर्चा का विषय बनाया गया।

कटरीना के मामले में भी यही हुआ। बेटे विहान कौशल के जन्म के बाद उन्होंने सार्वजनिक जीवन से दूरी बनाए रखी। जब वह दोबारा नजर आईं, तो उनकी वापसी के बजाय उनके वजन और चेहरे में आए बदलावों पर चर्चा होने लगी।

मां बनने के बाद किसी महिला का शरीर पहले जैसा दिखेगा या नहीं, यह व्यक्तिगत और शारीरिक प्रक्रिया है। हर महिला के लिए इसका समय अलग हो सकता है।

इन घटनाओं के बीच सोशल मीडिया पर एक सवाल फिर उठ रहा है कि मां बनने के बाद किसी महिला से तुरंत पहले जैसी दिखने की उम्मीद क्यों की जाती है।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    नाबालिग से रेप के दोषी को 10 साल की सजा:बाराबंकी कोर्ट ने 40 हजार रुपए जुर्माना लगाया; 9 साल बाद आया फैसला

    Hindi News Local Uttar pradesh Barabanki Barabanki Court Convicts Minor Rape Accused | 10 Years Jail Sentence नाबालिग से रेप के दोषी को 10 साल की सजा:बाराबंकी कोर्ट ने 40…

    पत्नी से विवाद के बाद युवक ट्रेन के आगे पहुंचा:मेरठ में यूपी-112 के पुलिसकर्मियों ने पटरी से खींचकर बचाया

    Hindi News Local Uttar pradesh Meerut Meerut News | UP 112 Police Save Man From Suicide Attempt On Railway Track पत्नी से विवाद के बाद युवक ट्रेन के आगे पहुंचा:मेरठ…

    You Missed

    Powerball Winner – Louisiana Ticket Wins $50,000 in Monday’s Drawing

    • By dp
    • November 5, 2026
    • 4 views
    Powerball Winner – Louisiana Ticket Wins ,000 in Monday’s Drawing

    नाबालिग से रेप के दोषी को 10 साल की सजा:बाराबंकी कोर्ट ने 40 हजार रुपए जुर्माना लगाया; 9 साल बाद आया फैसला

    • By dp
    • November 5, 2026
    • 4 views
    नाबालिग से रेप के दोषी को 10 साल की सजा:बाराबंकी कोर्ट ने 40 हजार रुपए जुर्माना लगाया; 9 साल बाद आया फैसला

    Scarlett Johansson Breaks Silence on ‘The Batman Part II’ Role: “It Was Very Hard to Figure Out”

    • By dp
    • November 5, 2026
    • 5 views
    Scarlett Johansson Breaks Silence on ‘The Batman Part II’ Role: “It Was Very Hard to Figure Out”

    पत्नी से विवाद के बाद युवक ट्रेन के आगे पहुंचा:मेरठ में यूपी-112 के पुलिसकर्मियों ने पटरी से खींचकर बचाया

    • By dp
    • November 5, 2026
    • 6 views
    पत्नी से विवाद के बाद युवक ट्रेन के आगे पहुंचा:मेरठ में यूपी-112 के पुलिसकर्मियों ने पटरी से खींचकर बचाया

    DC weather: Cool, cloudy and dry Monday before rain returns later in the week

    • By dp
    • November 5, 2026
    • 6 views
    DC weather: Cool, cloudy and dry Monday before rain returns later in the week

    सनी देओल पिता धर्मेंद्र के फार्महाउस पर पहुंचे:बेटे करण के साथ खेत में भावुक दिखे; लिखा- पापा आपको मिस कर रहा हूं

    • By dp
    • November 5, 2026
    • 6 views
    सनी देओल पिता धर्मेंद्र के फार्महाउस पर पहुंचे:बेटे करण के साथ खेत में भावुक दिखे; लिखा- पापा आपको मिस कर रहा हूं