हरदोई में सांप के डसने से बच्ची की मौत:पिता के साथ धान के खेत जा रही थी, लखनऊ KGMU में इलाज के दौरान मौत

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Hardoi
  • Hardoi Girl Snake Bite Death | KGMU Lucknow Treatment Tragedy

हरदोई में सांप के डसने से बच्ची की मौत:पिता के साथ धान के खेत जा रही थी, लखनऊ KGMU में इलाज के दौरान मौतअनुभव बाजपेयी | हरदोई5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हरदोई के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र इलाके के भीटा महासिंह गांव में 21 सितंबर सोमवार दोपहर 1 बजे सांप के डसने से सात साल की बच्ची कामिनी की मौत हो गई। कामिनी ने सोमवार को इलाज के दौरान दम तोड़ा। बच्ची की मौत के बाद परिवार और गांव में दुख का माहौल है।

यह घटना 19 सितंबर शनिवार दोपहर की है। कामिनी अपने पिता जगरूप के साथ धान के खेत जा रही थी। रास्ते में खेत की मेड़ पर एक सांप बैठा था। कामिनी का पैर गलती से सांप पर पड़ गया, जिसके बाद सांप ने उसे डस लिया।

ग्रामीणों ने परिवार के प्रति संवेदना जताई

घटना के बाद पिता जगरूप तुरंत कामिनी को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। वहां बच्ची को प्राथमिक उपचार दिया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए लखनऊ के केजीएम मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। परिजन कामिनी को लेकर लखनऊ पहुंचे, जहां उसका इलाज शुरू हुआ। परिजनों के मुताबिक, करीब 24 घंटे इलाज चलने के बाद सोमवार को कामिनी की मौत हो गई।

कामिनी भीटा महासिंह के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा एक की छात्रा थी। परिजनों ने बताया कि वह पढ़ाई में अच्छी थी और परिवार में सबसे छोटी थी। कामिनी की मौत से माता-पिता और भाई-बहनों का बुरा हाल है। जगरूप के कुल छह बच्चे हैं, जिनमें चार बेटियां और दो बेटे शामिल हैं। कामिनी सबसे छोटी बेटी थी। ग्रामीणों ने बताया कि बच्ची पढ़ाई में रुचि रखती थी और सभी के साथ घुल-मिलकर रहती थी।

फिलहाल कामिनी का पोस्टमार्टम लखनऊ में कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव को हरदोई के भीटा महासिंह गांव लाया जाएगा। इसके बाद परिजन और ग्रामीण मिलकर बच्ची का अंतिम संस्कार करेंगे। ग्राम पंचायत भीटा महासिंह के प्रधान सुनील पाल ने बताया कि कामिनी की मौत की खबर सुनकर गांव में शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने परिवार के प्रति संवेदना जताई है।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    'रामायण' के सेट पर बेटी राहा संग दिखे रणबीर:एक्शन सीन की शूटिंग के बीच मस्ती करते नजर आए; आलिया बोलीं- मुझे तुम पर गर्व है

    Hindi News Entertainment Bollywood Ramayan Set Photos: Ranbir Kapoor Fun Moments With Daughter Raha & Alia ‘रामायण’ के सेट पर बेटी राहा संग दिखे रणबीर:एक्शन सीन की शूटिंग के बीच…

    नाबालिग से रेप के दोषी को 10 साल की सजा:बाराबंकी कोर्ट ने 40 हजार रुपए जुर्माना लगाया; 9 साल बाद आया फैसला

    Hindi News Local Uttar pradesh Barabanki Barabanki Court Convicts Minor Rape Accused | 10 Years Jail Sentence नाबालिग से रेप के दोषी को 10 साल की सजा:बाराबंकी कोर्ट ने 40…

    You Missed

    'रामायण' के सेट पर बेटी राहा संग दिखे रणबीर:एक्शन सीन की शूटिंग के बीच मस्ती करते नजर आए; आलिया बोलीं- मुझे तुम पर गर्व है

    • By dp
    • November 5, 2026
    • 0 views
    'रामायण' के सेट पर बेटी राहा संग दिखे रणबीर:एक्शन सीन की शूटिंग के बीच मस्ती करते नजर आए; आलिया बोलीं- मुझे तुम पर गर्व है

    Powerball Winner – Louisiana Ticket Wins $50,000 in Monday’s Drawing

    • By dp
    • November 5, 2026
    • 4 views
    Powerball Winner – Louisiana Ticket Wins ,000 in Monday’s Drawing

    नाबालिग से रेप के दोषी को 10 साल की सजा:बाराबंकी कोर्ट ने 40 हजार रुपए जुर्माना लगाया; 9 साल बाद आया फैसला

    • By dp
    • November 5, 2026
    • 4 views
    नाबालिग से रेप के दोषी को 10 साल की सजा:बाराबंकी कोर्ट ने 40 हजार रुपए जुर्माना लगाया; 9 साल बाद आया फैसला

    Scarlett Johansson Breaks Silence on ‘The Batman Part II’ Role: “It Was Very Hard to Figure Out”

    • By dp
    • November 5, 2026
    • 5 views
    Scarlett Johansson Breaks Silence on ‘The Batman Part II’ Role: “It Was Very Hard to Figure Out”

    पत्नी से विवाद के बाद युवक ट्रेन के आगे पहुंचा:मेरठ में यूपी-112 के पुलिसकर्मियों ने पटरी से खींचकर बचाया

    • By dp
    • November 5, 2026
    • 6 views
    पत्नी से विवाद के बाद युवक ट्रेन के आगे पहुंचा:मेरठ में यूपी-112 के पुलिसकर्मियों ने पटरी से खींचकर बचाया

    DC weather: Cool, cloudy and dry Monday before rain returns later in the week

    • By dp
    • November 5, 2026
    • 6 views
    DC weather: Cool, cloudy and dry Monday before rain returns later in the week