प्रतापगढ़ में सरकारी आवास निर्माण में बाधा डालने का आरोप:नगर पंचायत के बड़े बाबू पर उत्पीड़न की शिकायत, सीएम से लगाई न्याय की गुहार

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Pratapgarh
  • Pratapgarh Nagar Panchayat Babu Harassment | Govt Housing Obstruction Allegations

प्रतापगढ़ में सरकारी आवास निर्माण में बाधा डालने का आरोप:नगर पंचायत के बड़े बाबू पर उत्पीड़न की शिकायत, सीएम से लगाई न्याय की गुहारमनु कुमार सिंह | प्रतापगढ़4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

प्रतापगढ़ के मानिकपुर थाना क्षेत्र के चौकापारपुर निवासी दिलीप कुमार सोनकर ने नगर पंचायत मानिकपुर के एक बड़े बाबू पर सरकारी आवास निर्माण में बाधा डालने और उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में उन्होंने मुख्यमंत्री को शिकायत पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है।

दिलीप कुमार सोनकर का कहना है कि शासन द्वारा स्वीकृत आवास का निर्माण उनकी निजी भूमि पर कराया जा रहा है। इसके बावजूद नगर पंचायत में तैनात संबंधित बड़े बाबू कथित रूप से अपने पद का दुरुपयोग करते हुए निर्माण कार्य में लगातार व्यवधान उत्पन्न कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारी उन्हें अनावश्यक रूप से परेशान कर रहे हैं, जिससे आवास निर्माण प्रभावित हो रहा है।

पीड़ित के मुताबिक, मामले की शिकायत वह कई बार एसडीएम कार्यालय और तहसील दिवस में कर चुके हैं। इसके बावजूद अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है। उनका कहना है कि प्रशासनिक स्तर पर सुनवाई न होने से उनका परिवार मानसिक रूप से परेशान है।

दिलीप कुमार सोनकर ने मुख्यमंत्री से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने, आवास निर्माण कार्य को सुरक्षित रूप से पूरा कराने तथा दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की है। फिलहाल मामले में प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    गोरखपुर में NSG-ATS ने किया मॉकड्रिल:हमले की स्थिति में VIP को बचाने की परखी तैयारी, सड़क पर निकला काफिला

    Hindi News Local Uttar pradesh Gorakhpur Gorakhpur VIP Security Mockdrill | NSG ATS Drill Update गोरखपुर में NSG-ATS ने किया मॉकड्रिल:हमले की स्थिति में VIP को बचाने की परखी तैयारी,…

    श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की छठी पर भजन-सांस्कृतिक उत्सव:लखनऊ के शिव भोला मंदिर में राधा-कृष्ण की झांकी, फूलों की होली खेली गई

    Hindi News Local Uttar pradesh Lucknow Lucknow Shiv Bhola Mandir | Krishna Janmashtami Celebration & Bhajan श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की छठी पर भजन-सांस्कृतिक उत्सव:लखनऊ के शिव भोला मंदिर में राधा-कृष्ण की…

    You Missed

    Royal Caribbean cruise to Alaska canceled after guests embarked

    • By dp
    • September 9, 2026
    • 1 views
    Royal Caribbean cruise to Alaska canceled after guests embarked

    गोरखपुर में NSG-ATS ने किया मॉकड्रिल:हमले की स्थिति में VIP को बचाने की परखी तैयारी, सड़क पर निकला काफिला

    • By dp
    • September 9, 2026
    • 2 views
    गोरखपुर में NSG-ATS ने किया मॉकड्रिल:हमले की स्थिति में VIP को बचाने की परखी तैयारी, सड़क पर निकला काफिला

    U.S. Open 2026 live updates: Quarterfinals latest as Gauff loses first set after Rybakina beats Zheng

    • By dp
    • September 9, 2026
    • 3 views
    U.S. Open 2026 live updates: Quarterfinals latest as Gauff loses first set after Rybakina beats Zheng

    श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की छठी पर भजन-सांस्कृतिक उत्सव:लखनऊ के शिव भोला मंदिर में राधा-कृष्ण की झांकी, फूलों की होली खेली गई

    • By dp
    • September 9, 2026
    • 3 views
    श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की छठी पर भजन-सांस्कृतिक उत्सव:लखनऊ के शिव भोला मंदिर में राधा-कृष्ण की झांकी, फूलों की होली खेली गई

    Napoli v Arsenal: Champions League – live

    • By dp
    • September 9, 2026
    • 4 views
    Napoli v Arsenal: Champions League – live

    आधी क्षमता में भी नहीं चल रही मल्टीलेवल पार्किंग:प्रयागराज में लिफ्ट खराब, रास्ते पर गड्ढे और पानी; पार्किंग के रास्तों पर ही खड़े मिले वाहन, साइन बोर्ड भी नहीं

    • By dp
    • September 9, 2026
    • 3 views
    आधी क्षमता में भी नहीं चल रही मल्टीलेवल पार्किंग:प्रयागराज में लिफ्ट खराब, रास्ते पर गड्ढे और पानी; पार्किंग के रास्तों पर ही खड़े मिले वाहन, साइन बोर्ड भी नहीं