शिवपाल यादव ने DM से की मुलाकात:जनसमस्याएं उठाईं, सरकार पर बिजली-पानी संकट और पेपर लीक पर साधा निशाना

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Etawah
  • Etowah Shivpal Yadav Meets DM | Power Water Crisis Paper Leak Allegations

शिवपाल यादव ने DM से की मुलाकात:जनसमस्याएं उठाईं, सरकार पर बिजली-पानी संकट और पेपर लीक पर साधा निशानाउवैस चौधरी | इटावा3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

इटावा में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं जसवंतनगर विधायक शिवपाल सिंह यादव ने मंगलवार को इटावा कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल से मुलाकात की। जिलाधिकारी कार्यालय में हुई इस मुलाकात के दौरान उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र और जिले से जुड़ी विभिन्न जनसमस्याओं को उठाया। मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत में शिवपाल सिंह यादव ने प्रदेश सरकार और भाजपा नेताओं पर तीखा हमला बोला।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। भीषण गर्मी के बावजूद लोगों को दिन और रात पर्याप्त बिजली नहीं मिल पा रही है, जिससे आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में हालात और भी खराब हैं, जहां लंबे समय तक बिजली कटौती की जा रही है।

शिवपाल सिंह यादव ने किसानों की समस्याओं का मुद्दा उठाते हुए कहा कि धान की बुवाई का समय शुरू हो चुका है, लेकिन नहरों में पानी नहीं पहुंच रहा है। इससे किसान चिंतित हैं और उनकी खेती प्रभावित हो रही है। उन्होंने सरकार से किसानों को तत्काल सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध कराने की मांग की।

शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए सपा नेता ने कहा कि प्रदेश में लगातार पेपर लीक की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। मेहनत करने वाले युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों में निराशा का माहौल है।

इस दौरान उन्होंने बिना नाम लिए केशव प्रसाद मौर्य और ओमप्रकाश राजभर पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि जो लोग समाजवादी पार्टी को सैफई तक सीमित करने की बात करते हैं, वे खुद 2027 के विधानसभा चुनाव तक राजनीति में टिकने की स्थिति में नहीं रहेंगे। जनता ऐसे नेताओं को जवाब देने का काम करेगी।

शिवपाल सिंह यादव ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा के नेता सिर्फ “मन की बात” करते हैं, लेकिन जनता की वास्तविक समस्याओं को सुनने और उनका समाधान करने में रुचि नहीं दिखाते। उन्होंने कहा कि जनता महंगाई, बेरोजगारी, बिजली संकट और किसानों की समस्याओं से जूझ रही है, लेकिन सरकार इन मुद्दों पर गंभीर नहीं है।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    शाहजहांपुर में PET परीक्षा के लिए रूपरेखा तैयार:प्रत्येक पाली में 8688 परीक्षार्थी होंगे शामिल; 25, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर को होगी परीक्षा

    Hindi News Local Uttar pradesh Shahjahanpur Shahjahanpur PET Exam Schedule | Exam Centers Guidelines Update शाहजहांपुर में PET परीक्षा के लिए रूपरेखा तैयार:प्रत्येक पाली में 8688 परीक्षार्थी होंगे शामिल; 25,…

    अमिताभ बच्चन ने यहीं देखी पहली फिल्म:लता मंगेशकर का पहला मंचीय प्रदर्शन; रॉयल ओपेरा हाउस के दोबारा खुलने के 10 साल पूरे

    Hindi News Entertainment Bollywood Royal Opera House Mumbai Anniversary | Lata Mangeshkar Amitabh Bachchan अमिताभ बच्चन ने यहीं देखी पहली फिल्म:लता मंगेशकर का पहला मंचीय प्रदर्शन; रॉयल ओपेरा हाउस के…

    You Missed

    McFeely: New Mexico fans enchanted by big game against Bison

    • By dp
    • October 25, 2026
    • 0 views
    McFeely: New Mexico fans enchanted by big game against Bison

    शाहजहांपुर में PET परीक्षा के लिए रूपरेखा तैयार:प्रत्येक पाली में 8688 परीक्षार्थी होंगे शामिल; 25, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर को होगी परीक्षा

    • By dp
    • October 25, 2026
    • 0 views
    शाहजहांपुर में PET परीक्षा के लिए रूपरेखा तैयार:प्रत्येक पाली में 8688 परीक्षार्थी होंगे शामिल; 25, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर को होगी परीक्षा

    Lightning at Mammoth projected lineups | NHL.com

    • By dp
    • October 25, 2026
    • 3 views
    Lightning at Mammoth projected lineups | NHL.com

    अमिताभ बच्चन ने यहीं देखी पहली फिल्म:लता मंगेशकर का पहला मंचीय प्रदर्शन; रॉयल ओपेरा हाउस के दोबारा खुलने के 10 साल पूरे

    • By dp
    • October 25, 2026
    • 3 views
    अमिताभ बच्चन ने यहीं देखी पहली फिल्म:लता मंगेशकर का पहला मंचीय प्रदर्शन; रॉयल ओपेरा हाउस के दोबारा खुलने के 10 साल पूरे

    How to watch Virginia Tech football at Clemson

    • By dp
    • October 24, 2026
    • 5 views
    How to watch Virginia Tech football at Clemson

    आजमगढ़ रोडवेज पर बस के लिए परेशान हो रहे अभ्यर्थी:कमरे पर सोने के लिए गए RM, अभ्यर्थी बोले कैसे पहुंचेंगे परीक्षा केंद्र, सता रहा है डर

    • By dp
    • October 24, 2026
    • 8 views
    आजमगढ़ रोडवेज पर बस के लिए परेशान हो रहे अभ्यर्थी:कमरे पर सोने के लिए गए RM, अभ्यर्थी बोले कैसे पहुंचेंगे परीक्षा केंद्र, सता रहा है डर