लालबागचा राजा के दरबार में पहुंचे आयुष्मान खुराना:संजय दत्त ने पत्नी मान्यता को तिलक लगाया; अंकिता लोखंडे ने बप्पा के चरणों में झुककर लिया आशीर्वाद

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Bollywood Lalbaugcha Raja Darshan Photos; Sanjay Dutt Kartik Aaryan | Rajpal Yadav

लालबागचा राजा के दरबार में पहुंचे आयुष्मान खुराना:संजय दत्त ने पत्नी मान्यता को तिलक लगाया; अंकिता लोखंडे ने बप्पा के चरणों में झुककर लिया आशीर्वाद30 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

गणेश उत्सव के दौरान मुंबई के प्रसिद्ध लालबागचा राजा पंडाल में लगातार बॉलीवुड और फिल्म जगत की हस्तियां पहुंच रही हैं। बुधवार को गोविंदा के बेटे यशवर्धन और बेटी टीना ने भी गणपति बप्पा के दर्शन किए।

आज अनंत अंबानी ने भी लालबागचा राजा के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। लालबागचा राजा के आधिकारिक कार्यक्रम के मुताबिक, 2026 में गणपति की स्थापना 14 सितंबर को हुई थी। 25 सितंबर को विसर्जन होगा।

देखें तस्वीरें-

बप्पा के दर्शन के लिए जाते हुए यशवर्धन और टीना।बप्पा के दर्शन के लिए जाते हुए यशवर्धन और टीना।अनंत अंबानी ने बप्पा का आशीर्वाद लिया।अनंत अंबानी ने बप्पा का आशीर्वाद लिया।मंगलवार को एक्टर आयुष्मान खुराना भी लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे। आयुष्मान खुराना ने बप्पा का आशीर्वाद लेकर सिर पर तिलक लगाया।मंगलवार को एक्टर आयुष्मान खुराना भी लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे। आयुष्मान खुराना ने बप्पा का आशीर्वाद लेकर सिर पर तिलक लगाया।टीवी अभिनेत्री रुपाली गांगुली ने भी बप्पा का आशीर्वाद लिया।टीवी अभिनेत्री रुपाली गांगुली ने भी बप्पा का आशीर्वाद लिया।अंकिता लोखंडे भी बप्पा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं।अंकिता लोखंडे भी बप्पा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं।अंकिता लोखंडे ने बप्पा के चरणों में झुककर आशीर्वाद लिया।अंकिता लोखंडे ने बप्पा के चरणों में झुककर आशीर्वाद लिया।

संजय दत्त की चंकी पांडे से मुलाकात हुई

इससे पहले संजय दत्त पत्नी मान्यता दत्त के साथ लालबागचा राजा पहुंचे थे। दोनों ने साथ में पूजा की। इसी दौरान संजय दत्त की मुलाकात अभिनेता चंकी पांडे से भी हुई। चंकी अपनी बेटी अनन्या पांडे के साथ वहां पहुंचे थे। दोनों कलाकारों ने एक-दूसरे से मुलाकात की और कुछ देर बातचीत भी की।

संजय दत्त अनन्या पांडे से गले मिले।संजय दत्त अनन्या पांडे से गले मिले।

संजय ने मान्यता के माथे पर तिलक लगाया

इस दौरान संजय दत्त ऑरेंज कुर्ते में नजर आए, जबकि मान्यता ने पिंक सूट पहना था। दोनों ने साथ में गणपति की पूजा की। दर्शन के दौरान संजय ने बप्पा के सामने सिर झुकाया और माथे पर तिलक लगाया।

संजय दत्त का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में आया। इसमें वह अपने माथे पर तिलक लगाने के बाद मान्यता के माथे पर भी तिलक लगाते नजर आए।

संजय दत्त ने पत्नी मान्यता के माथे पर भी तिलक लगाया।संजय दत्त ने पत्नी मान्यता के माथे पर भी तिलक लगाया।

दर्शन के दौरान संजय दत्त मान्यता का खास ख्याल रखते भी नजर आए। भारी भीड़ के बीच वह उन्हें अपने करीब रखते दिखे। पंडाल की तरफ जाते समय भी संजय लगातार उनके साथ चलते रहे।

कार्तिक ने बप्पा के चरणों में अवॉर्ड रखा

फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिलने के बाद मंगलवार सुबह कार्तिक आर्यन लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे थे। उन्होंने बप्पा के चरणों में अवॉर्ड रखकर आशीर्वाद लिया था।

गोविंदा अभिनेत्री कोमल रानी स्वर्णकार के साथ पहुंचे

मंगलवार को गोविंदा लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे थे। इस दौरान वह अभिनेत्री कोमल रानी स्वर्णकार के साथ नजर आए थे। दोनों ने गणपति बप्पा के दर्शन किए थे।

गोविंदा और कोमल रानी ने पंडाल में प्रसाद चढ़ाया। दोनों ने पूजा-अर्चना में हिस्सा लिया।गोविंदा और कोमल रानी ने पंडाल में प्रसाद चढ़ाया। दोनों ने पूजा-अर्चना में हिस्सा लिया।गोविंदा और कोमल रानी स्वर्णकर से कुछ समय पहले ही सुनीता आहूजा भी लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंची थीं। सुनीता अकेले ही अपनी सिक्योरिटी टीम के साथ पहुंची थीं।गोविंदा और कोमल रानी स्वर्णकर से कुछ समय पहले ही सुनीता आहूजा भी लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंची थीं। सुनीता अकेले ही अपनी सिक्योरिटी टीम के साथ पहुंची थीं।

राजपाल यादव भी दर्शन करने पहुंचे थे

बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव भी मंगलवार को लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे थे। खास बात यह रही कि उन्होंने वीआईपी एंट्री लेने के बजाय आम श्रद्धालुओं की कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार किया।

राजपाल यादव ने भक्तों के साथ खड़े होकर ‘गणपति बप्पा मोरया’ का जाप किया और चरण स्पर्श कर दर्शन किए। इस दौरान फैंस ने उन्हें अपने बीच देखकर खुशी जताई। अभिनेता ने भी मुस्कुराकर लोगों का अभिवादन किया।

राजपाल यादव ने वीआईपी एंट्री की जगह आम लोगों के साथ दर्शन किए।राजपाल यादव ने वीआईपी एंट्री की जगह आम लोगों के साथ दर्शन किए।लाइन में राजपाल गणपति बप्पा मोरया का जयकारा लगाते दिखे।लाइन में राजपाल गणपति बप्पा मोरया का जयकारा लगाते दिखे।.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    पति-पत्नी के विवाद के बाद महिला ने फांसी लगाई:महराजगंज के हरपुर पकड़ी गांव में हालत गंभीर, जिला अस्पताल में इलाज जारी

    Hindi News Local Uttar pradesh Maharajganj Maharajganj News | Woman Attempts Suicide After Dispute In Harpur Pakdi पति-पत्नी के विवाद के बाद महिला ने फांसी लगाई:महराजगंज के हरपुर पकड़ी गांव…

    हरदोई में संदिग्ध हालात में युवक का मिला शव:रातभर लापता रहा, सुबह पैंट के फंदे से लटकी मिली लाश

    Hindi News Local Uttar pradesh Hardoi Hardoi News | Laborer Found Hanging In Lilwal Village हरदोई में संदिग्ध हालात में युवक का मिला शव:रातभर लापता रहा, सुबह पैंट के फंदे…

    You Missed

    Newport Beach fishermen find Royal Caribbean cruise ship employee treading water 20 miles off coast

    • By dp
    • November 8, 2026
    • 1 views
    Newport Beach fishermen find Royal Caribbean cruise ship employee treading water 20 miles off coast

    पति-पत्नी के विवाद के बाद महिला ने फांसी लगाई:महराजगंज के हरपुर पकड़ी गांव में हालत गंभीर, जिला अस्पताल में इलाज जारी

    • By dp
    • November 8, 2026
    • 1 views
    पति-पत्नी के विवाद के बाद महिला ने फांसी लगाई:महराजगंज के हरपुर पकड़ी गांव में हालत गंभीर, जिला अस्पताल में इलाज जारी

    Mobile livescore – Flashscore.mobi football scores

    • By dp
    • November 8, 2026
    • 7 views
    Mobile livescore – Flashscore.mobi football scores

    हरदोई में संदिग्ध हालात में युवक का मिला शव:रातभर लापता रहा, सुबह पैंट के फंदे से लटकी मिली लाश

    • By dp
    • November 8, 2026
    • 4 views
    हरदोई में संदिग्ध हालात में युवक का मिला शव:रातभर लापता रहा, सुबह पैंट के फंदे से लटकी मिली लाश

    Hablamos con decenas de votantes sobre los resultados de las elecciones intermedias. Esto es lo que esperan ahora | CNN

    • By dp
    • November 8, 2026
    • 4 views
    Hablamos con decenas de votantes sobre los resultados de las elecciones intermedias. Esto es lo que esperan ahora | CNN

    MBBS में सीट दिलाने के नाम पर 4.10 लाख ठगे:अलीगढ़ में तिरुपेति कंसल्टेंसी के संचालक पर धोखाधड़ी का आरोप; सिर्फ 50 हजार लौटाए

    • By dp
    • November 8, 2026
    • 4 views
    MBBS में सीट दिलाने के नाम पर 4.10 लाख ठगे:अलीगढ़ में तिरुपेति कंसल्टेंसी के संचालक पर धोखाधड़ी का आरोप; सिर्फ 50 हजार लौटाए