एक्टर मुश्ताक खान सुपुर्द-ए-खाक किए गए:राजपाल यादव बोले- निधन से 2 घंटे पहले ही मिला था; सनी देओल-अनुपम खेर ने दुख जताया

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Mushtaq Khan Death Funeral Photos Update; Rajpal Yadav Anupam Kher | Mumbai Kabristan

एक्टर मुश्ताक खान सुपुर्द-ए-खाक किए गए:राजपाल यादव बोले- निधन से 2 घंटे पहले ही मिला था; सनी देओल-अनुपम खेर ने दुख जताया7 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

मुश्ताक खान के बेटे मोहसिन ने बताया कि उनके पिता का जन्म 25 नवंबर 1950 को हुआ था। - Dainik Bhaskarमुश्ताक खान के बेटे मोहसिन ने बताया कि उनके पिता का जन्म 25 नवंबर 1950 को हुआ था।

‘वेलकम’ और ‘आशिकी’ जैसी फिल्मों में काम करने वाले एक्टर मुश्ताक खान का 75 साल की उम्र में गुरूवार को निधन हो गया। वे लंबे समय से फेफड़ों के कैंसर से जूझ रहे थे।

आज शुक्रवार दोपहर को जुमे की नमाज के बाद जनाजे की नमाज की गई। फिर यारी रोड कब्रिस्तान में मुश्ताक को सुपुर्द-ए-खाक किया गया।

मुश्ताक खान का शुक्रवार को जनाजा निकाला गया।मुश्ताक खान का शुक्रवार को जनाजा निकाला गया।मुश्ताक खान का जनाजा यारी रोड कब्रिस्तान ले जाया गया।मुश्ताक खान का जनाजा यारी रोड कब्रिस्तान ले जाया गया।मुश्ताक खान की विदाई में उनके दोस्त राजपाल यादव भी पहुंचे।मुश्ताक खान की विदाई में उनके दोस्त राजपाल यादव भी पहुंचे।मुश्ताक खान को अंतिम विदाई देने के लिए रजत बेदी और अली खान पहुंचे।मुश्ताक खान को अंतिम विदाई देने के लिए रजत बेदी और अली खान पहुंचे।अशोक पंडित भी पहुंचे।अशोक पंडित भी पहुंचे।

मुश्ताक खान के निधन के बाद सनी देओल, अनुपम खेर समेत फिल्म इंडस्ट्री के कई लोगों ने दुख जताया। वहीं, राजपाल यादव ने कहा कि वे निधन से करीब 2 घंटे पहले ही उनसे मिलकर आए थे।

मुश्ताक खान के बिजनेस पार्टनर शिवम ने बताया था कि गुरुवार शाम करीब 7 बजे उनका निधन हुआ। मुश्ताक खान को करीब पांच साल पहले कैंसर का पता चला था और वे ठीक भी हो गए थे। हालांकि, आठ दिन पहले कैंसर फिर से लौट आया और उन्हें मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। यह कैंसर का आखिरी स्टेज था।

2007 में आई फिल्म 'वेलकम' में 'बल्लू' के रोल से उन्हें काफी प्रसिद्धि मिली।2007 में आई फिल्म ‘वेलकम’ में ‘बल्लू’ के रोल से उन्हें काफी प्रसिद्धि मिली।

250 से ज्यादा फिल्मों में किया काम

मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के बैहर कस्बे में जन्मे मुश्ताक खान ने अभिनय की शुरुआत थिएटर से की थी। साल 1980 में फिल्म अल्बर्ट पिंटो को गुस्सा क्यों आता है से उन्होंने हिंदी सिनेमा में कदम रखा।

चार दशक से ज्यादा लंबे करियर में उन्होंने 250 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। 1990 के दशक में वे आशिकी, सड़क, साथी, हम हैं राही प्यार के, क्रांतिवीर, राजा, मेजर साब और मन जैसी फिल्मों में नजर आए।

आशिकी में दर्जी रफू मास्टर और हम हैं राही प्यार के में भगवती प्रसाद मिश्रा का उनका किरदार काफी चर्चित हुआ।

इसके बाद हेरा फेरी, मुझसे शादी करोगी, गदर: एक प्रेम कथा, जोड़ी नं. 1 और राउडी राठौर जैसी फिल्मों में उन्होंने कॉमिक और सपोर्टिंग रोल निभाए।

2007 की फिल्म वेलकम में मजनू भाई के साथी बल्लू के किरदार से उन्हें खास पहचान मिली। जिसमें उनका डायलॉग ‘मेरी एक टांग नकली है, मैं हॉकी का बहुत बड़ा खिलाड़ी था। एक दिन उदय भाई…’ काफी मशहूर हुआ। इसके बाद वेलकम बैक, स्त्री और स्त्री 2 जैसी फिल्मों में भी वे नजर आए।

मुश्ताक खान आखिरी बार फिल्म कोकीन में नजर आए थे। यह फिल्म 5 सितंबर 2026 को रिलीज हुई थी।मुश्ताक खान आखिरी बार फिल्म कोकीन में नजर आए थे। यह फिल्म 5 सितंबर 2026 को रिलीज हुई थी।

फिल्मों के साथ-साथ मुश्ताक खान ने टीवी पर भी काम किया। वे अदालत, चाचा चौधरी, टेढ़े-मेढ़े सपने और कुछ रंग प्यार के ऐसे भी जैसे शोज का हिस्सा रहे।

हाल के वर्षों की बात करें तो साल 2025 में वे फिल्म जाट में इंस्पेक्टर मुश्ताक के किरदार में नजर आए। इसी साल उदयपुर फाइल्स में वीरेंद्र कुमार मीणा का रोल निभाया। इसके अलावा किस किसको प्यार करूं 2 में भी काम किया।

साल 2026 में वे भाभीजी घर पर हैं! फन ऑन द रन, हम अंग्रेजों के जमाने के जेलर हैं और कोकिन में नजर आए।

परिवार में पत्नी, दो बेटे और एक बेटी

मुश्ताक खान अपने पीछे पत्नी सलमा खान, दो बेटों और एक बेटी को छोड़ गए हैं। उनके बड़े बेटे का नाम मोहम्मद अरशद खान, छोटे बेटे का नाम मोहसिन खान और बेटी का नाम सबा शेख है।

मुश्ताक खान ने एक इंटरव्यू में बताया था कि पहले उन्हें किसी से प्यार हुआ था, लेकिन यह रिश्ता सफल नहीं हो सका। इसके बाद उन्होंने शादी से दूरी बनाने का फैसला किया था। बाद में माता-पिता की इच्छा पर उन्होंने सलमा खान से अरेंज मैरिज की।

उनके बड़े बेटे मोहम्मद अरशद खान ने फिल्मी दुनिया से अलग अपना करियर बनाया है। वहीं, छोटे बेटे मोहसिन खान फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हैं। हालांकि, वे एक्टिंग नहीं करते। मोहसिन डायरेक्टर और प्रोड्यूसर हैं। उन्होंने मराठी कॉमेडी फिल्म ‘डिलीवरी बॉय’ का निर्देशन किया है।

मुश्ताक खान ने 2021 में सोशल मीडिया पर पत्नी और बच्चों के साथ एक तस्वीर शेयर की थी। इसके साथ उन्होंने ‘फैमिली’ लिखा था। तस्वीर में पूरा परिवार साथ नजर आया था।मुश्ताक खान ने 2021 में सोशल मीडिया पर पत्नी और बच्चों के साथ एक तस्वीर शेयर की थी। इसके साथ उन्होंने ‘फैमिली’ लिखा था। तस्वीर में पूरा परिवार साथ नजर आया था।मुश्ताक खान के छोटे बेटे मोहसिन निर्देशक और निर्माता हैं।मुश्ताक खान के छोटे बेटे मोहसिन निर्देशक और निर्माता हैं।

मुश्ताक खान का हुआ था अपहरण

नवंबर 2024 में मुश्ताक खान को अवॉर्ड फंक्शन के बहाने बुलाकर किडनैप कर लिया गया था। उन्हें मेरठ में एक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बनाने की बात कही गई थी। भरोसा जीतने के लिए बदमाशों ने उन्हें 25 हजार रुपए एडवांस भेजे और मुंबई से दिल्ली की फ्लाइट टिकट भी बुक कराई।

20 नवंबर को दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचने के बाद एक कैब उन्हें मेरठ लेकर निकली। रास्ते में उन्हें दूसरी गाड़ी में बैठाया गया। इसके बाद बंदूक दिखाकर उनका अपहरण कर लिया गया। उन्हें बिजनौर के एक घर में ले जाकर करीब 12 घंटे तक बंधक रखा गया। बदमाशों ने 1 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी।

घटना के बाद पुलिस ने मुश्ताक खान के पीए की शिकायत पर मामला दर्ज किया और जांच में लवी पाल और सार्थक सहित इस गिरोह के कई मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया था।घटना के बाद पुलिस ने मुश्ताक खान के पीए की शिकायत पर मामला दर्ज किया और जांच में लवी पाल और सार्थक सहित इस गिरोह के कई मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

अगली सुबह अपहरणकर्ता नशे में थे और कुछ सो रहे थे। इसी दौरान मुश्ताक खान वहां से भाग निकले। पास की मस्जिद पहुंचकर उन्होंने स्थानीय लोगों से मदद मांगी। लोगों ने उनके परिवार और पुलिस से संपर्क कराया।

पुलिस के मुताबिक, बदमाशों ने उनके बैंक खाते से करीब 2.2 लाख रुपए भी निकाल लिए थे। मामले में पुलिस ने गिरोह के कई आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पुलिस के अनुसार, गिरोह ने शक्ति कपूर और राजेश पुरी समेत दूसरे कलाकारों को भी इसी तरह फंसाने की कोशिश की थी।

अनुपम खेर ने कहा- उनके साथ बिताए दिन हमेशा याद रहेंगे

अनुपम खेर ने वीडियो शेयर कर कहा कि मुश्ताक खान के निधन की खबर सुनकर उन्हें बहुत दुख हुआ। उन्होंने बताया कि दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया था।

अनुपम ने कहा कि मुश्ताक खान बहुत सहज थे और उनका सेंस ऑफ ह्यूमर शानदार था। उन्होंने बताया कि पिछले चार-पांच साल से वे मुश्ताक खान के बेटे मोहसिन से लगातार बात करते थे।

उन्होंने कहा कि कुछ महीने पहले मुश्ताक खान से उनकी बात हुई थी। वे बड़ी बेबाकी से बात करते थे। अनुपम खेर ने उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं भी व्यक्त कीं।

सनी देओल ने भी मुश्ताक खान के निधन पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि मुश्ताक खान एक अच्छे इंसान और बेहतरीन एक्टर थे। सनी ने उनके साथ बिताए समय को याद करते हुए कहा कि उनकी कई अच्छी यादें उनसे जुड़ी हैं।

मुश्ताक खान ने सनी देओल की ‘गदर’ फ्रेंचाइजी की फिल्मों में काम किया था।मुश्ताक खान ने सनी देओल की ‘गदर’ फ्रेंचाइजी की फिल्मों में काम किया था।

राजपाल यादव बोले- 2 घंटे पहले ही उनसे मिला था

राजपाल यादव ने X पर लिखा कि वे गुरुवार दोपहर मुश्ताक खान से मिलने गए थे। उन्होंने बताया कि मुश्ताक खान ने उन्हें देखा, हाथ मिलाया और उनकी सारी बातें सुनकर प्रतिक्रिया भी दी।

राजपाल ने कहा कि उन्हें यकीन नहीं हो रहा कि जिस व्यक्ति से वे सिर्फ दो घंटे पहले मिले थे, वह अब उनके बीच नहीं रहे। उन्होंने मुश्ताक खान के निधन पर गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

मुश्ताक खान और राजपाल यादव ने एक और एक ग्यारह (2003) और अता पता लापता (2012) जैसी फिल्मों में साथ काम किया है।मुश्ताक खान और राजपाल यादव ने एक और एक ग्यारह (2003) और अता पता लापता (2012) जैसी फिल्मों में साथ काम किया है।

संजय मिश्रा ने कहा- एक समय पर गार्जियन जैसे थे

‘वेलकम’ में मुश्ताक खान के साथ काम कर चुके संजय मिश्रा ने भी उनके निधन पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि मुश्ताक खान सिर्फ अच्छे एक्टर ही नहीं थे, बल्कि एक समय पर उनके लिए गार्जियन जैसे बन गए थे।

संजय मिश्रा ने कहा कि जब भी उन्हें जरूरत पड़ती थी, वे मुश्ताक खान से सलाह लेते थे। उन्होंने कहा कि मुश्ताक खान बहुत अच्छे कलाकार थे, लेकिन उन्हें उतना क्रेडिट नहीं मिला।

संजय ने ‘वेलकम’ के दिनों को याद करते हुए कहा कि मुश्ताक खान बेहद अच्छे इंसान थे। उन्होंने बताया कि उन्होंने उनके साथ ‘वेलकम’ में काम किया था और उन्हें पूरा दुबई घुमाया था।

………………….

ये खबर भी पढ़ें…

रानी मुखर्जी की मां कृष्णा मुखर्जी का निधन:बंगाली सिनेमा में प्लेबैक सिंगर थीं, शाहरुख खान अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे

बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी की मां कृष्णा मुखर्जी का मंगलवार दोपहर 75 साल की उम्र में निधन हो गया। यशराज फिल्म्स (YRF) ने आधिकारिक बयान जारी करके इस बात की जानकारी दी है। पूरी खबर पढ़ें

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    सत्यनारायण पूजन में टी-सीरीज ऑफिस पहुंचे बॉलीवुड सेलेब्स:वरुण-कार्तिक, सारा और रकुल शामिल हुए, 'हनुमान अंश' फेम शोभिनव भी दिखे; जैकी श्रॉफ ने बांटा प्रसाद

    Hindi News Entertainment Bollywood Bollywood Celebs At T Series Office Mumbai | Satyanarayan Pooja Visit सत्यनारायण पूजन में टी-सीरीज ऑफिस पहुंचे बॉलीवुड सेलेब्स:वरुण-कार्तिक, सारा और रकुल शामिल हुए, ‘हनुमान अंश’…

    'द वन'- मूवी रिव्यू:वन देवी की लोककथा, छठी मइया की आस्था और रहस्य से भरी कहानी, जंगल में छिपा है कौन सा राज?

    Hindi News Entertainment Bollywood The Vvaan Movie Review | Bihar Forest Mystery Chhathi Maiya Belief ‘द वन’- मूवी रिव्यू:वन देवी की लोककथा, छठी मइया की आस्था और रहस्य से भरी…

    You Missed

    Army vs. Temple odds: 2026 college football picks, Week 4 predictions from proven model – SportsLine.com

    • By dp
    • September 25, 2026
    • 1 views
    Army vs. Temple odds: 2026 college football picks, Week 4 predictions from proven model – SportsLine.com

    सत्यनारायण पूजन में टी-सीरीज ऑफिस पहुंचे बॉलीवुड सेलेब्स:वरुण-कार्तिक, सारा और रकुल शामिल हुए, 'हनुमान अंश' फेम शोभिनव भी दिखे; जैकी श्रॉफ ने बांटा प्रसाद

    • By dp
    • September 25, 2026
    • 1 views
    सत्यनारायण पूजन में टी-सीरीज ऑफिस पहुंचे बॉलीवुड सेलेब्स:वरुण-कार्तिक, सारा और रकुल शामिल हुए, 'हनुमान अंश' फेम शोभिनव भी दिखे; जैकी श्रॉफ ने बांटा प्रसाद

    Live! Mali vs. Cape Verde in the AFCON 2027 Qualifiers on beIN SPORTS

    • By dp
    • September 25, 2026
    • 3 views
    Live! Mali vs. Cape Verde in the AFCON 2027 Qualifiers on beIN SPORTS

    एक्टर मुश्ताक खान सुपुर्द-ए-खाक किए गए:राजपाल यादव बोले- निधन से 2 घंटे पहले ही मिला था; सनी देओल-अनुपम खेर ने दुख जताया

    • By dp
    • September 25, 2026
    • 4 views
    एक्टर मुश्ताक खान सुपुर्द-ए-खाक किए गए:राजपाल यादव बोले- निधन से 2 घंटे पहले ही मिला था; सनी देओल-अनुपम खेर ने दुख जताया

    ICE wasted millions of taxpayer dollars in rapid push to expand detention capacity, government watchdog finds

    • By dp
    • September 25, 2026
    • 4 views
    ICE wasted millions of taxpayer dollars in rapid push to expand detention capacity, government watchdog finds

    'द वन'- मूवी रिव्यू:वन देवी की लोककथा, छठी मइया की आस्था और रहस्य से भरी कहानी, जंगल में छिपा है कौन सा राज?

    • By dp
    • September 25, 2026
    • 4 views
    'द वन'- मूवी रिव्यू:वन देवी की लोककथा, छठी मइया की आस्था और रहस्य से भरी कहानी, जंगल में छिपा है कौन सा राज?