सत्यनारायण पूजन में टी-सीरीज ऑफिस पहुंचे बॉलीवुड सेलेब्स:वरुण-कार्तिक, सारा और रकुल शामिल हुए, 'हनुमान अंश' फेम शोभिनव भी दिखे; जैकी श्रॉफ ने बांटा प्रसाद

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Bollywood Celebs At T Series Office Mumbai | Satyanarayan Pooja Visit

सत्यनारायण पूजन में टी-सीरीज ऑफिस पहुंचे बॉलीवुड सेलेब्स:वरुण-कार्तिक, सारा और रकुल शामिल हुए, ‘हनुमान अंश’ फेम शोभिनव भी दिखे; जैकी श्रॉफ ने बांटा प्रसाद21 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

गणेशोत्सव के मौके पर मुंबई स्थित टी-सीरीज ऑफिस में आयोजित सत्यनारायण पूजन में बॉलीवुड की तमाम हस्तियों ने शिरकत की। हर साल की तरह इस बार भी संगीत कंपनी टी-सीरीज के कार्यालय में भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई।

इस खास मौके पर वरुण धवन, कार्तिक आर्यन, टाइगर श्रॉफ, तृप्ति डिमरी और आयुष्मान खुराना समेत कई कलाकारों ने बप्पा के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।

सभी सितारे पारंपरिक भारतीय परिधानों में बप्पा के सामने माथा टेकते नजर आए। इस दौरान जैकी श्रॉफ वहां मौजूद फोटोग्राफर्स को प्रसाद बांटते नजर आए।

देखें तस्वीरें

टाइगर श्रॉफ गणपति जी को फूल चढ़ाते नजर आए।टाइगर श्रॉफ गणपति जी को फूल चढ़ाते नजर आए।कार्तिक आर्यन टी-सीरीज के मालिक भूषण कुमार के साथ।कार्तिक आर्यन टी-सीरीज के मालिक भूषण कुमार के साथ।वरुण धवन गणपति की पूजा करते नजर आए।वरुण धवन गणपति की पूजा करते नजर आए।आयुष्मान खुराना अपनी पत्नी के साथ पहुंचे।आयुष्मान खुराना अपनी पत्नी के साथ पहुंचे।रकुल प्रीत पारंपरिक कपड़ों में पहुँचीं।रकुल प्रीत पारंपरिक कपड़ों में पहुँचीं।तृप्ति डिमरी सादे अंदाज में दिखाई दीं।तृप्ति डिमरी सादे अंदाज में दिखाई दीं।

पारंपरिक कपड़ों में पहुंचे वरुण, कार्तिक और टाइगर

गणपति दर्शन के लिए टी-सीरीज दफ्तर पहुंचे कार्तिक आर्यन हल्के नीले रंग के कुर्ते में नजर आए, जबकि टाइगर श्रॉफ सफेद रंग के पारंपरिक कुर्ते-पायजामे में पहुंचे।

वहीं वरुण धवन ने भी साधारण पारंपरिक आउटफिट में पहुंचकर बप्पा की पूजा-अर्चना की और वहां मौजूद लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।

जैकी श्रॉफ वहां मौजूद फोटोग्राफर्स को प्रसाद बांटते नजर आए।जैकी श्रॉफ वहां मौजूद फोटोग्राफर्स को प्रसाद बांटते नजर आए।सनी लियोनी अपने पति डेनियल वेबर के साथ टी-सीरीज के कार्यालय पहुंचीं।सनी लियोनी अपने पति डेनियल वेबर के साथ टी-सीरीज के कार्यालय पहुंचीं।

पति डेनियल संग पहुंचीं सनी, तृप्ति डिमरी भी दिखीं

अभिनेत्री सनी लियोनी अपने पति डेनियल वेबर के साथ टी-सीरीज के कार्यालय पहुंचीं। इस दौरान सनी पारंपरिक साड़ी में नजर आईं, वहीं डेनियल कुर्ता-पायजामा पहने दिखे।

उनके अलावा एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी, नेहा शर्मा, रकुल प्रीत सिंह और पलक तिवारी भी सादगी भरे पारंपरिक कपड़ों में बप्पा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं।

‘हनुमान अंश’ फेम शोभिनव भी दिखे

अभिनेता आयुष्मान खुराना अपनी पत्नी ताहिरा कश्यप के साथ टी-सीरीज ऑफिस पहुंचे। दोनों ही एथनिक वियर में नजर आए।

अभिनेता शोभिनव सत्य भी सादे अंदाज में दर्शन करने पहुंचे।अभिनेता शोभिनव सत्य भी सादे अंदाज में दर्शन करने पहुंचे।

वहीं फिल्म ‘हनुमान अंश’ में नीम करोली बाबा की मुख्य भूमिका निभाने वाले अभिनेता शोभिनव सत्य भी बेहद सादे अंदाज में दर्शन करने पहुंचे। वे एक साधारण कुर्ता पहने और कंधे पर बैग टांगे दिखे। उन्होंने हाथ जोड़कर वहां मौजूद लोगों का धन्यवाद किया।

हर साल टी-सीरीज में आयोजित होती है पूजा

टी-सीरीज के मैनेजिंग डायरेक्टर भूषण कुमार हर साल गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर अपने मुंबई स्थित दफ्तर में गणपति बप्पा की स्थापना करते हैं। उत्सव के दौरान फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़े निर्माता, निर्देशक, गायक और अभिनेता बप्पा का आशीर्वाद लेने पहुंचते हैं।

‘लव एंड वॉर’ का लुक रिलीज होने के बाद स्पॉट हुए रणबीर

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर फिल्म लव एंड वॉर’ में अपना लुक रिलीज होने के बाद स्पॉट हुए। वे मुंबई में अपने लाइफस्टाइल ब्रांड आर्क्स के नए स्टोर लॉन्च इवेंट के दौरान साधारण लुक में नजर आए। इस दौरान वे बिना आस्तीन वाली सफेद टी-शर्ट, ब्लैक जॉगर्स और काले सनग्लासेज पहने दिखे।

इस दौरान वहां मौजूद पैपराजी ने उनसे सवाल किया की रणबीर आपको गोली कहां लगी। इसके जवाब में रणबीर अपना हाथ दिखाते नजर आए। दरअसल ‘लव एंड वॉर’ के उनके पहले लुक में उनकी शर्ट पर खून के दाग नजर आए थे। जिसके बाद पैपराजी ने उनसे यह सवाल किया।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    डीएलएड तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं खत्म:प्रदेश के 426 केंद्रों पर 1.65 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी हुए शामिल

    Hindi News Local Uttar pradesh Prayagraj UP DElEd 3rd Semester Exam Concludes | 1.65 Lakh Candidates Appeared डीएलएड तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं खत्म:प्रदेश के 426 केंद्रों पर 1.65 लाख से…

    10 दिन पहले अचानक बिगड़ी थी मुश्ताक खान की तबीयत:4 सितंबर तक की शेरा के बेटे की फिल्म की शूटिंग, लंग कैंसर से हुआ निधन

    Hindi News Entertainment Bollywood Popular Actor Mushtaq Khan Passes Away After Battle With Lung Cancer 10 दिन पहले अचानक बिगड़ी थी मुश्ताक खान की तबीयत:4 सितंबर तक की शेरा के…

    You Missed

    Channel Finder: Tulsa

    • By dp
    • September 26, 2026
    • 2 views
    Channel Finder: Tulsa

    डीएलएड तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं खत्म:प्रदेश के 426 केंद्रों पर 1.65 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी हुए शामिल

    • By dp
    • September 26, 2026
    • 2 views
    डीएलएड तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं खत्म:प्रदेश के 426 केंद्रों पर 1.65 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी हुए शामिल

    How to Watch Oklahoma State vs. West Virginia: TV Channel, Live Stream, Time

    • By dp
    • September 26, 2026
    • 4 views
    How to Watch Oklahoma State vs. West Virginia: TV Channel, Live Stream, Time

    10 दिन पहले अचानक बिगड़ी थी मुश्ताक खान की तबीयत:4 सितंबर तक की शेरा के बेटे की फिल्म की शूटिंग, लंग कैंसर से हुआ निधन

    • By dp
    • September 26, 2026
    • 4 views
    10 दिन पहले अचानक बिगड़ी थी मुश्ताक खान की तबीयत:4 सितंबर तक की शेरा के बेटे की फिल्म की शूटिंग, लंग कैंसर से हुआ निधन

    Tina Black Just Needs To Be Herself

    • By dp
    • September 26, 2026
    • 4 views
    Tina Black Just Needs To Be Herself

    कानपुर में 10% मुनाफे का झांसा देकर करोड़ों की ठगी:पुलिस आयुक्त के आदेश पर 6 लोगों पर FIR

    • By dp
    • September 26, 2026
    • 4 views
    कानपुर में 10% मुनाफे का झांसा देकर करोड़ों की ठगी:पुलिस आयुक्त के आदेश पर 6 लोगों पर FIR