- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Lucknow
- Lucknow Airport Advisory | Heavy Rain Traffic Jam Alert In UP
लखनऊ में भारी बारिश, एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइजरी:लखनऊ समेत यूपी के कई जिलों में तेज बारिश, ट्रैफिक जाम के चलते एयरपोर्ट पहुंचने में हो सकती है देरीलखनऊ3 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
लखनऊ में लगातार हो रही भारी बारिश को देखते हुए चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है। एयरपोर्ट प्रबंधन के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में बने गहरे दबाव के कारण मानसून की गतिविधियां तेज हुई हैं। पिछले दो दिनों में लख
.
अगले 24 घंटे बारिश बढ़ने का अनुमान
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश की तीव्रता और बढ़ने का अनुमान जताया है। ऐसे में एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों को घर से अतिरिक्त समय लेकर निकलने की सलाह दी गई है। शहर में बारिश के कारण कई जगह ट्रैफिक जाम और वाहनों की रफ्तार धीमी होने से एयरपोर्ट पहुंचने में देरी हो सकती है।
एयरपोर्ट टीम 24 घंटे कर रही निगरानी
एयरपोर्ट प्रबंधन के अनुसार लखनऊ इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (LIAL) की टीम मौसम की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। यात्रियों की सुविधा और एयरपोर्ट संचालन को सुचारु बनाए रखने के लिए टीम चौबीसों घंटे तैयार है। प्रबंधन ने यात्रियों से मौसम और यातायात की स्थिति को ध्यान में रखते हुए अपनी यात्रा की योजना बनाने की अपील की है।
अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर
एप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
पूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें
Source link




