गिरिराज जी को 21 हजार किलो पकवानों का भोग:गोवर्धन में चांदी के कमल और शेषनाग पर विराजे महाराज, नवरत्नों से हुआ श्रृंगार

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Mathura
  • Giriraj Ji 56 Bhog Mathura | Govardhan Anant Chaturdashi Grand Festival

गिरिराज जी को 21 हजार किलो पकवानों का भोग:गोवर्धन में चांदी के कमल और शेषनाग पर विराजे महाराज, नवरत्नों से हुआ श्रृंगारमथुरा4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भगवान गोवर्धन नाथ को 56 भोग लगाया गया। - Dainik Bhaskarभगवान गोवर्धन नाथ को 56 भोग लगाया गया।

मथुरा के गोवर्धन में अनंत चतुर्दशी पर गिरिराज जी की भव्य छटा देखने को मिली। परिक्रमा मार्ग स्थित गिरिराज तलहटी में भगवान गोवर्धन नाथ को 21 हजार किलो सामग्री से तैयार पकवानों का भोग लगाया गया। गिरिराज जी का बेशकीमती रत्नों से विशेष श्रृंगार किया गया।

.

पूरे गिरिराज परिक्रमा मार्ग को हरी-भरी सजावट और रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया था। शाम होते ही रोशनी से जगमगाता परिक्रमा मार्ग भक्तों के आकर्षण का केंद्र बन गया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाकार।सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाकार।

चांदी के कमल और शेषनाग पर विराजे गिरिराज जी

छप्पन भोग महोत्सव में गिरिराज महाराज सप्त रत्नों से जड़े चांदी के कमल पुष्प और शेषनाग के फन पर विराजमान होकर भक्तों को दर्शन दे रहे थे। पंडित शरद मुखिया ने भगवान का राजाधिराज स्वरूप में विशेष श्रृंगार किया।

गिरिराज जी को हीरा, मोती, नीलम, पन्ना, पुखराज और गोमेद जैसे रत्नों से सुसज्जित पोशाक धारण कराई गई। साथ ही उन्हें हीरा जड़ी बांसुरी भी पहनाई गई।

21 हजार किलो देशी घी से तैयार हुआ महाप्रसाद

महोत्सव में गाय के शुद्ध देशी घी से तैयार 21 हजार किलो महाप्रसाद गिरिराज जी को अर्पित किया गया। इसमें सोने-चांदी के वर्क से सजे विशेष व्यंजन भी शामिल थे।

महोत्सव की पूर्व संध्या पर गिरिराज जी का पंचरत्न महाअभिषेक किया गया। सात पवित्र नदियों के जल के साथ दूध, दही, शहद और दिव्य जड़ी-बूटियों से आचार्यों ने मंत्रोच्चार के बीच अभिषेक कराया।

शास्त्रीय संगीत के बीच हुई महाआरती

महाआरती के दौरान शास्त्रीय संगीत की स्वर-लहरियों से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आरती में हिस्सा लिया और गिरिराज जी के दर्शन किए।

श्रीगिरिराज सेवा समिति के संस्थापक मुरारी अग्रवाल ने पंचामृत और पंचरत्न अभिषेक कराया। मुख्य यजमान अशोक कुमार आढ़ती और नीरज गोयल समेत समिति के राघवेंद्र गर्ग, अनमोल बंसल, दिनेश मंगल, राजेंद्र सर्राफ और भगवानदास खंडेलवाल मौजूद रहे।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

नाव पलटी तो सुरैया को बचाने देव आनंद कूदे थे:शादी नहीं हुई तो पहली बार रोए, ‘गाइड’ को लेकर लोगों ने कहा था पागल

Hindi News Entertainment Bollywood Dev Anand And Suraiya Love Story | Bollywood Actor Mumbai Struggle नाव पलटी तो सुरैया को बचाने देव आनंद कूदे थे:शादी नहीं हुई तो पहली बार…

फिल्म में रोल गंवाने पर तापसी पन्नू का खुलासा:बोलीं- हीरो की पत्नी मुझे पसंद नहीं करती थी, इसलिए निकाला; बिना वजह हटाने का आरोप

Hindi News Entertainment Bollywood Taapsee Pannu Controversy | Bollywood Actress Replaced By Hero Wife फिल्म में रोल गंवाने पर तापसी पन्नू का खुलासा:बोलीं- हीरो की पत्नी मुझे पसंद नहीं करती…

You Missed

Apuestas y Pronóstico del CD Once Caldas vs CA Bucaramanga 26/09/26 – RCD Mallorca

  • By dp
  • September 26, 2026
  • 0 views
Apuestas y Pronóstico del CD Once Caldas vs CA Bucaramanga 26/09/26 – RCD Mallorca

नाव पलटी तो सुरैया को बचाने देव आनंद कूदे थे:शादी नहीं हुई तो पहली बार रोए, ‘गाइड’ को लेकर लोगों ने कहा था पागल

  • By dp
  • September 26, 2026
  • 0 views
नाव पलटी तो सुरैया को बचाने देव आनंद कूदे थे:शादी नहीं हुई तो पहली बार रोए, ‘गाइड’ को लेकर लोगों ने कहा था पागल

Northwestern, UCLA and USC Earn Weekly Football Honors

  • By dp
  • September 26, 2026
  • 2 views
Northwestern, UCLA and USC Earn Weekly Football Honors

फिल्म में रोल गंवाने पर तापसी पन्नू का खुलासा:बोलीं- हीरो की पत्नी मुझे पसंद नहीं करती थी, इसलिए निकाला; बिना वजह हटाने का आरोप

  • By dp
  • September 26, 2026
  • 2 views
फिल्म में रोल गंवाने पर तापसी पन्नू का खुलासा:बोलीं- हीरो की पत्नी मुझे पसंद नहीं करती थी, इसलिए निकाला; बिना वजह हटाने का आरोप

‘Darkwing Duck’ Is Back With An All-New Animated Series Greenlit For Disney+

  • By dp
  • September 26, 2026
  • 4 views

  • 5 views
गिरिराज जी को 21 हजार किलो पकवानों का भोग:गोवर्धन में चांदी के कमल और शेषनाग पर विराजे महाराज, नवरत्नों से हुआ श्रृंगार