गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने मांगा लोगों से सपोर्ट:काली मंदिर पहुंचीं, बोलीं- जो मेरा घर बर्बाद कर रही है, माता उसको देखें

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Sunita Ahuja Dakshineswar Kali Mandir Visit | Statement On Personal Life

गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने मांगा लोगों से सपोर्ट:काली मंदिर पहुंचीं, बोलीं- जो मेरा घर बर्बाद कर रही है, माता उसको देखें1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने कोलकाता के दक्षिणेश्वर काली मंदिर में अपने निजी जीवन की परेशानियों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि उनके जीवन में भी कुछ राक्षस हैं और मां काली से उनसे मुक्ति की प्रार्थना की।

दरअसल, दक्षिणेश्वर काली मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद सुनीता आहूजा ने कहा कि मैं आज दक्षिणेश्वर काली माता रानी का दर्शन करने आई हूं। आप सब जानते हैं कि महाकाली राक्षसों का नाश करती हैं। मेरे भी जीवन में कुछ राक्षस हैं, माता द्वारा बोलने आई हूं कि उनका भी नाश करें।

सुनीता ने कथित तौर पर मीडिया में चल रही चर्चाओं पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा, “मीडिया में आने के चक्कर में वो पब्लिसिटी कर रहे हैं और मैं चाहती हूं, हाथ जोड़ के मैं विनती करती हूं मीडिया से भी कि आप लोग इन सबको सपोर्ट न करें। अगर आपके घर की बेटी हो या आपकी बहू हो, ये सब दिन देखना होता तो आप लोग क्या करते?

सुनीता ने किसी व्यक्ति का सीधे तौर पर नाम नहीं लिया। हालांकि, उनके बयान को गोविंदा के साथ चल रहे वैवाहिक विवाद की चर्चाओं से जोड़कर देखा जा रहा है।सुनीता ने किसी व्यक्ति का सीधे तौर पर नाम नहीं लिया। हालांकि, उनके बयान को गोविंदा के साथ चल रहे वैवाहिक विवाद की चर्चाओं से जोड़कर देखा जा रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि जो मेरे साथ हो रहा है वो अच्छा नहीं हो रहा है, ये घर मेरा टूट रहा है बिना किसी मतलब और मैं चाहती हूं आप सब औरतें मेरे लिए स्टैंड लें, सारे जेन-जी बच्चे मेरे लिए स्टैंड लें और मीडिया से दरख्वास्त करती हूं कि प्लीज ये चीज को आप आगे न बढ़ाएं। आप लोग को भी कायदे से मुझे सपोर्ट करना चाहिए। मैं माता से यही मांगने आई हूं कि जो मेरा घर बर्बाद कर रही है, माता उसे देखें। वो राक्षसों का नाश करने वाली माता रानी हैं, और मैं चाहती हूं मेरे जीवन से ये संकट हट जाए। जय मां काली, जय मां काली।”

गोविंदा सात साल बाद कमबैक कर रहे हैं

गौरतलब है कि गोविंदा लगभग 7 साल बाद फिल्म ‘रूपा’ से बॉलीवुड में कमबैक कर रहे हैं। इस फिल्म में उनकी सह-कलाकार कोमल रानी स्वर्णकार हैं। पिछले कुछ समय से गोविंदा का नाम कोमल रानी के साथ जोड़ा जा रहा है और दोनों को कई मौकों (जैसे एयरपोर्ट और मुंबई में लालबागचा राजा के दर्शन) पर एक साथ देखा गया है, जिससे उनके अफेयर की चर्चाओं को हवा मिली।

वहीं इन अफवाहों पर रिएक्शन देते हुए गुरुवार को गोविंदा ने कहा कि उनकी निजी जिंदगी किसी और के लिए चिंता या चर्चा का विषय नहीं होनी चाहिए।

गोविंदा आखिरी बार साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म रंगीला राजा में बड़े पर्दे पर दिखे थे।गोविंदा आखिरी बार साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म रंगीला राजा में बड़े पर्दे पर दिखे थे।

ANI को दिए इंटरव्यू में गोविंदा ने कहा कि यह किसी और के लिए चर्चा का विषय नहीं है, भले ही कोई अफेयर हो। मैं सिर्फ काम कर रहा हूं और एक पेशेवर रिश्ता बनाए हुए हूं।

गोविंदा के मुताबिक, लोग बिना वजह उनकी निजी जिंदगी को निशाना बना रहे हैं, जबकि उन्हें सिर्फ अपने काम से मतलब रखना चाहिए।

फिल्म ‘रूपा’ के लिए प्रार्थना करने पहुंचे थे

कोमल रानी स्वर्णकार के साथ गणपति पंडाल में दिखने पर सफाई देते हुए गोविंदा ने बताया कि वे अपनी आने वाली फिल्म रूपा के लिए लालबागचा राजा के दरबार पहुंचे थे। इस फिल्म में गोविंदा के साथ कोमल रानी मुख्य भूमिका निभा रही हैं।

उन्होंने कहा, “इससे पहले भी मैं करिश्मा कपूर और रवीना टंडन के साथ मंदिरों में गया था और वे फिल्में बहुत बड़ी हिट साबित हुई थीं। मैं लंबे समय बाद नया काम शुरू कर रहा हूं, इसलिए प्रार्थना करने गया था।”

गोविंदा और कोमल रानी ने पंडाल में प्रसाद चढ़ाया। दोनों ने पूजा-अर्चना में हिस्सा लिया।गोविंदा और कोमल रानी ने पंडाल में प्रसाद चढ़ाया। दोनों ने पूजा-अर्चना में हिस्सा लिया।गोविंदा और कोमल रानी स्वर्णकर से कुछ समय पहले ही सुनीता आहूजा भी लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंची थीं। सुनीता अकेले ही अपनी सिक्योरिटी टीम के साथ पहुंची थीं।गोविंदा और कोमल रानी स्वर्णकर से कुछ समय पहले ही सुनीता आहूजा भी लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंची थीं। सुनीता अकेले ही अपनी सिक्योरिटी टीम के साथ पहुंची थीं।

परिवार से दूर करने और इमेज खराब करने की साजिश

इंटरव्यू में गोविंदा ने अपने खिलाफ चल रही बातों को एक सोची-समझी चाल करार दिया। उन्होंने कहा, “यह किसी एक इंसान की गलती नहीं है, बल्कि बहुत सोच-समझकर बनाई गई योजना है। ऐसी चीजें आगे भी हो सकती हैं। यह मुझे मेरे परिवार से अलग करने और समाज में मेरी छवि खराब करने का प्लान है।”

गोविंदा ने कहा कि उन्होंने हमेशा अपने काम पर ध्यान दिया है और आगे भी काम करते रहेंगे।

गोविंदा ने कहा कुछ लोग बिना वजह उनकी निजी जिंदगी को निशाना बना रहे हैं।गोविंदा ने कहा कुछ लोग बिना वजह उनकी निजी जिंदगी को निशाना बना रहे हैं।

सुनीता आहूजा बोलीं- इंसान धोखा ही देते हैं

पैपराजी के साथ बातचीत के दौरान सुनीता ने अपने डॉग को प्यार से बेटा बुलाया।पैपराजी के साथ बातचीत के दौरान सुनीता ने अपने डॉग को प्यार से बेटा बुलाया।

गणपति उत्सव के दौरान गोविंदा को अभिनेत्री कोमल रानी स्वर्णकार के साथ दिखने के बाद सुनीता आहूजा का एक बयान सामने आया था, जिसमें उन्होंने इंसानों को धोखेबाज बताते हुए जानवरों से प्यार को बेहतर बताया। हालांकि, सुनीता ने अपने बयान में किसी का नाम नहीं लिया था।

दरअसल, मुंबई एयरपोर्ट पर पैपराजी से बातचीत के दौरान सुनीता अपने पालतू कुत्ते विंटर के साथ थीं। पैपराजी से बात करते हुए सुनीता ने कहा कि इंसानों को जितना भी प्यार करो, कोई फायदा नहीं है। धोखा ही देते हैं। इनको प्यार करो, देखो, हमेशा चिपके रहते हैं। जानवरों से प्यार करो, इंसानों से नहीं। धोखेबाज होते हैं इंसान।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    रोडवेज बस की टक्कर से पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 13 घायल:शाहजहांपुर में नामकरण संस्कार में जाते समय हादसा, 3 की हालत गंभीर

    Hindi News Local Uttar pradesh Shahjahanpur Shahjahanpur Accident | Roadways Bus Hits Tractor Trolley, Many Injured रोडवेज बस की टक्कर से पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 13 घायल:शाहजहांपुर में नामकरण संस्कार में जाते…

    बदायूं में बारिश से मौसम बदला, 9 डिग्री गिरा पारा:खेतों में धान-बाजरा की फसलें बिछीं, इंटर तक के कॉलेज बंद

    Hindi News Local Uttar pradesh Badaun Budaun Rain Update | Paddy Bajra Crops Damaged, Schools Closed बदायूं में बारिश से मौसम बदला, 9 डिग्री गिरा पारा:खेतों में धान-बाजरा की फसलें…

    You Missed

    How Zendaya felt when her stylist, Law Roach, revealed she secretly got married

    • By dp
    • September 26, 2026
    • 0 views
    How Zendaya felt when her stylist, Law Roach, revealed she secretly got married

    रोडवेज बस की टक्कर से पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 13 घायल:शाहजहांपुर में नामकरण संस्कार में जाते समय हादसा, 3 की हालत गंभीर

    • By dp
    • September 26, 2026
    • 0 views
    रोडवेज बस की टक्कर से पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 13 घायल:शाहजहांपुर में नामकरण संस्कार में जाते समय हादसा, 3 की हालत गंभीर

    Beavers Fall at Eastern Washington – Oregon State University Athletics

    • By dp
    • September 26, 2026
    • 2 views
    Beavers Fall at Eastern Washington – Oregon State University Athletics

    गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने मांगा लोगों से सपोर्ट:काली मंदिर पहुंचीं, बोलीं- जो मेरा घर बर्बाद कर रही है, माता उसको देखें

    • By dp
    • September 26, 2026
    • 3 views
    गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने मांगा लोगों से सपोर्ट:काली मंदिर पहुंचीं, बोलीं- जो मेरा घर बर्बाद कर रही है, माता उसको देखें

    Five new movies and TV shows to watch this rainy weekend – The Boston Globe

    • By dp
    • September 26, 2026
    • 3 views
    Five new movies and TV shows to watch this rainy weekend – The Boston Globe

    बदायूं में बारिश से मौसम बदला, 9 डिग्री गिरा पारा:खेतों में धान-बाजरा की फसलें बिछीं, इंटर तक के कॉलेज बंद

    • By dp
    • September 26, 2026
    • 3 views
    बदायूं में बारिश से मौसम बदला, 9 डिग्री गिरा पारा:खेतों में धान-बाजरा की फसलें बिछीं, इंटर तक के कॉलेज बंद