स्ट्रीट डॉग के कत्ल पर फूट-फूटकर रोईं एक्ट्रेस मंजरी:कहा- पीट-पीटकर हत्या की गई; एक्ट्रेस ने लगाई न्याय की गुहार

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Manjari Phadnis Claims Street Dog Murder; Demands Justice

स्ट्रीट डॉग के कत्ल पर फूट-फूटकर रोईं एक्ट्रेस मंजरी:कहा- पीट-पीटकर हत्या की गई; एक्ट्रेस ने लगाई न्याय की गुहार2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

एक्ट्रेस मंजरी फडनिस ने एक स्ट्रीट कुत्ते की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या किए जाने के मामले पर गहरा दुख जताया है। माइकी की देखभाल मंजरी और उनकी सोसायटी के अन्य निवासी पिछले सात सालों से कर रहे थे।

मंजरी ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल वीडियो शेयर कर बताया कि माइकी नाम का लंबे बालों वाला स्ट्रीट कुत्ता था, जिसे उसके परिवार ने छोड़ दिया था। वह 2019-20 से सोसायटी में रह रहा था। कुछ समय पहले उसके अचानक लापता होने के बाद निवासी उसकी तलाश में जुट गए थे।

उन्होंने बताया कि माइकी को खोजने के लिए पोस्टर लगाए गए, सुरक्षा गार्डों और स्टाफ से पूछताछ की गई, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका।

मंजरी ने दावा किया- माइकी पर हमला हुआ

मंजरी के अनुसार, बाद में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर स्वीकार किया कि माइकी पर उस समय हमला किया गया जब वह बिल्डिंग के बेसमेंट क्षेत्र के पास सो रहा था। एक्ट्रेस ने आरोप लगाया कि उसके सिर पर किसी बड़े डंडे या लोहे की रॉड से वार किया गया, जिसके बाद उसे सीढ़ियों के पास घसीटकर और मारा गया।

उन्होंने यह भी दावा किया कि घायल कुत्ते को बाद में एक बोरे में डालकर बिल्डिंग के पीछे स्थित खाड़ी क्षेत्र में फेंक दिया गया। मंजरी ने कहा कि फिलहाल उसके शव की तलाश की जा रही है।

मंजरी फडनिस ने डॉग के कुछ वीडियो और फोटो भी शेयर किए।मंजरी फडनिस ने डॉग के कुछ वीडियो और फोटो भी शेयर किए।

मंजरी ने माइकी के लिए न्याय मांगा

वीडियो में इमोशनल होते हुए मंजरी ने स्ट्रीट एनिमल की सुरक्षा पर सवाल उठाए और इस मामले में न्याय की मांग की। उन्होंने कहा कि माइकी बेहद शांत स्वभाव का कुत्ता था और सोसायटी के लोग उसकी देखभाल करते थे। वे उसे घर ले जाकर नहलाते, ग्रूमिंग करते और उसके बाल सुलझाते थे।

कई फिल्मों में भी बना चुकी हैं पहचान

मंजरी फडनिस पशु प्रेमी हैं और सोशल मीडिया पर इससे जुड़ी पोस्ट शेयर करती हैं। करियर की बात करें तो उन्हें इमरान खान और जेनेलिया डिसूजा के साथ फिल्म ‘जाने तू… या जाने ना’ से पहचान मिली। वह ‘ग्रैंड मस्ती’, ‘वार्निंग’, ‘किस किसको प्यार करूं’, ‘होटल मिलन’ समेत हिंदी और क्षेत्रीय सिनेमा के कई प्रोजेक्ट्स में काम कर चुकी हैं।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTAखबरें और भी हैं…

  • कोहली भारत की सबसे वैल्युएबल पर्सनैलिटी: ब्रांड वैल्यू ₹3542 करोड़; शाहरुख दूसरे, प्रियंका तीसरे और अमिताभ 7वें नंबर पर

    ब्रांड वैल्यू ₹3542 करोड़; शाहरुख दूसरे, प्रियंका तीसरे और अमिताभ 7वें नंबर पर|क्रिकेट,cricket - Dainik Bhaskar1:04Play videoPlay videoक्रिकेट

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • पीला गमछा ओढ़े स्कूटी पर निकलीं रवीना टंडन: ऋषिकेश में साड़ी और कंधे पर बैग के साथ आईं नजर, ‘हर-हर गंगे’ के जयकारे लगाए

    ऋषिकेश में साड़ी और कंधे पर बैग के साथ आईं नजर, 'हर-हर गंगे' के जयकारे लगाए|ऋषिकेश(देहरादून),Rishikesh(Dehradun) - Dainik Bhaskar0:44Play videoPlay videoऋषिकेश(देहरादून)

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • ‘पेड्डी’ विवाद पर कंगना रनोट बोलीं: कई बार डायरेक्टर को भी नहीं पता होता कि वे महिलाओं को ऑब्जेक्टिफाई कर रहे हैं

    कई बार डायरेक्टर को भी नहीं पता होता कि वे महिलाओं को ऑब्जेक्टिफाई कर रहे हैं|बॉलीवुड,Bollywood - Dainik Bhaskar1:04Play videoPlay videoबॉलीवुड

    • कॉपी लिंक

    शेयर

Source link

dp

Related Posts

श्वेता तिवारी ने अभिजीत दीपके से पूछा सवाल:धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद बोलीं- पंजाब के शिक्षा मंत्री कब इस्तीफा दे रहे?

Hindi News Entertainment Bollywood Shweta Tiwari Questions Punjab Education Minister Resignation; Praises Dharmendra Pradhan श्वेता तिवारी ने अभिजीत दीपके से पूछा सवाल:धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद बोलीं- पंजाब के…

अश्लील कंटेंट पर सपना चौधरी के सपोर्ट में उतरे पति:बोले- खुंदक निकालने वाला जलील आदमी; हमारे बीच प्यार है या विवाद ये निजी मामला

Hindi News Local Haryana Rohtak Rohtak News: Veer Sahu Statement On Sapna Choudhary Controversy | Khap अश्लील कंटेंट पर सपना चौधरी के सपोर्ट में उतरे पति:बोले- खुंदक निकालने वाला जलील…

You Missed

श्वेता तिवारी ने अभिजीत दीपके से पूछा सवाल:धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद बोलीं- पंजाब के शिक्षा मंत्री कब इस्तीफा दे रहे?

  • By dp
  • July 26, 2026
  • 0 views
श्वेता तिवारी ने अभिजीत दीपके से पूछा सवाल:धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद बोलीं- पंजाब के शिक्षा मंत्री कब इस्तीफा दे रहे?

Iran war casualty count eclipses 600 as Pentagon quietly changes accounting | CNN Politics

  • By dp
  • July 26, 2026
  • 3 views
Iran war casualty count eclipses 600 as Pentagon quietly changes accounting | CNN Politics

अश्लील कंटेंट पर सपना चौधरी के सपोर्ट में उतरे पति:बोले- खुंदक निकालने वाला जलील आदमी; हमारे बीच प्यार है या विवाद ये निजी मामला

  • By dp
  • July 26, 2026
  • 4 views
अश्लील कंटेंट पर सपना चौधरी के सपोर्ट में उतरे पति:बोले- खुंदक निकालने वाला जलील आदमी; हमारे बीच प्यार है या विवाद ये निजी मामला

John Cena says he was ‘scared’ filming ‘Matchbox: The Movie’

  • By dp
  • July 26, 2026
  • 5 views
John Cena says he was ‘scared’ filming ‘Matchbox: The Movie’

सपा ने बरेली में की पीडीए महापंचायत:संगठन विस्तार पर जोर, बूथ स्तर तक पहुंचने का आह्वान

  • By dp
  • July 26, 2026
  • 8 views
सपा ने बरेली में की पीडीए महापंचायत:संगठन विस्तार पर जोर, बूथ स्तर तक पहुंचने का आह्वान

What Mario Hezonja Could Bring to Cleveland Cavaliers in Free Agency

  • By dp
  • July 26, 2026
  • 5 views
What Mario Hezonja Could Bring to Cleveland Cavaliers in Free Agency