कानपुर में 10% मुनाफे का झांसा देकर करोड़ों की ठगी:पुलिस आयुक्त के आदेश पर 6 लोगों पर FIR

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Kanpur
  • Kanpur Investment Fraud | 6 Booked On Police Commissioner Order

कानपुर में 10% मुनाफे का झांसा देकर करोड़ों की ठगी:पुलिस आयुक्त के आदेश पर 6 लोगों पर FIRनूरुल अली | कानपुर3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

कानपुर में 10 प्रतिशत प्रतिमाह मुनाफे का लालच, निवेश की रकम की गारंटी और फिर कथित तौर पर करोड़ों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस कमीशनर से की, उनके आदेश पर थाना चकेरी में शनिवार शाम 5:17 बजे 6 लोगों के खिलाफ़ नामजद प्राथमिकी दर्ज हुई है।

चकेरी के शिवकटरा के रहने वाले राजकुमार सिंह ने बताया कि, वह जना स्माल फाइनेंस बैंक शाखा में एरिया मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। वह विजय नगर निवासी आरोपी रवि मिश्रा के साथ काम करते हैं और उनको करीब 10 वर्षों से जानते हैं। इसके बाद आरोपी रावण ने क्राइपिक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में पैसा लगाने के लिए कहा और दावा किया कि कंपनी डॉलर में कारोबार करती है तथा निवेश पर 10 प्रतिशत प्रतिमाह लाभ मिलेगा।

दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, रवि मिश्रा कथित तौर पर अपने वरिष्ठ राहुल पाल के साथ कानपुर के एक होटल में बैठकें करते थे और निवेशकों को उनकी रकम की पूरी गारंटी देने की बात कहते थे। आरोप है कि रवि मिश्रा ने अपने साथियों दिव्यांशु मौर्या, अर्चना मौर्या, चौरसिया पान शॉप और अमित मिश्रा के साथ मिलकर 17,09,580 रुपये की रकम ली। शिकायत में कहा गया है कि इसके लिए कथित तौर पर शिकायतकर्ता ने लोन कराया और अपने खाते से रकम भेजी।

आरोप है कि इसके बाद निवेश के नाम पर कई अन्य लोगों से भी रकम ली गई और शिकायतकर्ता के मुताबिक, लगभग 300 करोड़ रुपये की ठगी किए जाने की बात सामने आई है। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि इस कथित योजना के चलते कई लोग आर्थिक बर्बादी के कगार पर पहुंच गए हैं। इसके बाद उन्होंने पुलिस कमीशनर से मिलकर शिकायत की। वहीं, पुलिस कमीशनर के आदेश में थाना चकेरी में 6 आरोपियों के खिलाफ़ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि, तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्जकर जांच शुरू कर दी गई है। तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    10 दिन पहले अचानक बिगड़ी थी मुश्ताक खान की तबीयत:4 सितंबर तक की शेरा के बेटे की फिल्म की शूटिंग, लंग कैंसर से हुआ निधन

    Hindi News Entertainment Bollywood Popular Actor Mushtaq Khan Passes Away After Battle With Lung Cancer 10 दिन पहले अचानक बिगड़ी थी मुश्ताक खान की तबीयत:4 सितंबर तक की शेरा के…

    ईडी अधिकारी बन 8 दिन डिजिटल अरेस्ट रखा:रिटायर्ड बैंक अफसर से 96.65 लाख ठगे, फिरौती के केस में फंसाने की धमकी दी

    Hindi News Local Uttar pradesh Lucknow Lucknow Retired Bank Officer Digital Arrested | ED Scam Fraud Case ईडी अधिकारी बन 8 दिन डिजिटल अरेस्ट रखा:रिटायर्ड बैंक अफसर से 96.65 लाख…

    You Missed

    How to Watch Oklahoma State vs. West Virginia: TV Channel, Live Stream, Time

    • By dp
    • September 26, 2026
    • 0 views
    How to Watch Oklahoma State vs. West Virginia: TV Channel, Live Stream, Time

    10 दिन पहले अचानक बिगड़ी थी मुश्ताक खान की तबीयत:4 सितंबर तक की शेरा के बेटे की फिल्म की शूटिंग, लंग कैंसर से हुआ निधन

    • By dp
    • September 26, 2026
    • 0 views
    10 दिन पहले अचानक बिगड़ी थी मुश्ताक खान की तबीयत:4 सितंबर तक की शेरा के बेटे की फिल्म की शूटिंग, लंग कैंसर से हुआ निधन

    Tina Black Just Needs To Be Herself

    • By dp
    • September 26, 2026
    • 2 views
    Tina Black Just Needs To Be Herself

    कानपुर में 10% मुनाफे का झांसा देकर करोड़ों की ठगी:पुलिस आयुक्त के आदेश पर 6 लोगों पर FIR

    • By dp
    • September 26, 2026
    • 3 views
    कानपुर में 10% मुनाफे का झांसा देकर करोड़ों की ठगी:पुलिस आयुक्त के आदेश पर 6 लोगों पर FIR

    How to Watch Nebraska vs. Michigan State: TV Channel, Live Stream, Time

    • By dp
    • September 26, 2026
    • 4 views