- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Gonda
- Gonda Bahraich Highway Widening | MP Karan Bhushan Singh Meets CM Yogi
करन भूषण सिंह ने CM योगी से की मुलाकात:गोंडा-बहराइच स्टेट हाईवे चौड़ा करने की मांग, आंधी-बारिश से नुकसान पर मुआवजे की मांगगोंडा3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
गोंडा के कैसरगंज से भाजपा सांसद करन भूषण सिंह ने लखनऊ में रविवार दोपहर 3 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। सांसद ने गोंडा से बहराइच तक स्टेट हाईवे के चौड़ीकरण समेत क्षेत्र के कई लंबित विकास कार्यों को जल्द शुरू कराने की मांग रखी। मुख्यमंत्री ने विकास कार्यों को जल्द मंजूरी देकर निर्माण शुरू कराने का आश्वासन दिया।
गोंडा-बहराइच स्टेट हाईवे चौड़ा करने की मांग
सांसद ने मुख्यमंत्री के सामने गोंडा से बहराइच तक स्टेट हाईवे के चौड़ीकरण का मुद्दा रखा। इसके साथ ही तरबगंज के लंबित ढेमवाघाट एप्रोच मार्ग और करनैलगंज के धौरहरा शाहपुर संपर्क मार्ग का निर्माण शुरू कराने की मांग की।
विकास कार्यों पर भी हुई चर्चा
बैठक में गोंडा, कैसरगंज और देवीपाटन मंडल से जुड़े अन्य विकास कार्यों पर भी चर्चा हुई। सांसद ने अपने लोकसभा क्षेत्र के लिए दिए गए मांग पत्र पर जल्द कार्रवाई कराने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने विकास कार्यों को जल्द पूरा कराने का भरोसा दिया।
आंधी-बारिश से हुए नुकसान की जानकारी दी
करन भूषण सिंह ने गोंडा, कैसरगंज और देवीपाटन मंडल में आंधी-तूफान और भारी बारिश से हुए नुकसान की जानकारी भी मुख्यमंत्री को दी। उन्होंने प्रभावित फसलों, मकानों, बिजली के खंभों और जनहानि से प्रभावित परिवारों को जल्द राहत और मुआवजा दिलाने की मांग की।
नुकसान का आकलन कराकर मिलेगा मुआवजा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि किसानों और प्रभावित परिवारों के नुकसान का आकलन कराया जा रहा है। तय समय सीमा के अंदर पात्र किसानों को आर्थिक मुआवजा उपलब्ध कराया जाएगा।
बिजली आपूर्ति बहाल करने के निर्देश
सांसद के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने बिजली आपूर्ति बहाल कराने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। अधिकारी लगातार काम कर रहे हैं और प्रभावित क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था जल्द सामान्य कराने का प्रयास किया जा रहा है।
सांसद बोले- विकास कार्य जल्द शुरू कराने का मिला भरोसा
करन भूषण सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री से मुलाकात कर लोकसभा क्षेत्र में कराए जाने वाले कई विकास कार्यों की मांग रखी गई है। मुख्यमंत्री ने मांग पत्र पर जल्द कार्रवाई और विकास कार्य शुरू कराने का आश्वासन दिया है। साथ ही आंधी-तूफान से हुए नुकसान की जानकारी देकर प्रभावित लोगों के लिए मदद की मांग की गई है।
.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔



