सीतापुर में भाजपा नेता को दबंगों ने मारी गोली:चुनावी रंजिश में बाइक सवार तीन लोगों पर फायरिंग का आरोप, गंभीर हालत में लखनऊ रेफर

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Sitapur
  • Sitapur BJP Leader Shot Over Election Rivalry; Referred To Lucknow

सीतापुर में भाजपा नेता को दबंगों ने मारी गोली:चुनावी रंजिश में बाइक सवार तीन लोगों पर फायरिंग का आरोप, गंभीर हालत में लखनऊ रेफरअभिषेक सिंह | सीतापुरकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

सीतापुर के हरगांव थाना क्षेत्र में चुनावी रंजिश को लेकर मंगलवार देर शाम करीब 8 बजे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। बाइक सवार दबंगों ने भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला मंत्री पर फायरिंग कर दी, जिसमें गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घायल को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और बाद में गंभीर हालत में जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर किया गया है।

थाना क्षेत्र के बनिहार गांव निवासी 38 वर्षीय सुखदीप सिंह पुत्र मंगल सिंह, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला मंत्री हैं। मंगलवार शाम को वह बाजार से बाइक द्वारा अपने घर लौट रहे थे। आरोप है कि घर से करीब 400 मीटर पहले चुनावी रंजिश रखने वाले अजय यादव, धर्मेंद्र यादव और अरुण यादव एक ही बाइक पर सवार होकर पहुंचे और उन्हें रोककर जान से मारने की नीयत से दो राउंड फायरिंग कर दी।

फायरिंग के दौरान एक गोली सुखदीप सिंह की पीठ में जा लगी, जिससे वह सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

इसके बाद घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल से भी उन्हें बेहतर इलाज के लिए लखनऊ भेजा गया है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा और आरोपियों की तलाश की जा रही है। घटना के पीछे चुनावी रंजिश की बात सामने आ रही है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच में जुटी है।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    शारदा बंधे के पानी में मिला लापता युवक का शव:लखीमपुर-खीरी में 22 अक्टूबर से था गायब, कपड़े मिलने के बाद परिजनों को अनहोनी की आशंका

    Hindi News Local Uttar pradesh Lakhimpur kheri Bijua Lakhimpur Kheri News | Youth Body Found In Sharda River After Missing शारदा बंधे के पानी में मिला लापता युवक का शव:लखीमपुर-खीरी…

    आगरा में 30 अक्टूबर तक साफ रहेगा मौसम:तापमान में एक डिग्री की गिरावट, रविवार सुबह से खिली धूप

    Hindi News Local Uttar pradesh Agra Agra Weather Update | Temperature Drop & Clear Sunshine Forecast आगरा में 30 अक्टूबर तक साफ रहेगा मौसम:तापमान में एक डिग्री की गिरावट, रविवार…

    You Missed

    Warriors choosing De’Anthony Melton over Anfernee Simons is already backfiring

    • By dp
    • October 25, 2026
    • 4 views
    Warriors choosing De’Anthony Melton over Anfernee Simons is already backfiring

    शारदा बंधे के पानी में मिला लापता युवक का शव:लखीमपुर-खीरी में 22 अक्टूबर से था गायब, कपड़े मिलने के बाद परिजनों को अनहोनी की आशंका

    • By dp
    • October 25, 2026
    • 4 views
    शारदा बंधे के पानी में मिला लापता युवक का शव:लखीमपुर-खीरी में 22 अक्टूबर से था गायब, कपड़े मिलने के बाद परिजनों को अनहोनी की आशंका

    Sydney Sweeney puts a risqué twist on Christmas classics in new Syrn lingerie campaign

    • By dp
    • October 25, 2026
    • 5 views
    Sydney Sweeney puts a risqué twist on Christmas classics in new Syrn lingerie campaign

    आगरा में 30 अक्टूबर तक साफ रहेगा मौसम:तापमान में एक डिग्री की गिरावट, रविवार सुबह से खिली धूप

    • By dp
    • October 25, 2026
    • 5 views
    आगरा में 30 अक्टूबर तक साफ रहेगा मौसम:तापमान में एक डिग्री की गिरावट, रविवार सुबह से खिली धूप

    La viral frase de Neymar: “Cuando me retire, voy a pasar un año sin hacer un carajo, rascándome las pelotas”

    • By dp
    • October 25, 2026
    • 6 views
    La viral frase de Neymar: “Cuando me retire, voy a pasar un año sin hacer un carajo, rascándome las pelotas”

    आराधना मिश्रा मोना का प्रयागराज दौरा आज:सामाजिक न्याय सम्मेलन में शामिल होंगी,1 नवंबर दिल्ली महारैली की तैयारी पर चर्चा करेंगी

    • By dp
    • October 25, 2026
    • 6 views
    आराधना मिश्रा मोना का प्रयागराज दौरा आज:सामाजिक न्याय सम्मेलन में शामिल होंगी,1 नवंबर दिल्ली महारैली की तैयारी पर चर्चा करेंगी