शकुंतला विश्वविद्यालय में छात्रा ने सुसाइड की कोशिश की:ABVP के विरोध में दूसरे दिन भी हंगामा; छावनी में तब्दील रहा यूनिवर्सिटी कैंपस

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Lucknow
  • Lucknow Shakuntala Mishra University Controversy | Student Suicide Attempt

शकुंतला विश्वविद्यालय में छात्रा ने सुसाइड की कोशिश की:ABVP के विरोध में दूसरे दिन भी हंगामा; छावनी में तब्दील रहा यूनिवर्सिटी कैंपसशिवांशु कुमार गुप्ता | दुबग्गा9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय में कार्यक्रम के विरोध में छात्रों का प्रदर्शन रविवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। सुबह करीब 11 बजे एमएड द्वितीय वर्ष की दिव्यांग छात्रा भक्ति गर्ग ने नाराज होकर खुद पर पेट्रोल छिड़क लिया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे तत्काल बचा लिया और हिरासत में ले लिया। इस हंगामे के दौरान कैंपस छावनी बना रहा।

छात्रा को हिरासत में लिए जाने की सूचना पर अन्य छात्र आक्रोशित हो गए। प्रदर्शनकारी छात्रों का आरोप है कि पुलिस छात्रा भक्ति गर्ग से बात नहीं करने दे रही है। इसी दौरान बीए प्रथम वर्ष के छात्र अजय पाल के साथ पुलिसकर्मियों द्वारा मारपीट किए जाने का आरोप भी लगाया गया। इसको लेकर दिव्यांग छात्र-छात्राओं का आक्रोश और बढ़ गया।

उन्होंने परिसर में नारेबाजी करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। प्रदर्शन कर रहे राकेश मालिक भक्ति गर्ग समेत अन्य छात्रों का कहना है कि विश्वविद्यालय में केवल एबीवीपी और आरएसएस को कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति दी जाती है, जबकि अन्य छात्र संगठनों और छात्रों को ऐसे आयोजनों की अनुमति नहीं मिलती। इसी के विरोध में शनिवार से छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं।

2 तस्वीरें देखिए-

छात्रा के हिरासत में लिए जाने के बाद अन्य छात्र उसे छुड़ाने के लिए जाने लगे तो पुलिस ने रोक दिया।छात्रा के हिरासत में लिए जाने के बाद अन्य छात्र उसे छुड़ाने के लिए जाने लगे तो पुलिस ने रोक दिया।पुलिस के रोके जाने पर छात्र लगातार अड़े रहे कि छात्रा को हिरासत से छोड़ा जाए।पुलिस के रोके जाने पर छात्र लगातार अड़े रहे कि छात्रा को हिरासत से छोड़ा जाए।

बाहरी तत्वों पर हमला करने का आरोप

प्रदर्शनकारी छात्र-छात्राओं ने आरोप लगाया कि शनिवार को विरोध प्रदर्शन के दौरान कुछ बाहरी तत्वों ने छात्रों के साथ मारपीट की। उनका कहना है कि मामले में कार्रवाई करने के बजाय पुलिस प्रदर्शन कर रहे छात्रों को ही हिरासत में लेने का प्रयास कर रही है। हालांकि इन आरोपों की पुलिस की ओर से अभी पुष्टि नहीं हुई है।

पुलिस और दिव्यांग छात्र-छात्राओं के बीच काफी देर तक तनातनी चली।पुलिस और दिव्यांग छात्र-छात्राओं के बीच काफी देर तक तनातनी चली।

परिसर में भारी पुलिस बल तैनात

एसीपी शकील अहमद ने बताया छात्रों के प्रदर्शन और हंगामे को देखते हुए विश्वविद्यालय परिसर में पीएसी के साथ कई थानों की पुलिस तैनात की गई है। मौके पर एसीपी चौक समेत कई पुलिस अधिकारी मौजूद हैं। पुलिस अधिकारियों ने छात्रों से बातचीत कर स्थिति नियंत्रित करने का प्रयास किया। इसके बावजूद छात्र-छात्राओं का प्रदर्शन और नारेबाजी जारी रही। परिसर में तनाव को देखते हुए पुलिस बल लगातार निगरानी कर रहा है।

———————–

यह खबर भी पढ़िए-

शकुंतला विश्वविद्यालय में ABVP के विरोध में दिव्यांगों का हंगामा : 3 थानों की पुलिस और पीएसी तैनात; आरोप- कार्यक्रम में प्रवेश नहीं दिया

डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) का विरोध हो गया। सैकड़ों दिव्यांग छात्र-छात्राओं ने यूनिवर्सिटी के ऑडिटोरियम में घुसने लगे। उन्हें पुलिस ने बाहर ही रोक दिया। आरोप है कि यहीं पर ABVP ने फार्मा विजन कार्यक्रम आयोजित किया, जबकि उन्हें यूनिवर्सिटी ने बैन कर रखा है। (पूरी खबर पढ़िए)

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    दोस्त की हत्या कर ट्रेन से कटा 7वीं का छात्र:गोरखपुर में कमरे में मिली एक सड़ी लाश, रेलवे ट्रैक पर मिला दूसरे किशोर का शव

    Hindi News Local Uttar pradesh Gorakhpur Gorakhpur Crime News | Student Murder Case & Suicide CCTV Footage दोस्त की हत्या कर ट्रेन से कटा 7वीं का छात्र:गोरखपुर में कमरे में…

    DFC ट्रैक पर रखी 7 फीट लंबी लोहे की रेलिंग:प्रयागराज में फिर ट्रेन पलटाने की साजिश, इंजन टकराया, बड़ा हादसा टला

    Hindi News Local Uttar pradesh Prayagraj Prayagraj Train Derailment Conspiracy | DFC Track Sabotage Attempt DFC ट्रैक पर रखी 7 फीट लंबी लोहे की रेलिंग:प्रयागराज में फिर ट्रेन पलटाने की…

    You Missed

    Tom Kim faces early Presidents Cup exit in pursuit of military exemption

    • By dp
    • September 27, 2026
    • 0 views
    Tom Kim faces early Presidents Cup exit in pursuit of military exemption

    दोस्त की हत्या कर ट्रेन से कटा 7वीं का छात्र:गोरखपुर में कमरे में मिली एक सड़ी लाश, रेलवे ट्रैक पर मिला दूसरे किशोर का शव

    • By dp
    • September 27, 2026
    • 1 views
    दोस्त की हत्या कर ट्रेन से कटा 7वीं का छात्र:गोरखपुर में कमरे में मिली एक सड़ी लाश, रेलवे ट्रैक पर मिला दूसरे किशोर का शव

    Child actor recalls receiving disturbing prison mail from fans during peak of ’90s fame

    • By dp
    • September 27, 2026
    • 3 views
    Child actor recalls receiving disturbing prison mail from fans during peak of ’90s fame

    शकुंतला विश्वविद्यालय में छात्रा ने सुसाइड की कोशिश की:ABVP के विरोध में दूसरे दिन भी हंगामा; छावनी में तब्दील रहा यूनिवर्सिटी कैंपस

    • By dp
    • September 27, 2026
    • 4 views
    शकुंतला विश्वविद्यालय में छात्रा ने सुसाइड की कोशिश की:ABVP के विरोध में दूसरे दिन भी हंगामा; छावनी में तब्दील रहा यूनिवर्सिटी कैंपस

    Darnell Washington – Fantasy Football Fallers, Bust Candidates for Week 3 (2026)? – NFL News

    • By dp
    • September 27, 2026
    • 5 views