दोस्त की हत्या कर ट्रेन से कटा 7वीं का छात्र:गोरखपुर में कमरे में मिली एक सड़ी लाश, रेलवे ट्रैक पर मिला दूसरे किशोर का शव

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Gorakhpur
  • Gorakhpur Crime News | Student Murder Case & Suicide CCTV Footage

दोस्त की हत्या कर ट्रेन से कटा 7वीं का छात्र:गोरखपुर में कमरे में मिली एक सड़ी लाश, रेलवे ट्रैक पर मिला दूसरे किशोर का शवगोरखपुर33 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

गोरखपुर के चौरी चौरा में 7वीं के छात्र ने दोस्त की गला घोटकर घोटकर हत्या कर दी। अगले दिन उसने भी ट्रेन से कटकर जान दे दी। चौरी चौरा पुलिस ने घटना का पर्दाफाश कर दिया।

.

पुलिस ने बताया कि 23 सितंबर को दोनों एक साथ घर से निकले थे। 24 सितंबर को रेलवे ट्रैक पर श्याम राजभर (17) का शव मिला। अगले दिन 25 सितंबर को जलकर परिसर के एक कमरे से दूसरे दोस्त शिव (14) का सड़ा हुआ शव मिला था।

सीसीटीवी खंगालने के बाद पुलिस ने इस केस का पर्दाफाश करने का दावा किया है। वहीं परिजनों का कहना है कि दोनों अच्छे दोस्त थे, फिर हत्या की बात कहां से आ गई। हत्या की कोई वजह तो होनी चाहिए। इसलिए पुलिस गहनता से इस मामले की जांच करे। पुलिस भी परिजनों और दोस्तों से पूछताछ कर हत्या और सुसाइड की वजह पता कर रही है।

जलकर परिसर में मिला सड़ी हालत में शिवा का शवजलकर परिसर में मिला सड़ी हालत में शिवा का शवरेलवे ट्रैक पर मिला श्याम का शवरेलवे ट्रैक पर मिला श्याम का शव

दोनों किशोरों की मौत के बाद दफन हो गए राज

पुलिस के मुताबिक, चौरी टोला भरटोलिया के शिवा राजभर की उसके ही दोस्त श्याम राजभर ने गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके अगले ही दिन श्याम की भी ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर शिवा की हत्या की कड़ी श्याम से जोड़ते हुए घटना का खुलासा किया गया। हालांकि, शिवा की हत्या के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। श्याम ने ऐसा कदम क्यों उठाया और फिर खुद अपनी जान क्यों दे दी, इसका जवाब दोनों किशोरों की मौत के साथ ही दफन हो गया।

23 सितंबर का साथ निकले थे दोनों दोस्त पुलिस के मुताबिक, चौरी चौरा में शिवा और श्याम 7वीं क्लास में साथ में पढ़ते थे। 23 सितंबर को दोपहर करीब एक बजे शिवा और श्याम चकदेइया गांव स्थित जलकल परिसर में पहुंचे थे। दोनों के परिसर में प्रवेश करने की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है।

करीब सवा घंटे बाद श्याम अकेले बाहर निकलता दिखाई दिया। वह कपड़े साफ करते हुए परिसर से निकला और घर चला गया। अगले दिन 24 सितंबर को उसका शव सतहवा के पास रेलवे ट्रैक पर मिला। पुलिस के मुताबिक उसकी मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई।

सड़ गया था शिवा का शव

इधर, 25 सितंबर को जलकल परिसर के कमरे से शिवा का शव मिला था। शव से दुर्गंध उठने पर आस-पास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की कड़ियां जोड़ीं तो घटना में श्याम की भूमिका सामने आई। अब जांच का केंद्र हत्या की वजह है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि दोनों किशोरों के बीच ऐसा क्या हुआ था कि दोस्ती का रिश्ता अचानक हत्या तक पहुंच गया। घटना से पहले दोनों की गतिविधियों और आपसी संबंधों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

दोनों किशोर के परिजन बोले, यकीन नहीं हो रहा है

शिवा की मां मीनाशिवा की मां मीना

शिवा की मां मीना ने बताया कि मेरे बेटे को साजिश करके मारा गया है। मेरे लड़के के साथ क्या हुआ, किसने मारा है, इसकी गहनता से जांच होनी चाहिए। शिवा के पिता कमलेश राजभर पेंट पालिश का काम करते हैं। उन्होंने किसी से दुश्मनी की बात से भी इन्कार किया है।

श्याम के पिता रविंद्र राजभरश्याम के पिता रविंद्र राजभर

श्याम के पिता रविंद्र राजभर ने बताया कि एक आदमी अकेले किसी को नहीं मार सकता है। मेरे बेटे की लाश रेलवे ट्रैक पर मिली है। बताया जा रहा है कि उसने शिवा का गला घोटकर हत्या किया है। लेकिन यकीन नहीं हो रहा है। दोनों हमेशा साथ ही घूमते थे, फिर ऐसा कैसे हो सकता है।

इस संबंध में चौरी चौरा थाना प्रभारी वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से श्याम द्वारा शिवा की गला घोंटकर हत्या किए जाने की बात सामने आई है। अगले दिन श्याम की ट्रेन से कटकर मौत हुई। हत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं है। परिजनों से पूछताछ कर घटना के कारण का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

सलमान के बाद रणबीर कपूर पैपराजी पर भड़के:बोले- बहुत बोल रहा है तू, आलिया को भीड़ से सुरक्षित कार तक ले गए

Hindi News Entertainment Bollywood Ranbir Kapoor Confronts Paparazzi In Mumbai | Alia Bhatt Dinner Video सलमान के बाद रणबीर कपूर पैपराजी पर भड़के:बोले- बहुत बोल रहा है तू, आलिया को…

शकुंतला विश्वविद्यालय में छात्रा ने सुसाइड की कोशिश की:ABVP के विरोध में दूसरे दिन भी हंगामा; छावनी में तब्दील रहा यूनिवर्सिटी कैंपस

Hindi News Local Uttar pradesh Lucknow Lucknow Shakuntala Mishra University Controversy | Student Suicide Attempt शकुंतला विश्वविद्यालय में छात्रा ने सुसाइड की कोशिश की:ABVP के विरोध में दूसरे दिन भी…

You Missed

Football gossip: Haaland, Llorente, Bastoni, Mitchell, Araujo

  • By dp
  • September 27, 2026
  • 0 views
Football gossip: Haaland, Llorente, Bastoni, Mitchell, Araujo

सलमान के बाद रणबीर कपूर पैपराजी पर भड़के:बोले- बहुत बोल रहा है तू, आलिया को भीड़ से सुरक्षित कार तक ले गए

  • By dp
  • September 27, 2026
  • 0 views
सलमान के बाद रणबीर कपूर पैपराजी पर भड़के:बोले- बहुत बोल रहा है तू, आलिया को भीड़ से सुरक्षित कार तक ले गए

Tom Kim faces early Presidents Cup exit in pursuit of military exemption

  • By dp
  • September 27, 2026
  • 1 views
Tom Kim faces early Presidents Cup exit in pursuit of military exemption

दोस्त की हत्या कर ट्रेन से कटा 7वीं का छात्र:गोरखपुर में कमरे में मिली एक सड़ी लाश, रेलवे ट्रैक पर मिला दूसरे किशोर का शव

  • By dp
  • September 27, 2026
  • 3 views
दोस्त की हत्या कर ट्रेन से कटा 7वीं का छात्र:गोरखपुर में कमरे में मिली एक सड़ी लाश, रेलवे ट्रैक पर मिला दूसरे किशोर का शव

Child actor recalls receiving disturbing prison mail from fans during peak of ’90s fame

  • By dp
  • September 27, 2026
  • 4 views