रकुल प्रीत-वाशु भगनानी के ठिकानों पर IT की रेड:12 जगहों पर आयकर विभाग की जांच जारी; टैक्स चोरी और मनी लॉन्ड्रिंग का शक

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • IT Raid Mumbai | Rakul Preet Singh & Vashu Bhagnani Tax Evasion Probe

रकुल प्रीत-वाशु भगनानी के ठिकानों पर IT की रेड:12 जगहों पर आयकर विभाग की जांच जारी; टैक्स चोरी और मनी लॉन्ड्रिंग का शक4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

आयकर विभाग ने मुंबई में बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह, उनके ससुर और फिल्म प्रोड्यूसर वाशु भगनानी और पैनोरमा स्टूडियो से जुड़ी 12 जगहों पर छापेमारी की है।

TV9 की रिपोर्ट के मुताबिक, यह कार्रवाई सोमवार को टैक्स चोरी, मनी लॉन्ड्रिंग और फंड में गड़बड़ी की शिकायत के बाद शुरू की गई। विभाग की टीमों ने एक साथ सभी ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया।

अधिकारियों को शक है कि फिल्म प्रोजेक्ट्स, विदेशी डिस्ट्रीब्यूशन और शूटिंग के नाम पर भारी रकम विदेश भेजी जा रही थी। विभाग फिलहाल वित्तीय दस्तावेजों की जांच कर रहा है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह के ठिकानों पर IT टीम जांच कर रही है।बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह के ठिकानों पर IT टीम जांच कर रही है।

विदेशी लेनदेन के दस्तावेज जांच रही आयकर टीम

आयकर विभाग की कई टीमें मुंबई में एक साथ दस्तावेजों, फाइनेंशियल रिकॉर्ड्स और विदेशी लेनदेन की डिटेल्स की जांच कर रही हैं। विभाग को पिछले कुछ समय से जानकारी मिल रही थी कि फिल्मों की शूटिंग और विदेशी डिस्ट्रीब्यूशन के बहाने बड़ी रकम विदेश भेजी जा रही थी।

अधिकारियों के मुताबिक, अभी जांच जारी है और रेवेन्यू टैक्स से जुड़ी गड़बड़ियों का आंकलन किया जा रहा है। जांच पूरी होने के बाद आयकर विभाग इस मामले में आधिकारिक बयान जारी कर सकता है।

प्रोड्यूसर वाशु भगनानी।प्रोड्यूसर वाशु भगनानी।

ड्रग्स केस में आया था रकुल के भाई का नाम

रकुल प्रीत सिंह का परिवार पहले भी कानूनी विवादों में रह चुका है। दिसंबर 2025 में मुंबई पुलिस ने ड्रग्स केस में रकुल के भाई अमन प्रीत सिंह की तलाश शुरू की थी। ड्रग लॉ एनफोर्समेंट फोर्स और वेस्ट जोन पुलिस ने दो ड्रग तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से 43 ग्राम कोकीन और 11.5 ग्राम MDMA जब्त किया था। जांच के दौरान आरोप लगा था कि अमन प्रीत सिंह ने उन तस्करों से पांच बार नशीले पदार्थ खरीदे थे। इस मामले में अमन की गिरफ्तारी भी हुई थी।

अमन प्रीत सिंह साउथ सिनमा के एक्टर हैं। वे एक्ट्रेस रकुल प्रीत के साथ एक टैलेंट कंपनी भी चलाते हैं।अमन प्रीत सिंह साउथ सिनमा के एक्टर हैं। वे एक्ट्रेस रकुल प्रीत के साथ एक टैलेंट कंपनी भी चलाते हैं।

रकुल प्रीत का नाम भी ड्रग्स केस में आ चुका

इससे पहले रकुल का नाम भी ड्रग्स केस में आ चुका है। सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस की जांच के दौरान ड्रग्स के इस्तेमाल को लेकर रिया चक्रवर्ती ने पूछताछ में सारा अली खान और रकुल प्रीत का नाम लिया था। रकुल ने उनके नाम का मीडिया कवरेज रोकने के लिए हाईकोर्ट का रुख भी किया था।

रकुल के साथ दूसरा विवाद तब जुड़ा था, जब 2022 में ED ने टॉलीवुड ड्रग मामले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में उनसे पूछताछ की थी।

रामायण में नजर आएंगी रकुल प्रीत सिंह

एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह की शादी वाशु भगनानी के बेटे और प्रोड्यूसर जैकी भगनानी से हुई है। रकुल इन दिनों नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘रामायण पार्ट 1’ को लेकर चर्चा में हैं।

इस फिल्म में वे शूर्पणखा का किरदार निभा रही हैं। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी सीता, रवि दुबे लक्ष्मण और यश रावण के रोल में नजर आएंगे। यह फिल्म इस साल दिवाली पर 6 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होना तय है।

रकुल प्रीत फिल्म रामायण में वे शूर्पणखा का किरदार निभा रही हैं।रकुल प्रीत फिल्म रामायण में वे शूर्पणखा का किरदार निभा रही हैं।

वाशु भागनानी भी हाल ही विवाद में रहे

वाशु भगनानी पूजा फिल्म्स नाम से प्रोडक्शन कंपनी चलाते हैं और वे पैनोरमा स्टूडियोज से भी जुड़े रहे हैं, जिसके बैनर तले ‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी जैसी सुपरहिट फिल्में बनी हैं। वाशु भगनानी ने ‘कुली नंबर 1’ (1995), ‘बड़े मियां छोटे मियां’ (1998), ‘रहना है तेरे दिल में’ और ‘मिशन रानीगंज’ जैसी कई चर्चित फिल्में प्रोड्यूस की हैं।

हालांकि, पिछले कुछ समय से वे विवादों में रहे हैं। फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ (2024) के डायरेक्टर अली अब्बास जफर के साथ उनका पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद हुआ था। इसके अलावा फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ के गानों और सीन्स के राइट्स को लेकर भी उनका टिप्स फिल्म्स के साथ कॉपीराइट विवाद हुआ था।

ये खबर भी पढ़ें

पोस्टमार्टम में टूटी मिली थी सुशांत के पैर की हड्डी:डेडबॉडी में स्टन गन के निशान थे, बहन बोली- जोर-जबरदस्ती हुई थी, जानिए पूरा बयान

सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने एक्टर के पोस्टमार्टम से जुड़ा बड़ा दावा किया है। उनका कहना है कि पोस्टमार्टम के समय सुशांत के पैर की हड्डी टूटी हुई, आंख के पास चोट के निशान थे और गले में स्टन गन के भी निशान बने हुए थे। पूरी खबर पढ़ें

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    जौहर विवाद पर बोलीं स्वरा भास्कर:मेरे नाम पर लोगों को नौकरी मिल रही; स्वरा के बयान पर शहजाद और सिवेत के बीच हाथापाई

    Hindi News Entertainment Bollywood Swara Bhasker Johar Controversy | Shehzad Poonawalla Fight Video जौहर विवाद पर बोलीं स्वरा भास्कर:मेरे नाम पर लोगों को नौकरी मिल रही; स्वरा के बयान पर…

    रणबीर कपूर ने फैंस संग मनाया 44वां जन्मदिन:बांद्रा में बंगले के बाहर काटे 3 केक; आलिया भट्ट के साथ बालकनी से फैंस को कहा शुक्रिया

    Hindi News Entertainment Bollywood Ranbir Kapoor Birthday Celebration | Bandra Bungalow Alia Bhatt Fans रणबीर कपूर ने फैंस संग मनाया 44वां जन्मदिन:बांद्रा में बंगले के बाहर काटे 3 केक; आलिया…

    You Missed

    Concern mounts over slow-moving, planetary-scale ‘Kelvin’ wave heading for California

    • By dp
    • September 28, 2026
    • 1 views
    Concern mounts over slow-moving, planetary-scale ‘Kelvin’ wave heading for California

    जौहर विवाद पर बोलीं स्वरा भास्कर:मेरे नाम पर लोगों को नौकरी मिल रही; स्वरा के बयान पर शहजाद और सिवेत के बीच हाथापाई

    • By dp
    • September 28, 2026
    • 1 views
    जौहर विवाद पर बोलीं स्वरा भास्कर:मेरे नाम पर लोगों को नौकरी मिल रही; स्वरा के बयान पर शहजाद और सिवेत के बीच हाथापाई

    Demon’s Souls reaches 40-50 FPS on private PS5 emulator with accurate graphics — KyTyPS5 surges from unplayable 1-2 FPS in just three weeks, new milestone comes only three weeks after the game barely booted

    • By dp
    • September 28, 2026
    • 3 views
    Demon’s Souls reaches 40-50 FPS on private PS5 emulator with accurate graphics — KyTyPS5 surges from unplayable 1-2 FPS in just three weeks, new milestone comes only three weeks after the game barely booted

    रकुल प्रीत-वाशु भगनानी के ठिकानों पर IT की रेड:12 जगहों पर आयकर विभाग की जांच जारी; टैक्स चोरी और मनी लॉन्ड्रिंग का शक

    • By dp
    • September 28, 2026
    • 4 views
    रकुल प्रीत-वाशु भगनानी के ठिकानों पर IT की रेड:12 जगहों पर आयकर विभाग की जांच जारी; टैक्स चोरी और मनी लॉन्ड्रिंग का शक

    History Shows: This Midterm Election Result Could Be a Warning Sign for the Stock Market