बालू लदे ट्रैक्टर ने 13 वर्षीय छात्र को कुचला:स्थानीय लोगों ने ट्रैक्टर रोका, चालक फरार, पुलिस जांच में जुटी

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Prayagraj
  • Prayagraj Accident | Student Crushed By Sand Tractor In Dhumanganj

बालू लदे ट्रैक्टर ने 13 वर्षीय छात्र को कुचला:स्थानीय लोगों ने ट्रैक्टर रोका, चालक फरार, पुलिस जांच में जुटीसचिन प्रजापति | प्रयागराज4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

प्रयागराज में मंगलवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। धूमनगंज थाना क्षेत्र के भोला का पुरवा में बालू लदे ट्रैक्टर ने साइकिल सवार 13 वर्षीय छात्र को कुचल दिया। हादसा काली मंदिर के पास सुबह करीब 9:30 बजे हुआ। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने ट्रैक्टर को रोक लिया, जबकि चालक मौके से फरार हो गया।

मृतक छात्र की पहचान प्रिंस भारतीय (13) के रूप में हुई है। वह कक्षा चार में पढ़ता था और भोला का पुरवा का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि प्रिंस मंगलवार सुबह साइकिल से कहीं जा रहा था। इसी दौरान बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आ गया। ट्रैक्टर उसे कुचलते हुए निकल गया। हादसे में बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने ट्रैक्टर को मौके पर रोक लिया, लेकिन चालक वहां से फरार हो गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक ट्रैक्टर कल्लू यादव का बताया जा रहा है। लोगों ने चालक के नशे में होने की बात भी कही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही होगी।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस सड़क से दिनभर बालू लदे ट्रैक्टर गुजरते रहते हैं। इनकी तेज आवाजाही के कारण आए दिन लोगों के साथ सड़क हादसे होते रहते हैं। आरोप है कि कई बार शिकायत के बावजूद पुलिस और संबंधित विभाग इस समस्या पर ध्यान नहीं देते। लोगों का कहना है कि यदि बालू लदे ट्रैक्टरों की आवाजाही पर निगरानी रखी जाए तो हादसों पर अंकुश लगाया जा सकता है।

इधर, घटना की सूचना मिलने पर धूमनगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ट्रैक्टर को अपने कब्जे में ले लिया है। बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार मामले में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। फरार चालक की तलाश की जा रही है।

हादसे के बाद प्रिंस के परिवार में कोहराम मचा है। उसके पिता ललन भारतीय मजदूरी और मिस्त्री का काम करते हैं। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    फिल्म रामायण के बिहाइंड द सीन विजुअल आए:रणबीर बोले- ये सिर्फ रोल नहीं, जिम्मेदारी है; देखिए ग्रीन स्क्रीन में किस तरह हुई फिल्म की शूटिंग

    Hindi News Entertainment Bollywood Ramayan Movie BTS | Ranbir Kapoor Green Screen VFX Shooting Statement फिल्म रामायण के बिहाइंड द सीन विजुअल आए:रणबीर बोले- ये सिर्फ रोल नहीं, जिम्मेदारी है;…

    पेरिस फैशन वीक 2026:ताज और रॉयल गाउन पहनीं ऐश्वर्या राय ने मंच पर किया नमस्ते, केंडल जेनर, सिमोन एशली संग थिरकती दिखीं, PHOTOS

    Hindi News Entertainment Bollywood Aishwarya Rai At Paris Fashion Week 2026 | Kendall Jenner Photos पेरिस फैशन वीक 2026:ताज और रॉयल गाउन पहनीं ऐश्वर्या राय ने मंच पर किया नमस्ते,…

    You Missed

    Hurricane Nolo now a Category 4; hurricane watch issued

    • By dp
    • September 29, 2026
    • 0 views
    Hurricane Nolo now a Category 4; hurricane watch issued

    फिल्म रामायण के बिहाइंड द सीन विजुअल आए:रणबीर बोले- ये सिर्फ रोल नहीं, जिम्मेदारी है; देखिए ग्रीन स्क्रीन में किस तरह हुई फिल्म की शूटिंग

    • By dp
    • September 29, 2026
    • 0 views
    फिल्म रामायण के बिहाइंड द सीन विजुअल आए:रणबीर बोले- ये सिर्फ रोल नहीं, जिम्मेदारी है; देखिए ग्रीन स्क्रीन में किस तरह हुई फिल्म की शूटिंग

    How Minecraft Dungeons II’s Interconnected World Makes Every Journey an Adventure

    • By dp
    • September 29, 2026
    • 3 views
    How Minecraft Dungeons II’s Interconnected World Makes Every Journey an Adventure

    बालू लदे ट्रैक्टर ने 13 वर्षीय छात्र को कुचला:स्थानीय लोगों ने ट्रैक्टर रोका, चालक फरार, पुलिस जांच में जुटी

    • By dp
    • September 29, 2026
    • 4 views
    बालू लदे ट्रैक्टर ने 13 वर्षीय छात्र को कुचला:स्थानीय लोगों ने ट्रैक्टर रोका, चालक फरार, पुलिस जांच में जुटी

    Major Hurricane Nolo weakens slightly, on track away from main Hawaiian islands

    • By dp
    • September 29, 2026
    • 5 views