वेब-सीरीज को सिटी पैलेस में शूटिंग की परमिशन नहीं मिली:अब मूंडोता फोर्ट में शूट करेंगे एक्टर ईशान खट्टर, जयपुर पहुंचे

  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jaipur
  • Ishaan Khatter Nora Fatehi In Jaipur | The Royals Shoot Mundota Fort

वेब-सीरीज को सिटी पैलेस में शूटिंग की परमिशन नहीं मिली:अब मूंडोता फोर्ट में शूट करेंगे एक्टर ईशान खट्टर, जयपुर पहुंचेजयपुर9 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

नेटफ्लिक्स की चर्चित वेब सीरीज ‘द रॉयल्स’ के दूसरे सीजन की शूटिंग 18 सितंबर से राजस्थान में शुरू हो गई थी। यूनिट जैसलमेर के बाद अब जयपुर में शूटिंग के लिए पहुंच चुकी हैं। एक्टर ईशान खट्‌टर और जीनत अमान मंगलवार को पिंक सिटी पहुंच गए हैं। वे एयरपोर्ट से सीधे होटल के लिए रवाना हो गए। एक्ट्रेस नोरा फतेही भी जल्द यूनिट में शामिल होंगी।

वेब सीरीज की शूटिंग के लिए जयपुर के पास स्थित मूंडोता फोर्ट में भी शूटिंग की विशेष तैयारियां की गई हैं। ऐसे में इस बार ‘द रॉयल्स’ में जयपुर की रॉयल विरासत का एक नया अंदाज देखने को मिल सकता है।

वेब सीरीज में ईशान खट्टर महाराज अविराज ‘फिजी’ सिंह के किरदार में नजर आएंगे। वहीं नोरा फतेही आयशा धोंडी के किरदार में होंगी। वहीं पहले सीजन का हिस्सा रही भूमि पेडनेकर दूसरे सीजन का हिस्सा नहीं है।

जयपुर एयरपोर्ट से निकलते हुए ईशान खट्‌टर।जयपुर एयरपोर्ट से निकलते हुए ईशान खट्‌टर।जीनत अमान भी शूटिंग के लिए जयपुर पहुंची।जीनत अमान भी शूटिंग के लिए जयपुर पहुंची।

सिटी पैलेस की जगह इस बार मूंडोता फोर्ट

‘द रॉयल्स’ के पहले सीजन में जयपुर की रॉयल लोकेशन को प्रमुखता से दिखाया गया था। सीरीज की शूटिंग सिटी पैलेस जयपुर में भी हुई थी।

इसकी भव्यता को कहानी के रॉयल परिवेश का हिस्सा बनाया गया था। पहले सीजन की शूटिंग लोकेशंस में सिटी पैलेस के अलावा राजस्थान और देश के अन्य प्रमुख पैलेस व एस्टेट भी शामिल थे।

जानकारी अनुसार- इस बार सिटी पैलेस में शूटिंग की अनुमति नहीं मिल पाई है। ऐसे में प्रोडक्शन टीम ने जयपुर के पास स्थित मूंडोता फोर्ट को नई लोकेशन के तौर पर चुना है।

यहां शूटिंग के लिए तैयारियां की जा रही हैं। मूंडोता की ऐतिहासिक और रॉयल आर्किटेक्चर सीरीज के दूसरे सीजन के विजुअल्स में खास भूमिका निभा सकती है।

जैसलमेर में शुरू हुआ था दूसरा सीजन

‘द रॉयल्स’ के दूसरे सीजन की शूटिंग 18 सितंबर 2026 से राजस्थान में शुरू हुई थी। ईशान खट्टर ने सोशल मीडिया पर राजस्थान से तस्वीरें और वीडियो साझा करते हुए शूटिंग शुरू होने की जानकारी दी थी।

उन्होंने घुड़सवारी की तैयारी से जुड़े दृश्य भी साझा किए थे। नोरा फतेही ने भी अपनी शूट डायरी की झलक सोशल मीडिया पर दी और दूसरे सीजन में आयशा धोंडी के रूप में वापसी की जानकारी दी है।

‘द रॉयल्स’ में ईशान के साथ एक्ट्रेस नोरा फतेही भी नजर आएंगी।‘द रॉयल्स’ में ईशान के साथ एक्ट्रेस नोरा फतेही भी नजर आएंगी।

ईशान फिर बनेंगे महाराज अविराज

दूसरे सीजन में ईशान खट्टर एक बार फिर महाराज अविराज ‘फिजी’ सिंह के किरदार में नजर आएंगे। पहले सीजन में उनका किरदार एक ऐसे युवा राजकुमार का था, जो अपने आर्थिक संकट से जूझ रहे शाही परिवार और उसकी विरासत को संभालने की कोशिश करता है।

पहले सीजन में अविराज की मुलाकात सोफिया कनमनी शेखर से होती है, जिसका किरदार भूमि पेडनेकर ने निभाया था।

सोफिया एक महत्वाकांक्षी उद्यमी थी और दोनों मिलकर शाही संपत्ति को लग्जरी बीएंडबी में बदलने की कोशिश करते हैं। इसी दौरान दोनों के बीच रोमांस और पारिवारिक उलझनों की कहानी आगे बढ़ती है। नेटफ्लिक्स के अनुसार पहले सीजन में कुल आठ एपिसोड थे।

भूमि पेडनेकर नहीं होंगी दूसरे सीजन में

दूसरे सीजन में सबसे बड़ा बदलाव इसकी कास्ट में देखने को मिलेगा। भूमि पेडनेकर अब इस सीरीज का हिस्सा नहीं हैं।

जानकारी के मुताबिक दूसरे सीजन की कहानी को अविराज और शाही परिवार की आंतरिक दुनिया की ओर ज्यादा केंद्रित किया जा रहा है।

भूमि की जगह सिनी शेट्टी और गुरफतेह पीरजादा नए महत्वपूर्ण किरदारों में शामिल हुए हैं। कुछ रिपोर्टों में ईशान, सिनी और गुरफतेह के बीच नए रिश्तों और कहानी के नए समीकरणों की बात कही गई है, हालांकि निर्माताओं की ओर से कहानी का पूरा विवरण सार्वजनिक नहीं किया गया है।

ईशान खट्‌टर इस वेब सीरीज में महाराज अविराज ‘फिजी’ सिंह के किरदार में नजर आएंगे।ईशान खट्‌टर इस वेब सीरीज में महाराज अविराज ‘फिजी’ सिंह के किरदार में नजर आएंगे।

नोरा फतेही की भी वापसी

नोरा फतेही पहले सीजन में आयशा धोंडी के किरदार में नजर आई थीं। दूसरे सीजन में वह इसी भूमिका में वापस आ रही हैं। उन्होंने शूटिंग शुरू होने के बाद अपनी शूट डायरी से कुछ झलकियां भी सोशल मीडिया पर शेयर की थीं।

दूसरे सीजन में साक्षी तंवर, जीनत अमान, वियान समत, डिनो मोरिया, मिलिंद सोमन, काव्या त्रेहन, लिसा मिश्रा और चंकी पांडे समेत पहले सीजन के कई कलाकारों की वापसी की जानकारी है। वहीं सिनी शेट्टी और गुरफतेह पीरजादा नए कलाकारों के तौर पर जुड़े हैं।

पहले सीजन में दिखा था जयपुर का रॉयल अंदाज

‘द रॉयल्स’ का पहला सीजन 9 मई 2025 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुआ था। सीरीज की कहानी काल्पनिक शहर मोरपुर के एक आर्थिक संकट से जूझ रहे शाही परिवार के इर्द-गिर्द बुनी गई थी। कहानी में पुराने शाही वैभव और आधुनिक कारोबारी दुनिया का मेल दिखाया गया था।

पहले सीजन की शूटिंग राजस्थान के कई रॉयल लोकेशंस पर हुई थी। जयपुर का सिटी पैलेस सीरीज की प्रमुख शूटिंग लोकेशंस में शामिल था।

इसके अलावा देश के अन्य महलों और एस्टेट्स को भी सीरीज में रॉयल दुनिया के अलग-अलग हिस्सों के तौर पर इस्तेमाल किया गया।

सीरीज का पहला सीजन प्रियंका घोष और नूपुर अस्थाना ने निर्देशित किया था, जबकि इसे रांगिता प्रीतिश नंदी और इशिता प्रीतिश नंदी ने बनाया था और प्रोडक्शन प्रीतिश नंदी कम्युनिकेशंस का था।

दूसरे सीजन में बदला निर्देशन

दूसरे सीजन के निर्माण के दौरान निर्देशन टीम में भी बदलाव की खबर सामने आई है। रिपोर्टों के मुताबिक जसमीत के. रीन शूटिंग शुरू होने के कुछ दिनों बाद प्रोजेक्ट से अलग हुईं और मिताक्षरा कुमार के निर्देशन संभालने की खबर है।

हालांकि इस बदलाव को लेकर अलग-अलग रिपोर्टें सामने आई हैं और निर्माताओं ने कहा है कि जसमीत का अलग होना आपसी निर्णय था।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTAखबरें और भी हैं…

  • RCA चुनाव- वोटिंग हुई, रिजल्ट पर सुप्रीम कोर्ट की रोक: 3 वोटर ने नहीं दिए वोट; धनंजय का आरोप-जिनका क्रिकेट से मतलब नहीं, उन्हें कैसे मिली एंट्री

    3 वोटर ने नहीं दिए वोट; धनंजय का आरोप-जिनका क्रिकेट से मतलब नहीं, उन्हें कैसे मिली एंट्री|जयपुर,Jaipur - Dainik Bhaskar1:51Play videoPlay videoजयपुर

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • राजस्थान में 5 बड़ी भर्तियों की परीक्षा तारीखें बदलीं: अब नवंबर से फरवरी तक होंगे एग्जाम, 50 लाख से ज्यादा कैंडिडेट हो सकते हैं शामिल

    अब नवंबर से फरवरी तक होंगे एग्जाम, 50 लाख से ज्यादा कैंडिडेट हो सकते हैं शामिल|जयपुर,Jaipur - Dainik Bhaskar0:52Play videoPlay videoजयपुर

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • 10 साल बाद जयपुर में होगा ‘ऑक्टेव 2026’ का आयोजन: चार दिन 8 पूर्वोत्तर राज्यों की संस्कृति का दिखेगा रंग,आरआईसी में 250 कलाकार देंगे प्रस्तुतियां

    चार दिन 8 पूर्वोत्तर राज्यों की संस्कृति का दिखेगा रंग,आरआईसी में 250 कलाकार देंगे प्रस्तुतियां|जयपुर,Jaipur - Dainik Bhaskar0:45Play videoPlay videoजयपुर

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • टेराकोटा कलाकार चंद्रशेखर सैन को राष्ट्रीय पुरस्कार की घोषणा: ललित कला अकादमी दिल्ली ने किया चयन, सीएम भजनलाल और वसुंधरा राजे ने जताई खुशी

    ललित कला अकादमी दिल्ली ने किया चयन, सीएम भजनलाल और वसुंधरा राजे ने जताई खुशी|जयपुर,Jaipur - Dainik Bhaskar0:52Play videoPlay videoजयपुर

    • कॉपी लिंक

    शेयर

Source link

dp

Related Posts

रामपुर जिला अस्पताल में फार्मासिस्ट से मारपीट:कपड़े फाड़े और सुरक्षाकर्मी से भी गाली-गलौज; पहचान के बावजूद अज्ञात पर केस

Hindi News Local Uttar pradesh Rampur Rampur District Hospital Pharmacist Assault Case | Police Investigation रामपुर जिला अस्पताल में फार्मासिस्ट से मारपीट:कपड़े फाड़े और सुरक्षाकर्मी से भी गाली-गलौज; पहचान के…

डीएम ने बेसिक शिक्षा विभाग की योजनाओं की समीक्षा की:मेरठ विकास भवन सभागार में दिए शिक्षा में गुणात्मक सुधार और कायाकल्प के निर्देश

Hindi News Local Uttar pradesh Meerut Vikas Bhawan Review: DM VK Singh Directs Quality Education & Kayakalp डीएम ने बेसिक शिक्षा विभाग की योजनाओं की समीक्षा की:मेरठ विकास भवन सभागार…

You Missed

Six Flags to close world-famous roller coaster after CNN investigation exposed years of injuries and deaths | CNN

  • By dp
  • September 29, 2026
  • 1 views
Six Flags to close world-famous roller coaster after CNN investigation exposed years of injuries and deaths | CNN

रामपुर जिला अस्पताल में फार्मासिस्ट से मारपीट:कपड़े फाड़े और सुरक्षाकर्मी से भी गाली-गलौज; पहचान के बावजूद अज्ञात पर केस

  • By dp
  • September 29, 2026
  • 1 views
रामपुर जिला अस्पताल में फार्मासिस्ट से मारपीट:कपड़े फाड़े और सुरक्षाकर्मी से भी गाली-गलौज; पहचान के बावजूद अज्ञात पर केस

Xbox doesn’t even need GTA 6 for November — it has something even better

  • By dp
  • September 29, 2026
  • 2 views
Xbox doesn’t even need GTA 6 for November — it has something even better

वेब-सीरीज को सिटी पैलेस में शूटिंग की परमिशन नहीं मिली:अब मूंडोता फोर्ट में शूट करेंगे एक्टर ईशान खट्टर, जयपुर पहुंचे

  • By dp
  • September 29, 2026
  • 3 views
वेब-सीरीज को सिटी पैलेस में शूटिंग की परमिशन नहीं मिली:अब मूंडोता फोर्ट में शूट करेंगे एक्टर ईशान खट्टर, जयपुर पहुंचे

Oracle’s AI Cloud Contracts Surge: Is Revenue Visibility Rising?

  • By dp
  • September 29, 2026
  • 3 views
Oracle’s AI Cloud Contracts Surge: Is Revenue Visibility Rising?

डीएम ने बेसिक शिक्षा विभाग की योजनाओं की समीक्षा की:मेरठ विकास भवन सभागार में दिए शिक्षा में गुणात्मक सुधार और कायाकल्प के निर्देश

  • By dp
  • September 29, 2026
  • 3 views
डीएम ने बेसिक शिक्षा विभाग की योजनाओं की समीक्षा की:मेरठ विकास भवन सभागार में दिए शिक्षा में गुणात्मक सुधार और कायाकल्प के निर्देश