- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Agra
- Guru Ravidas 650th Jayanti Samrasata Mahotsav Agra | Bhoomi Pujan Update
गुरु रविदास की 650वीं जयंती पर होगा समरसता महोत्सव:2 से 4 अक्टूबर तक चलेगा आयोजन, विधि-विधान से हुआ भूमि पूजनआगरा3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में 2 से 4 अक्टूबर तक होने वाले तीन दिवसीय समरसता महोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। बुधवार को बीएसएनएल ग्राउंड, तारघर चौराहा स्थित आयोजन स्थल पर विधि-विधान से भूमि पूजन किया गया। मेयर हेमल
.
संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महासभा के अध्यक्ष रमेश करदम और सचिव अभिनव मौर्य ने बताया कि महोत्सव में आगरा के साथ आसपास के जिलों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु और समाज के लोग शामिल होंगे। आयोजन का उद्देश्य संत रविदास के जीवन, दर्शन और समानता, सामाजिक समरसता, मानव सेवा और भाईचारे के संदेश को लोगों तक पहुंचाना है।
कार्यक्रम का हुआ भूमिपूजन
तीन दिन होंगे धार्मिक-सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम
आयोजन के दौरान धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ ही संत रविदास जी के जीवन और व्यक्तित्व पर आधारित प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं और अतिथियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
बाहर से आने वाले अतिथियों के स्वागत की तैयारी
प्रचार प्रमुख विजय सामा ने बताया कि महोत्सव को लेकर समाज के लोगों में उत्साह है और विभिन्न क्षेत्रों से लोगों की सहभागिता सुनिश्चित की जा रही है। स्वागत महामंत्री हर्ष दिवाकर के अनुसार बाहर से आने वाले अतिथियों और समाज के प्रतिनिधियों के स्वागत के लिए विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं।
सोशल मीडिया प्रमुख प्रमोद महाजन ने बताया कि महोत्सव की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।
भूमि पूजन कार्यक्रम में संरक्षक मनोज राजोरा, अभिषेक कोटिया, अशोक पिप्पल, डॉ. निष्ठा शर्मा, अंजली, हेमा चौहान, अनुराग चतुर्वेदी, योगेंद्र प्रधान, मानसिंह चौधरी, राकेश जाटव, राहुल, अरविंद सक्सेना, राजेंद्र गौतम, राहुल उपाध्याय, प्रदीप अग्रवाल, प्रशांत सोनी, चंद्रप्रकाश, मयंक दुबे, चंद्रपाल राना, ललित शर्मा, शुभम कश्यप, शिविर जैन, प्रमोद महाजन, दीप विनायक, रवि शर्मा, सोनू डोगरा, प्रशांत चौहान, अवधेश शर्मा, गोविंद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर
एप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
पूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें
Source link




