इनकम टैक्स जांच के बीच वाशु भगनानी की बिगड़ी तबीयत:रकुल प्रीत सिंह के ससुर लंदन में भर्ती; संपर्क करने पर अकेला छोड़ने को कहा

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Vashu Bhagnani Hospitalized In London | Income Tax Probe News

इनकम टैक्स जांच के बीच वाशु भगनानी की बिगड़ी तबीयत:रकुल प्रीत सिंह के ससुर लंदन में भर्ती; संपर्क करने पर अकेला छोड़ने को कहा16 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह वाशु भगनानी के बेटे और अभिनेता-निर्माता जैकी भगनानी की पत्नी हैं। - Dainik Bhaskarएक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह वाशु भगनानी के बेटे और अभिनेता-निर्माता जैकी भगनानी की पत्नी हैं।

फिल्म निर्माता वाशु भगनानी लंदन के एक अस्पताल में भर्ती हैं। यह जानकारी न्यूज एजेंसी ANI ने मंगलवार को दी।

वाशु ब्रिटेन में रहते हैं। उनकी तबीयत खराब होने की वजह अभी सामने नहीं आई है। ANI के मुताबिक, संपर्क करने पर उन्होंने अकेला छोड़ने को कहा।

वाशु के अस्पताल में भर्ती होने की खबर आयकर विभाग की कथित तलाशी के कुछ दिन बाद आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, विभाग ने वाशु और उनकी बहू और एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह से जुड़े 12 ठिकानों पर तलाशी ली थी।

वाशु भगनानी ने पत्नी पूजा भगनानी के नाम पर प्रोडक्शन कंपनी पूजा एंटरटेनमेंट इंडिया लिमिटेड की स्थापना की थी।वाशु भगनानी ने पत्नी पूजा भगनानी के नाम पर प्रोडक्शन कंपनी पूजा एंटरटेनमेंट इंडिया लिमिटेड की स्थापना की थी।

12 ठिकानों पर तलाशी की रिपोर्ट

सोमवार को टीवी9 ने बताया था कि आयकर विभाग ने संदिग्ध फंड गड़बड़ी को लेकर 12 ठिकानों पर तलाशी शुरू की है।

रिपोर्ट के मुताबिक, जांच इस बात की भी हो रही है कि फिल्म प्रोजेक्ट्स की फंडिंग के नाम पर कथित तौर पर पैसा विदेश भेजा गया या नहीं।

कई टीमों के दस्तावेज, वित्तीय रिकॉर्ड और कथित विदेशी लेन-देन की जांच करने की बात कही गई थी।

रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि आयकर विभाग ने कुमार मंगत की अगुआई वाले पैनोरमा स्टूडियोज से जुड़े ठिकानों पर भी तलाशी ली।

वहीं, वाशु और रकुल ने आयकर विभाग की तलाशी की खबरों पर अब तक कोई रिएक्शन नहीं दिया।

वाशु भगनानी और पूजा एंटरटेनमेंट

वाशु भगनानी हिंदी फिल्म इंडस्ट्री का जाना-पहचाना नाम हैं। उन्होंने 1986 में पूजा एंटरटेनमेंट की शुरुआत की थी।

वहीं, 1995 में गोविंदा की फिल्म ‘कुली नंबर 1’ से उन्होंने बतौर निर्माता करियर शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने ‘हीरो नंबर 1’, ‘बीवी नंबर 1’, ‘प्यार किया तो डरना क्या’ और ‘रहना है तेरे दिल में’ जैसी कई फिल्में बनाईं।

हाल के वर्षों में पूजा एंटरटेनमेंट की बॉक्स ऑफिस पर कमाई घटती गई। ‘बड़े मियां छोटे मियां’ और ‘बेल बॉटम’ जैसी बड़े बजट की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर असफल रहीं।

नोट: इसमें सिर्फ थिएटर में रिलीज हुई फिल्मों को शामिल किया गया है।नोट: इसमें सिर्फ थिएटर में रिलीज हुई फिल्मों को शामिल किया गया है।

वाशु के बेटे जैकी भगनानी ने 2009 में फिल्म ‘कल किसने देखा’ से एक्टर के तौर पर करियर शुरू किया था। 2011 में उन्हें फिल्म ‘फालतू’ (F.A.L.T.U) से पहचान मिली।

कई फिल्में सफल नहीं होने के बाद जैकी भी फिल्म निर्माण में आ गए। 2016 में उन्होंने पूजा एंटरटेनमेंट में अपने पिता वाशु के साथ काम शुरू किया।

जैकी ने 2024 में एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह से शादी की।जैकी ने 2024 में एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह से शादी की।

वाशु और रमेश तौरानी का विवाद सामने आया था

इससे पहले मई महीने में वाशु भगनानी, रमेश तौरानी और निर्देशक डेविड धवन के बीच 1999 की फिल्म ‘बीवी नंबर 1’ के गानों को लेकर विवाद सामने आया था।

वाशु भगनानी ने आरोप लगाया था कि फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ में ‘चुनरी चुनरी’ और ‘इश्क सोना है’ का इस्तेमाल बिना उनकी अनुमति किया गया। उन्होंने ₹400 करोड़ का मुकदमा दायर किया था।

फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' 5 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस कॉमेडी फिल्म में वरुण धवन मुख्य भूमिका में थे और फिल्म का निर्देशन डेविड धवन ने किया था।फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ 5 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस कॉमेडी फिल्म में वरुण धवन मुख्य भूमिका में थे और फिल्म का निर्देशन डेविड धवन ने किया था।

वाशु का दावा था कि गानों के ऑडियो राइट्स टिप्स के पास थे, लेकिन वीडियो और दूसरे अधिकार उनकी कंपनी के पास थे। उन्होंने यह भी कहा था कि ‘कुली नंबर 1’ से उन्हें ₹27 करोड़ का नुकसान हुआ था।

वाशु ने डेविड धवन पर ‘बीवी नंबर 1’ के सीक्वल का वादा पूरा नहीं करने का आरोप भी लगाया था। वहीं रमेश तौरानी ने पुराने मतभेद सुलझने की बात कही थी, जिसे वाशु ने खारिज किया था।

2025 में कर्मचारियों ने बकाया भुगतान का आरोप लगाया था

वाशु की कंपनी पूजा एंटरटेनमेंट 2025 में भी खबरों में रही थी। कई कर्मचारियों ने महीनों तक बकाया भुगतान नहीं मिलने का आरोप लगाया था।

उस समय ऐसी रिपोर्ट्स भी आई थीं कि वाशु ने आर्थिक स्थिति संभालने के लिए ऑफिस की जगह बेच दी थी। हालांकि, बाद में वाशु ने इन दावों से इनकार करते हुए कहा था कि उन्होंने बिल्डिंग को बेचा नहीं, बल्कि रीडेवलप किया था।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    रामनगर की रामलीला में प्रभु राम की निकली बरात, VIDEO:PAC की बैंड पार्टी भी हुई शामिल,हाथ पर बैठकर निकले काशी नरेश

    Hindi News Local Uttar pradesh Varanasi Ramnagar Ramlila | Kashi Naresh Joins Shri Ram Barat Procession Video रामनगर की रामलीला में प्रभु राम की निकली बरात, VIDEO:PAC की बैंड पार्टी…

    फिल्म ‘हनुमान अंश’ के 2 पार्ट और आएंगे:दूसरे पार्ट को लेकर प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर बोलीं- महाराज जी बताएंगे कि यह कब आएगा

    Hindi News Entertainment Bollywood Hanuman Ansh Sequel Update | Producer Anupriya Nagar Shooting Details फिल्म ‘हनुमान अंश’ के 2 पार्ट और आएंगे:दूसरे पार्ट को लेकर प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर बोलीं- महाराज…

    You Missed

    More than 2 million new cancer cases caused by infections in 2024, study finds

    • By dp
    • September 30, 2026
    • 2 views
    More than 2 million new cancer cases caused by infections in 2024, study finds

    रामनगर की रामलीला में प्रभु राम की निकली बरात, VIDEO:PAC की बैंड पार्टी भी हुई शामिल,हाथ पर बैठकर निकले काशी नरेश

    • By dp
    • September 30, 2026
    • 2 views
    रामनगर की रामलीला में प्रभु राम की निकली बरात, VIDEO:PAC की बैंड पार्टी भी हुई शामिल,हाथ पर बैठकर निकले काशी नरेश

    Cardinals Notes: Third Base, Burleson, Walker

    • By dp
    • September 30, 2026
    • 4 views
    Cardinals Notes: Third Base, Burleson, Walker

    इनकम टैक्स जांच के बीच वाशु भगनानी की बिगड़ी तबीयत:रकुल प्रीत सिंह के ससुर लंदन में भर्ती; संपर्क करने पर अकेला छोड़ने को कहा

    • By dp
    • September 30, 2026
    • 4 views
    इनकम टैक्स जांच के बीच वाशु भगनानी की बिगड़ी तबीयत:रकुल प्रीत सिंह के ससुर लंदन में भर्ती; संपर्क करने पर अकेला छोड़ने को कहा

    Micron tops Q4 estimates on top and bottom lines, offers strong Q1 outlook

    • By dp
    • September 30, 2026
    • 4 views
    Micron tops Q4 estimates on top and bottom lines, offers strong Q1 outlook

    फिल्म ‘हनुमान अंश’ के 2 पार्ट और आएंगे:दूसरे पार्ट को लेकर प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर बोलीं- महाराज जी बताएंगे कि यह कब आएगा

    • By dp
    • September 30, 2026
    • 4 views
    फिल्म ‘हनुमान अंश’ के 2 पार्ट और आएंगे:दूसरे पार्ट को लेकर प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर बोलीं- महाराज जी बताएंगे कि यह कब आएगा