- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Jaunpur
- Purvanchal University Placement & Skill Development | VC Rakesh Singh
पूर्वांचल विवि में पढ़ाई संग रोजगार का हुनर:जौनपुर में कुलपति प्रो. राकेश सिंह ने शुरू की पहल, स्किल डेवलपमेंट की तैयारीअंकित श्रीवास्तव | जौनपुर3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
पूर्वांचल विश्वविद्यालय में कौशल विकास और इंटर्नशिप पर जोर, प्लेसमेंट प्रक्रिया होगी मजबूत।
पूर्वांचल विश्वविद्यालय में अब छात्रों को पढ़ाई के साथ रोजगार का हुनर सिखाया जाएगा। कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने कौशल विकास, इंटर्नशिप और प्लेसमेंट को जोड़ने की नई पहल की है। इसका मकसद छात्रों को कॉर्पोरेट जगत की चुनौतियों के लिए तैयार करना है।
इस योजना के लिए विश्वविद्यालय ने नोडल अधिकारी और विशेष टीमें बनाई हैं। इनका उद्देश्य छात्रों को सिर्फ किताबी ज्ञान तक सीमित न रखकर पेशेवर क्षेत्र की जरूरतों के हिसाब से तैयार करना है। इसके तहत टीमवर्क, इंटरव्यू की तैयारी, व्यक्तित्व विकास और संचार कौशल पर ध्यान रहेगा।
सीधा व्यावहारिक प्रशिक्षण से जोड़ा
तकनीकी ज्ञान के साथ व्यावहारिक दक्षता भी बढ़ाई जाएगी। प्लेसमेंट प्रक्रिया को शुरू से ही मजबूत करने पर जोर है। इंटर्नशिप को सीधा व्यावहारिक प्रशिक्षण से जोड़ा जाएगा। औद्योगिक क्षेत्रों और प्रतिष्ठित संस्थानों से तालमेल कर छात्रों को काम का अनुभव मिलेगा। कैंपस से बाहर इंटर्नशिप होने पर विश्वविद्यालय प्रशासन उसकी निगरानी करेगा।
.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔




