मुरादाबाद में रामलीला की तारीख तय, मैदान में तैयारियां अधूरी:कमेटी ने नगर निगम से जल्द व्यवस्थाएं पूरी कराने की मांग की

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Moradabad
  • Moradabad Ramlila Preparations | Committee Demands Municipal Support

मुरादाबाद में रामलीला की तारीख तय, मैदान में तैयारियां अधूरी:कमेटी ने नगर निगम से जल्द व्यवस्थाएं पूरी कराने की मांग कीशिवी शर्मा | मुरादाबाद1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मुरादाबाद में प्राचीन श्री रामलीला कमेटी पुराना दसवां घाट की रामलीला 9 अक्टूबर से शुरू होगी। आयोजन की तारीख नजदीक है, लेकिन नगर निगम की तैयारियां अभी पूरी नहीं हुई हैं। रामलीला मैदान के गेट और मंच की रंगाई-पुताई का काम बाकी है। मैदान में पैचवर्क भी नहीं हुआ है, जबकि केवट घाट का निर्माण और सफाई भी अधूरी है।

बुधवार को कमेटी की बैठक में आयोजन की तैयारियों की समीक्षा की गई। पदाधिकारियों ने रामलीला शुरू होने से पहले सभी व्यवस्थाएं पूरी कराने की मांग की। इस दौरान दर्शकों की सुविधा, बिजली, सफाई और सुरक्षा से जुड़े इंतजामों पर भी चर्चा हुई।

9 से 24 अक्टूबर तक होगा मंचन

कमेटी अध्यक्ष यथार्थ किशोर ने बताया कि रामलीला का मंचन 9 से 24 अक्टूबर तक किया जाएगा। आयोजन स्थल पर बड़ी संख्या में दर्शकों के पहुंचने की संभावना है, इसलिए समय रहते व्यवस्थाएं पूरी करना जरूरी है।

कमेटी प्रवक्ता धर्मेंद्र यादव ने नगर आयुक्त से मंच की रंगाई-पुताई के साथ बिजली, सफाई और पीने के पानी की व्यवस्था कराने को कहा है।

बायो टॉयलेट और जनरेटर की भी मांग

दर्शकों की सुविधा के लिए कमेटी ने आयोजन स्थल पर बायो टॉयलेट और जनरेटर की व्यवस्था कराने की मांग की है। बिजली आपूर्ति में किसी तरह की परेशानी होने पर कार्यक्रम प्रभावित न हो, इसके लिए बैकअप की जरूरत बताई गई।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कमेटी की ओर से एसएसपी से पुलिस बल उपलब्ध कराने की मांग की गई है।

बैठक में पदाधिकारियों ने लिया तैयारियों का जायजा

बैठक में महामंत्री आदित्य वीर शास्त्री, संरक्षक छत्रपाल सिंह, कोषाध्यक्ष इंद्रजीत शास्त्री, नरेंद्र सुमन, रवि सैनी, पुष्पकांत, सुनील श्रीवास्तव, लल्ला बाबू और अरुण श्रीमाली मौजूद रहे। पदाधिकारियों ने रामलीला शुरू होने से पहले आयोजन स्थल की सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने पर जोर दिया।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    रणबीर की फिल्म ‘रामायण’ पर मुकेश खन्ना ने सवाल उठाए:बोले- श्री राम को सलमान खान, अमिताभ बच्चन बना दिया; एक्शन सीन पर जताई आपत्ति

    Hindi News Entertainment Bollywood Mukesh Khanna Criticizes Ranbir Kapoor Ramayan Movie | Controversy Statement रणबीर की फिल्म ‘रामायण’ पर मुकेश खन्ना ने सवाल उठाए:बोले- श्री राम को सलमान खान, अमिताभ…

    जौनपुर में दो फरार आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम:41 लाख की लूट और भूमि विवाद में हत्या के आरोपी हैं वांछित

    Hindi News Local Uttar pradesh Jaunpur Jaunpur Police Reward | Wanted Accused In Robbery And Murder Case जौनपुर में दो फरार आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम:41 लाख की लूट…

    You Missed

    Hungary’s first smart supermarket opens: say goodbye to closing time

    • By dp
    • October 1, 2026
    • 0 views
    Hungary’s first smart supermarket opens: say goodbye to closing time

    रणबीर की फिल्म ‘रामायण’ पर मुकेश खन्ना ने सवाल उठाए:बोले- श्री राम को सलमान खान, अमिताभ बच्चन बना दिया; एक्शन सीन पर जताई आपत्ति

    • By dp
    • October 1, 2026
    • 0 views
    रणबीर की फिल्म ‘रामायण’ पर मुकेश खन्ना ने सवाल उठाए:बोले- श्री राम को सलमान खान, अमिताभ बच्चन बना दिया; एक्शन सीन पर जताई आपत्ति

    Marcador en vivo Panamá vs Nueva Zelanda: Ben Waine pone a prueba la defensa centroamericana.

    • By dp
    • October 1, 2026
    • 2 views
    Marcador en vivo Panamá vs Nueva Zelanda: Ben Waine pone a prueba la defensa centroamericana.

    मुरादाबाद में रामलीला की तारीख तय, मैदान में तैयारियां अधूरी:कमेटी ने नगर निगम से जल्द व्यवस्थाएं पूरी कराने की मांग की

    • By dp
    • October 1, 2026
    • 3 views
    मुरादाबाद में रामलीला की तारीख तय, मैदान में तैयारियां अधूरी:कमेटी ने नगर निगम से जल्द व्यवस्थाएं पूरी कराने की मांग की

    LaMelo Ball’s longtime partner arrested in Charlotte: What we know

    • 4 views
    जौनपुर में दो फरार आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम:41 लाख की लूट और भूमि विवाद में हत्या के आरोपी हैं वांछित