गोरखपुर में UP सिपाही भर्ती परीक्षा का तीसरा दिन:44 केंद्रों पर होगा आयोजन, गहन चेकिंग के बाद सुबह 8 बजे से एंट्री शुरू होगी

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Gorakhpur
  • Gorakhpur UP Police Recruitment Exam Day 3: 44 Centers, Entry Starts 8 AM

गोरखपुर में UP सिपाही भर्ती परीक्षा का तीसरा दिन:44 केंद्रों पर होगा आयोजन, गहन चेकिंग के बाद सुबह 8 बजे से एंट्री शुरू होगीआंचल द्विवेदी। गोरखपुर11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

गोरखपुर में बुधवार को तीसरे दिन UP सिपाही भर्ती का आयोजन 44 केंद्र पर होगा। कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह 8 बजे से पहली पाली की एंट्री शुरू हो जाएगी। सभी अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र और पहचान पत्र की जांच के साथ सघन चेकिंग के बाद ही अंदर जाने दिया जाएगा।

.

परीक्षा को शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए केंद्रों पर पुलिस बल तैनात किया गया है। इसके साथ ही अधिकारी लगातार परीक्षा केंद्रों की निगरानी कर रहे हैं।

तीन दिन में छह पालियों में होगी परीक्षा

पुलिस भर्ती परीक्षा 8 जून से शुरू है जो 10 जून तक चलेगी। प्रतिदिन दो पालियों में परीक्षा आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी।

इस तरह कुल छह पालियों में परीक्षा संपन्न कराई जाएगी। प्रत्येक पाली में 19,464 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।

परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश प्रक्रिया को व्यवस्थित बनाए रखने के लिए अभ्यर्थियों को निर्धारित समय से कम से कम एक घंटे पहले पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं।

सुरक्षा के लिए एसटीएफ, क्राइम ब्रांच और सर्विलांस टीम सक्रिय

परीक्षा को नकलमुक्त और निष्पक्ष बनाने के लिए सुरक्षा एजेंसियों को भी सक्रिय कर दिया गया है। एसटीएफ, क्राइम ब्रांच और सर्विलांस टीमों को विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई है।

ये टीमें परीक्षा के दौरान संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखेंगी और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या नकल के प्रयास को तत्काल रोकने की कार्रवाई करेंगी।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार परीक्षा से जुड़े संवेदनशील बिंदुओं की लगातार निगरानी की जा रही है।

रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर बढ़ाई गई चौकसी बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के जिले में पहुंचने की संभावना को देखते हुए रेलवे स्टेशन, बस अड्डों और अन्य प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

स्टेशन परिसर और आसपास के क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है ताकि भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था बेहतर ढंग से संचालित की जा सके।

रेलवे स्टेशन पर बने होल्डिंग एरिया और हेल्प डेस्क

परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे स्टेशन पर विशेष होल्डिंग एरिया तैयार किए गए हैं। इसके अलावा हेल्प डेस्क भी स्थापित किए गए हैं, जहां पुलिसकर्मियों के साथ शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है।

ये शिक्षक और कर्मचारी बाहर से आने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों की जानकारी देंगे और उन्हें सही मार्गदर्शन उपलब्ध कराएंगे। इससे अभ्यर्थियों को अपने परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में आसानी होगी।

परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने में मदद करेंगे शिक्षक

प्रशासन ने रेलवे स्टेशन पर तैनात शिक्षकों को विशेष जिम्मेदारी दी है। शिक्षक परीक्षार्थियों को रेलवे स्टेशन से उनके परीक्षा केंद्र तक पहुंचने के लिए आवश्यक जानकारी देंगे। साथ ही संबंधित विद्यालयों और परीक्षा केंद्रों के बारे में भी सही मार्गदर्शन करेंगे। इस व्यवस्था का उद्देश्य बाहरी जिलों से आने वाले अभ्यर्थियों को किसी तरह की परेशानी से बचाना है।

पुलिसकर्मियों को भी दिए गए विशेष निर्देश

रेलवे स्टेशन और प्लेटफॉर्मों पर तैनात पुलिसकर्मियों को भी विशेष निर्देश दिए गए हैं। उन्हें ट्रेनों के आगमन-प्रस्थान और प्लेटफॉर्म संबंधी जानकारी उपलब्ध कराई गई है ताकि जरूरत पड़ने पर वे अभ्यर्थियों की सहायता कर सकें।

स्टेशन पर एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड भी तैनात

अभ्यर्थियों की सुरक्षा और आपात स्थिति से निपटने के लिए रेलवे स्टेशन पर एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड की व्यवस्था भी की गई है। किसी भी आकस्मिक स्थिति में तत्काल राहत और सहायता उपलब्ध कराने के लिए संबंधित विभागों को तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रशासन ने अभ्यर्थियों से की अपील

प्रशासन ने सभी अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे परीक्षा के दिन समय से पहले केंद्र पहुंचें, प्रवेश पत्र और आवश्यक दस्तावेज साथ रखें तथा सुरक्षा जांच में सहयोग करें।

अधिकारियों का कहना है कि सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं और परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए हर स्तर पर निगरानी रखी जाएगी।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

आगरा में 30 अक्टूबर तक साफ रहेगा मौसम:तापमान में एक डिग्री की गिरावट, रविवार सुबह से खिली धूप

Hindi News Local Uttar pradesh Agra Agra Weather Update | Temperature Drop & Clear Sunshine Forecast आगरा में 30 अक्टूबर तक साफ रहेगा मौसम:तापमान में एक डिग्री की गिरावट, रविवार…

आराधना मिश्रा मोना का प्रयागराज दौरा आज:सामाजिक न्याय सम्मेलन में शामिल होंगी,1 नवंबर दिल्ली महारैली की तैयारी पर चर्चा करेंगी

Hindi News Local Uttar pradesh Prayagraj Aradhana Mishra Mona Prayagraj Visit | Congress Social Justice Meeting आराधना मिश्रा मोना का प्रयागराज दौरा आज:सामाजिक न्याय सम्मेलन में शामिल होंगी,1 नवंबर दिल्ली…

You Missed

Sydney Sweeney puts a risqué twist on Christmas classics in new Syrn lingerie campaign

  • By dp
  • October 25, 2026
  • 3 views
Sydney Sweeney puts a risqué twist on Christmas classics in new Syrn lingerie campaign

आगरा में 30 अक्टूबर तक साफ रहेगा मौसम:तापमान में एक डिग्री की गिरावट, रविवार सुबह से खिली धूप

  • By dp
  • October 25, 2026
  • 3 views
आगरा में 30 अक्टूबर तक साफ रहेगा मौसम:तापमान में एक डिग्री की गिरावट, रविवार सुबह से खिली धूप

La viral frase de Neymar: “Cuando me retire, voy a pasar un año sin hacer un carajo, rascándome las pelotas”

  • By dp
  • October 25, 2026
  • 5 views
La viral frase de Neymar: “Cuando me retire, voy a pasar un año sin hacer un carajo, rascándome las pelotas”

आराधना मिश्रा मोना का प्रयागराज दौरा आज:सामाजिक न्याय सम्मेलन में शामिल होंगी,1 नवंबर दिल्ली महारैली की तैयारी पर चर्चा करेंगी

  • By dp
  • October 25, 2026
  • 4 views
आराधना मिश्रा मोना का प्रयागराज दौरा आज:सामाजिक न्याय सम्मेलन में शामिल होंगी,1 नवंबर दिल्ली महारैली की तैयारी पर चर्चा करेंगी

McFeely: New Mexico fans enchanted by big game against Bison

  • By dp
  • October 25, 2026
  • 5 views
McFeely: New Mexico fans enchanted by big game against Bison

शाहजहांपुर में PET परीक्षा के लिए रूपरेखा तैयार:प्रत्येक पाली में 8688 परीक्षार्थी होंगे शामिल; 25, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर को होगी परीक्षा

  • By dp
  • October 25, 2026
  • 5 views
शाहजहांपुर में PET परीक्षा के लिए रूपरेखा तैयार:प्रत्येक पाली में 8688 परीक्षार्थी होंगे शामिल; 25, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर को होगी परीक्षा