'बिरयानी के 370 वसूलूंगा' कहने वाले शख्स की नौकरी गई:प्राणित मोरे के शो की क्लिप वायरल होने के बाद कंपनी का एक्शन

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Gurugram Developer Fired After Biryani Comment Controversy

‘बिरयानी के 370 वसूलूंगा’ कहने वाले शख्स की नौकरी गई:प्राणित मोरे के शो की क्लिप वायरल होने के बाद कंपनी का एक्शन1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

22 साल के वेब डेवलपर हिमांशु जांगड़ा को गुरुग्राम स्थित कंपनी स्टारविक डिजाइन से नौकरी से निकाल दिया गया। यह कार्रवाई एक वायरल वीडियो में उनकी महिलाओं को लेकर की गई टिप्पणी पर हुए विरोध के बाद की गई।

यह विवाद स्टैंड-अप कॉमेडियन प्राणित मोरे के गुरुग्राम में लाइव क्राउड-वर्क कॉमेडी शो के दौरान शुरू हुआ। शो में बातचीत के दौरान जांगड़ा ने एक डेटिंग अनुभव का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने एक महिला पर करीब ₹360–₹370 की चिकन बिरयानी का खर्च किया था। उन्होंने यह भी कहा कि जब महिला ने उन्हें घर छोड़ने के लिए कहा, तो उन्हें अपने खर्च की भरपाई के रूप में फिजिकल इंटिमेसी की उम्मीद थी।

इस कमेंट पर प्राणित मोरे ने शुरुआत में हंसते हुए इसे “पीक गुरुग्राम कंटेंट” बताया और उन्हें मजाकिया होने पर इनाम राशि भी दी। कार्यक्रम का वीडियो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

सोशल मीडिया पर विरोध

इंस्टाग्राम और एक्स सहित कई प्लेटफॉर्म पर लोगों ने जांगड़ा के कमेंट की आलोचना की। विरोध बढ़ने के बाद प्राणित मोरे ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी।

स्टारविक डिजाइन ने इस मामले में जांगड़ा पर एक्शन लेते हुए उन्हें नौकरी से निकाल दिया।

कंपनी के फाउंडर विवेक विश्वकर्मा ने एक वीडियो बयान जारी कर कहा, “पिछले 24 घंटों में मुझे हमारे एक कर्मचारी हिमांशु जांगड़ा को लेकर सैकड़ों मैसेज, ईमेल और फोन कॉल आए हैं। आप सभी की तरह मैंने भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो क्लिप्स देखे हैं। मैं साफ तौर पर कहना चाहता हूं कि उन वीडियो में दिखाई गई बातें आपत्तिजनक हैं। मैं उन बातों से सहमत नहीं हूं। हमारी कंपनी भी ऐसे विचारों का समर्थन नहीं करती और न ही हम चाहते हैं कि ऐसी बातें युवाओं को प्रभावित करें।”

उन्होंने आगे बताया, “हमने अपनी टीम, खासकर महिला कर्मचारियों से भी बात की। ऑफिस में हिमांशु के व्यवहार का रिव्यू किया और कई जरूरी सवाल पूछे, लेकिन दिलचस्प बात यह रही कि हमें उसके खिलाफ कोई शिकायत नहीं मिली। टीम के लोगों ने उसे प्रोफेशनल, सम्मानजनक, मेहनती और अच्छे व्यवहार वाला कर्मचारी बताया।”

उन्होंने कहा, “लेकिन वर्कप्लेस के बाहर हुई इस घटना का असर अब वर्कप्लेस पर भी पड़ रहा है। कंपनी, कर्मचारियों, ग्राहकों और यहां के माहौल के प्रति मेरी जिम्मेदारी है। इसलिए हमने हिमांशु से अलग होने का फैसला किया है।”

विवेक विश्वकर्मा ने यह भी कहा कि गलतियों के नतीजे होते हैं, लेकिन समय के साथ युवा डेवलपर्स को सीखने, खुद को समझने और आगे बढ़ने का मौका दिया जाना चाहिए।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTAखबरें और भी हैं…

  • अब हरियाणवी डांसर का आपत्तिजनक VIDEO सामने आया: युवक के प्राइवेट पार्ट पर नोट लगाकर डांस; ट्रोलर्स बोले- खुद वल्गैरिटी को बढ़ावा दिया

    युवक के प्राइवेट पार्ट पर नोट लगाकर डांस; ट्रोलर्स बोले- खुद वल्गैरिटी को बढ़ावा दिया|सोनीपत,Sonipat - Dainik Bhaskar0:35Play videoPlay videoसोनीपत

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • भास्कर एक्सक्लूसिवसलमान की छवि बिगाड़ने की कोशिश: एक्टर सोनू मिश्रा बोले- इसलिए फिल्म ‘काला हिरण’ छोड़ी, अब धमकियां मिल रही हैं

    एक्टर सोनू मिश्रा बोले- इसलिए फिल्म ‘काला हिरण’ छोड़ी, अब धमकियां मिल रही हैं|बॉलीवुड,Bollywood - Dainik Bhaskar2:31Play videoPlay videoबॉलीवुड

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • दीपिका-रणवीर नए घर में दिखे: एक्ट्रेस का बेबी बंप नजर आया; अपार्टमेंट में दूसरे बच्चे के जन्म के बाद शिफ्ट हो सकते हैं

    एक्ट्रेस का बेबी बंप नजर आया; अपार्टमेंट में दूसरे बच्चे के जन्म के बाद शिफ्ट हो सकते हैं|बॉलीवुड,Bollywood - Dainik Bhaskar0:34Play videoPlay videoबॉलीवुड

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • कोहली भारत की सबसे वैल्युएबल पर्सनैलिटी: ब्रांड वैल्यू ₹3542 करोड़; शाहरुख दूसरे, प्रियंका तीसरे और अमिताभ 7वें नंबर पर

    1:04Play videoPlay videoक्रिकेट

    • कॉपी लिंक

    शेयर

Source link

dp

Related Posts

सपा ने बरेली में की पीडीए महापंचायत:संगठन विस्तार पर जोर, बूथ स्तर तक पहुंचने का आह्वान

Hindi News Local Uttar pradesh Bareilly SP PDA Mahapanchayat Bareilly | Anees Beg Strengthens Booth Organization सपा ने बरेली में की पीडीए महापंचायत:संगठन विस्तार पर जोर, बूथ स्तर तक पहुंचने…

जयपुर पहुंचीं मोहन सिस्टर्स:यूनिवर्सिटी के एनुअल फेस्ट में देंगी लाइव परफॉर्मेंस; बोलीं- पिंक सिटी में परफॉर्म करना हमेशा खास

Hindi News Local Rajasthan Jaipur Niti Shakti Mukti Mohan In Jaipur | University Annual Fest Live Performance जयपुर पहुंचीं मोहन सिस्टर्स:यूनिवर्सिटी के एनुअल फेस्ट में देंगी लाइव परफॉर्मेंस; बोलीं- पिंक…

You Missed

John Cena says he was ‘scared’ filming ‘Matchbox: The Movie’

  • By dp
  • July 26, 2026
  • 2 views
John Cena says he was ‘scared’ filming ‘Matchbox: The Movie’

सपा ने बरेली में की पीडीए महापंचायत:संगठन विस्तार पर जोर, बूथ स्तर तक पहुंचने का आह्वान

  • By dp
  • July 26, 2026
  • 2 views
सपा ने बरेली में की पीडीए महापंचायत:संगठन विस्तार पर जोर, बूथ स्तर तक पहुंचने का आह्वान

What Mario Hezonja Could Bring to Cleveland Cavaliers in Free Agency

  • By dp
  • July 26, 2026
  • 3 views
What Mario Hezonja Could Bring to Cleveland Cavaliers in Free Agency

जयपुर पहुंचीं मोहन सिस्टर्स:यूनिवर्सिटी के एनुअल फेस्ट में देंगी लाइव परफॉर्मेंस; बोलीं- पिंक सिटी में परफॉर्म करना हमेशा खास

  • By dp
  • July 26, 2026
  • 4 views
जयपुर पहुंचीं मोहन सिस्टर्स:यूनिवर्सिटी के एनुअल फेस्ट में देंगी लाइव परफॉर्मेंस; बोलीं- पिंक सिटी में परफॉर्म करना हमेशा खास

Verstappen buoyed by P2 finish in race of ‘survival’

  • By dp
  • July 26, 2026
  • 6 views
Verstappen buoyed by P2 finish in race of ‘survival’

UK07 राइडर बोले-बेटे से मिलने के लिए दिए ₹37 लाख:रितिका अपने दोस्त के साथ मिलकर दे रही धोखा; 4 महीने पहले बने थे पिता

  • By dp
  • July 26, 2026
  • 3 views
UK07 राइडर बोले-बेटे से मिलने के लिए दिए ₹37 लाख:रितिका अपने दोस्त के साथ मिलकर दे रही धोखा; 4 महीने पहले बने थे पिता