सलमान खान को देख अचानक पास पहुंचा फैन:एक्टर हुए हैरान, सिक्योरिटी टीम हरकत में आई; सलमान को मिली है वाई-प्लस सुरक्षा

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Prem Kitanu Screening Mumbai | Salman Khan Spotted With Veer Pahadiya

सलमान खान को देख अचानक पास पहुंचा फैन:एक्टर हुए हैरान, सिक्योरिटी टीम हरकत में आई; सलमान को मिली है वाई-प्लस सुरक्षा2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

सलमान खान को महाराष्ट्र सरकार द्वारा पहली बार नवंबर 2022 में वाई-प्लस (Y+) श्रेणी की सुरक्षा दी गई थी। - Dainik Bhaskarसलमान खान को महाराष्ट्र सरकार द्वारा पहली बार नवंबर 2022 में वाई-प्लस (Y+) श्रेणी की सुरक्षा दी गई थी।

फिल्म ‘प्रेम कीटाणु’ की स्क्रीनिंग गुरुवार को मुंबई में आयोजित हुई। स्क्रीनिंग में सलमान खान पहुंचे और वह फिल्म के लीड एक्टर वीर पहाड़िया के साथ नजर आए।

वहीं, इवेंट में जैकलीन फर्नांडिस, करण जौहर, सारा तेंदुलकर, जरीन खान और एल्विश यादव भी पहुंचे।

‘प्रेम कीटाणु’ एक हिंदी रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म है, जिसमें वीर पहाड़िया, आफिया सैयद और अपारशक्ति खुराना मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म का रनटाइम करीब 2 घंटे 18 मिनट है। फिल्म की कहानी रोमांस और कॉमेडी के इर्द-गिर्द बुनी गई है।

देखें फिल्म स्क्रीनिंग इवेंट की तस्वीरें-

सलमान खान ने आफिया सैयद और वीर पहाड़िया के साथ पोज दिए।सलमान खान ने आफिया सैयद और वीर पहाड़िया के साथ पोज दिए।वीर और शिखर अपने नाना सुशील कुमार शिंदे के साथ दिखे।वीर और शिखर अपने नाना सुशील कुमार शिंदे के साथ दिखे।फिल्म निर्माता साजिद नाडियाडवाला की भतीजी आफिया सैयद फिल्म ‘प्रेम कीटाणु’ में मुख्य अभिनेत्री के तौर पर दिखाई दे रही हैं।फिल्म निर्माता साजिद नाडियाडवाला की भतीजी आफिया सैयद फिल्म ‘प्रेम कीटाणु’ में मुख्य अभिनेत्री के तौर पर दिखाई दे रही हैं।जरीन खान बिग बॉस कंटेस्टेंट रोहिद खान के साथ नजर आईं।जरीन खान बिग बॉस कंटेस्टेंट रोहिद खान के साथ नजर आईं।सारा तेंदुलकर ब्लैक ड्रेस में नजर आईं।सारा तेंदुलकर ब्लैक ड्रेस में नजर आईं।करण जौहर ने वीर पहाड़िया के साथ पोज दिए।करण जौहर ने वीर पहाड़िया के साथ पोज दिए।स्क्रीनिंग में अहान शेट्टी ब्लैक आउटफिट में नजर आए।स्क्रीनिंग में अहान शेट्टी ब्लैक आउटफिट में नजर आए।एल्विश यादव विक्की जैन के साथ नजर आए।एल्विश यादव विक्की जैन के साथ नजर आए।

सलमान ने पीछे खड़े होकर इंतजार किया

‘प्रेम कीटाणु’ की स्क्रीनिंग के दौरान सलमान खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। स्क्रीनिंग में सलमान जब पहुंचे तो मीडिया और पैपराजी ने उन्हें रेड कार्पेट पर आकर तस्वीरें देने के लिए कहा।

सलमान ने इशारा किया कि पहले साक्षी मलिक को पोज देने दो।सलमान ने इशारा किया कि पहले साक्षी मलिक को पोज देने दो।

हालांकि, उसी समय मॉडल और एक्ट्रेस साक्षी मलिक कैमरों के सामने पोज दे रही थीं। सलमान ने तुरंत रेड कार्पेट पर पहुंचने के बजाय इंतजार किया। वह कुछ देर पीछे खड़े रहे और साक्षी मलिक को अपने पोज पूरे करने का मौका दिया।

गाने ‘बॉम डिग्गी डिग्गी’ से फेमस हुईं साक्षी मलिक रेड कार्पेट पर पोज देते हुए।गाने ‘बॉम डिग्गी डिग्गी’ से फेमस हुईं साक्षी मलिक रेड कार्पेट पर पोज देते हुए।

साक्षी मलिक के पोज देने के बाद सलमान रेड कार्पेट पर पहुंचे और पोज दिए। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर सलमान के इस व्यवहार की तारीफ हो रही है।

सलमान खान के करीब पहुंचा फैन

स्क्रीनिंग के दौरान सलमान से जुड़ा एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें इवेंट से बाहर निकलते समय एक फैन अचानक एक्टर के काफी करीब पहुंच गया।

उसने सलमान से गले मिलने की कोशिश की। अचानक फैन को पास आता देख सलमान कुछ पल के लिए असहज नजर आए। इसके बाद उनके सुरक्षा गार्ड ने तुरंत बीच में आकर फैन को सलमान से दूर किया।

सलमान खान एक्टर अनूप सोनी से गले मिल रहे थे, तभी एक फैन अचानक आ गया।सलमान खान एक्टर अनूप सोनी से गले मिल रहे थे, तभी एक फैन अचानक आ गया।

गौरतलब है कि सलमान की सिक्योरिटी अलर्ट मोड में रहती है। लॉरेंस गैंग से मिली धमकियों और उनके घर के बाहर गोलीबारी की घटना के बाद उनकी सुरक्षा बढ़ाई गई थी।

सलमान खान को वाई-प्लस कैटेगरी की सरकारी सुरक्षा मिली हुई। इस सुरक्षा घेरे में करीब 11 से 12 पुलिसकर्मी तैनात रहते हैं। इनमें विशेष रूप से प्रशिक्षित कमांडो भी शामिल होते हैं।

सलमान के सफर के दौरान पुलिस की गाड़ियां उनकी कार को एस्कॉर्ट करती हैं। इसके अलावा, एक्टर की निजी सुरक्षा टीम भी उनके साथ रहती है।

उनके लंबे समय से बॉडीगार्ड शेरा भी अपनी निजी सुरक्षा टीम के साथ सलमान की सुरक्षा संभालते हैं। सार्वजनिक कार्यक्रमों, शूटिंग और एयरपोर्ट पर सलमान के आसपास निजी गार्ड्स और बाउंसर्स का सुरक्षा घेरा भी रहता है।

शख्स ने सलमान के कंधे पर हाथ रखने की कोशिश की थी

अप्रैल 2026 को सलमान जामनगर एयरपोर्ट से बाहर निकल रहे थे। तभी सलमान भीड़ के बीच एक बच्चे के साथ पोज दे रहे थे। इसी दौरान एक शख्स उनके करीब आया और उनके कंधे पर हाथ रखने की कोशिश की।

शख्स को करीब आते देख सलमान की सिक्योरिटी टीम तुरंत अलर्ट हो गई थी। गार्ड ने उस शख्स को पीछे हटा दिया था। इस दौरान सलमान ने भी उसकी ओर देखा। वह बच्चे के साथ वहीं खड़े रहे।

सलमान ने अपनी सिक्योरिटी टीम को शांत रहने का इशारा भी किया था।

जुनैद को सलमान की सिक्योरिटी ने दो बार नहीं पहचाना

सलमान खान की सिक्योरिटी कितनी टाइट होती है, इसे इसी बात से समझा जा सकता है कि आमिर खान के बेटे जुनैद खान को उनकी सिक्योरिटी ने पहचान नहीं पाया तो उन्हें दो बार सलमान के पास आने नहीं दिया।

पहली घटना 2025 में ‘सितारे जमीन पर’ की स्क्रीनिंग के दौरान हुई थी। सलमान से मिलने पहुंचे जुनैद को सुरक्षाकर्मियों ने आम फैन समझकर रोक दिया था।

एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें सलमान के बॉडीगार्ड्स ने जुनैद खान को नहीं पहचाना था।एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें सलमान के बॉडीगार्ड्स ने जुनैद खान को नहीं पहचाना था।

दूसरी घटना जून 2026 में फिल्म ‘लगान’ की 25वीं सालगिरह के जश्न के दौरान हुई थी। जुनैद सलमान से मिलने पहुंचे, लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें पहचान नहीं पाया और एक तरफ कर दिया था। हालांकि, बाद में सलमान की नजर जुनैद पर पड़ी तो उन्होंने जुनैद को गले लगा लिया था।

जुनैद जब सलमान की ओर बढ़े थे, तो सिक्योरिटी ने उन्हें दोबारा नहीं पहचाना और हाथ लगाकर साइड करने की कोशिश की थी।जुनैद जब सलमान की ओर बढ़े थे, तो सिक्योरिटी ने उन्हें दोबारा नहीं पहचाना और हाथ लगाकर साइड करने की कोशिश की थी।बाद में जैसे ही सलमान खान की नजर जुनैद पर पड़ी, उन्होंने तुरंत गार्ड्स को इशारा कर पीछे हटाया और जुनैद को गले लगा लिया था।बाद में जैसे ही सलमान खान की नजर जुनैद पर पड़ी, उन्होंने तुरंत गार्ड्स को इशारा कर पीछे हटाया और जुनैद को गले लगा लिया था।

…………

फिल्म ‘प्रेम कीटाणु’ का रिव्यू यहां पढ़ें…

मूवी रिव्यू- ‘प्रेम कीटाणु’:प्यार की तलाश में निकले वीर पहाड़िया की कहानी में है हंसी, उलझन और एक मजेदार ट्विस्ट; जानिए कैसी है फिल्म

कॉलेज में किसी पर दिल आ जाए तो लगता है कहानी बस इतनी सी है, लेकिन कभी प्यार पूरा होने से पहले ही कोई नया मोड़ आ जाता है और फिर वही कहानी चार साल बाद एक बिल्कुल अलग दुनिया में लौटती है।

फिल्म ‘प्रेम कीटाणु’ इसी प्यार, दोस्ती और जिंदगी के बदलते रंगों को हल्के फुल्के अंदाज में लेकर चलती है। फिल्म हंसाती है, रिलेट करती है और बीच बीच में जिंदगी की थोड़ी सी कड़वी सच्चाई भी दिखा देती है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    डॉक्टर बनने का मौका छोड़ा, ट्रेनों में गाकर पैसे कमाए:‘विक्की डोनर’ से बदली किस्मत, आयुष्मान खुराना बोले- रिस्क लेकर यहां तक पहुंचा हूं

    Hindi News Entertainment Bollywood Ayushmann Khurrana Success Story; RJ MTV VJ Indian Idol Rejection | Movies List डॉक्टर बनने का मौका छोड़ा, ट्रेनों में गाकर पैसे कमाए:‘विक्की डोनर’ से बदली…

    हनुमान अंश पर पर बोलीं तमन्ना भाटिया:लोग अपना सनातन कल्चर जानना चाहते हैं, इसलिए बॉक्स ऑफिस पर फिल्में हिट; हनुमान अंश ने कमाए 414 करोड़

    Hindi News Entertainment Bollywood Tamannaah Bhatia Statement On Hanuman Ansh | Sanatan Culture Film Success हनुमान अंश पर पर बोलीं तमन्ना भाटिया:लोग अपना सनातन कल्चर जानना चाहते हैं, इसलिए बॉक्स…

    You Missed

    China Open: Novak Djokovic wins first match since Wimbledon

    • By dp
    • October 2, 2026
    • 0 views
    China Open: Novak Djokovic wins first match since Wimbledon

    डॉक्टर बनने का मौका छोड़ा, ट्रेनों में गाकर पैसे कमाए:‘विक्की डोनर’ से बदली किस्मत, आयुष्मान खुराना बोले- रिस्क लेकर यहां तक पहुंचा हूं

    • By dp
    • October 2, 2026
    • 0 views
    डॉक्टर बनने का मौका छोड़ा, ट्रेनों में गाकर पैसे कमाए:‘विक्की डोनर’ से बदली किस्मत, आयुष्मान खुराना बोले- रिस्क लेकर यहां तक पहुंचा हूं

    Fantastic News for SpaceX Stock Investors

    • By dp
    • October 2, 2026
    • 2 views
    Fantastic News for SpaceX Stock Investors

    सलमान खान को देख अचानक पास पहुंचा फैन:एक्टर हुए हैरान, सिक्योरिटी टीम हरकत में आई; सलमान को मिली है वाई-प्लस सुरक्षा

    • By dp
    • October 2, 2026
    • 3 views
    सलमान खान को देख अचानक पास पहुंचा फैन:एक्टर हुए हैरान, सिक्योरिटी टीम हरकत में आई; सलमान को मिली है वाई-प्लस सुरक्षा

    Sydney Sweeney shares cheeky boat trip photos with boyfriend Scooter Braun

    • By dp
    • October 2, 2026
    • 3 views
    Sydney Sweeney shares cheeky boat trip photos with boyfriend Scooter Braun

    हनुमान अंश पर पर बोलीं तमन्ना भाटिया:लोग अपना सनातन कल्चर जानना चाहते हैं, इसलिए बॉक्स ऑफिस पर फिल्में हिट; हनुमान अंश ने कमाए 414 करोड़

    • By dp
    • October 2, 2026
    • 3 views
    हनुमान अंश पर पर बोलीं तमन्ना भाटिया:लोग अपना सनातन कल्चर जानना चाहते हैं, इसलिए बॉक्स ऑफिस पर फिल्में हिट; हनुमान अंश ने कमाए 414 करोड़