गोंडा में सिपाही भर्ती परीक्षा का आज आखिरी दिन:त्रिस्तरीय चेकिंग और बायोमेट्रिक सत्यापन के बाद परीक्षार्थियों को प्रवेश

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Gonda
  • Gonda Police Recruitment Exam: Final Day Entry After Triple Checking & Biometric Verification

गोंडा में सिपाही भर्ती परीक्षा का आज आखिरी दिन:त्रिस्तरीय चेकिंग और बायोमेट्रिक सत्यापन के बाद परीक्षार्थियों को प्रवेशगोंडाकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा गोंडा जिले के 15 परीक्षा केंद्रों पर आज बुधवार को यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा का तीसरा और अंतिम दिन है। आज आखिरी दिन होने के कारण परीक्षा केंद्रों के बाहर परीक्षार्थियों की भारी भीड़ देखी जा रही है। परीक्षा देने के लिए परीक्षार्थी आजमगढ़, सुल्तानपुर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, बस्ती, बाराबंकी और अयोध्या सहित कई अन्य जिलों से गोंडा पहुंचे हैं। पुलिसकर्मी और परीक्षा ड्यूटी में लगे अधिकारी-कर्मचारी एक-एक कर परीक्षार्थियों की सघन जांच कर रहे हैं। प्रवेश से पहले परीक्षार्थियों की त्रिस्तरीय चेकिंग की जा रही है।

मेटल डिटेक्टर से परीक्षार्थियों के पूरे शरीर की जांच की जा रही है, जिसमें कान और जूते भी शामिल हैं।सभी परीक्षार्थियों का बायोमेट्रिक सत्यापन अनिवार्य है। बिना बायोमेट्रिक पुष्टि के किसी भी परीक्षार्थी को केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जा रही है। जिन परीक्षार्थियों का बायोमेट्रिक एक बार में नहीं हो पा रहा है,उन्हें दोबारा सत्यापन के बाद ही अंदर जाने दिया जा रहा है।परीक्षार्थी एक हाथ में पेन,प्रवेश पत्र और आधार कार्ड तथा दूसरे हाथ में जूते लेकर परीक्षा केंद्र में प्रवेश कर रहे हैं।

आज तीसरे दिन की पहली पाली में 15 परीक्षा केंद्रों पर कुल 6024 परीक्षार्थियों को कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा देनी है। परीक्षार्थी रोडवेज बसों और ट्रेनों के माध्यम से यहां पहुंचे हैं। गोंडा जिला मुख्यालय पर बने जिला स्तरीय सीसीटीवी कंट्रोल रूम से सभी परीक्षा केंद्रों पर लगातार नजर रखी जा रही है। इस परीक्षा के लिए 15 सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट और 1000 से अधिक कक्ष निरीक्षक तैनात किए गए हैं। लगातार डीएम और एसपी द्वारा भी सभी परीक्षा केंद्र पर नजर रखी जा रही है 2 दिन के अंदर गोंडा में कोई भी नकलची नहीं पकड़ा गया है।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    जयपुर पहुंचीं मोहन सिस्टर्स:यूनिवर्सिटी के एनुअल फेस्ट में देंगी लाइव परफॉर्मेंस; बोलीं- पिंक सिटी में परफॉर्म करना हमेशा खास

    Hindi News Local Rajasthan Jaipur Niti Shakti Mukti Mohan In Jaipur | University Annual Fest Live Performance जयपुर पहुंचीं मोहन सिस्टर्स:यूनिवर्सिटी के एनुअल फेस्ट में देंगी लाइव परफॉर्मेंस; बोलीं- पिंक…

    UK07 राइडर बोले-बेटे से मिलने के लिए दिए ₹37 लाख:रितिका अपने दोस्त के साथ मिलकर दे रही धोखा; 4 महीने पहले बने थे पिता

    Hindi News Local Uttarakhand Dehradun Anurag Dobhal Controversy | Dehradun YouTuber Accuses Wife Ritika | Video UK07 राइडर बोले-बेटे से मिलने के लिए दिए ₹37 लाख:रितिका अपने दोस्त के साथ…

    You Missed

    What Mario Hezonja Could Bring to Cleveland Cavaliers in Free Agency

    • By dp
    • July 26, 2026
    • 2 views
    What Mario Hezonja Could Bring to Cleveland Cavaliers in Free Agency

    जयपुर पहुंचीं मोहन सिस्टर्स:यूनिवर्सिटी के एनुअल फेस्ट में देंगी लाइव परफॉर्मेंस; बोलीं- पिंक सिटी में परफॉर्म करना हमेशा खास

    • By dp
    • July 26, 2026
    • 2 views
    जयपुर पहुंचीं मोहन सिस्टर्स:यूनिवर्सिटी के एनुअल फेस्ट में देंगी लाइव परफॉर्मेंस; बोलीं- पिंक सिटी में परफॉर्म करना हमेशा खास

    Verstappen buoyed by P2 finish in race of ‘survival’

    • By dp
    • July 26, 2026
    • 4 views
    Verstappen buoyed by P2 finish in race of ‘survival’

    UK07 राइडर बोले-बेटे से मिलने के लिए दिए ₹37 लाख:रितिका अपने दोस्त के साथ मिलकर दे रही धोखा; 4 महीने पहले बने थे पिता

    • By dp
    • July 26, 2026
    • 3 views
    UK07 राइडर बोले-बेटे से मिलने के लिए दिए ₹37 लाख:रितिका अपने दोस्त के साथ मिलकर दे रही धोखा; 4 महीने पहले बने थे पिता

    Antonelli admits Mercedes losing ground in development race

    • By dp
    • July 26, 2026
    • 6 views
    Antonelli admits Mercedes losing ground in development race

    सर्वगुण संपन्न:अब नॉन ग्लैमरस रोल में दिखेंगी वाणी कपूर, 3 महीने की तैयारी

    • By dp
    • July 26, 2026
    • 7 views
    सर्वगुण संपन्न:अब नॉन ग्लैमरस रोल में दिखेंगी वाणी कपूर, 3 महीने की तैयारी