CJP के आंदोलन में शामिल हुए नसीरुद्दीन शाह:पुलिस परमिशन न मिलने के बाद भी पहुंचे, दीपके को गले लगाया; शबाना आजमी-विशाल ददलानी भी पहुंचे

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Naseeruddin Shah & Celebs Protest At Mumbai Shivaji Park | CJP Updates

CJP के आंदोलन में शामिल हुए नसीरुद्दीन शाह:पुलिस परमिशन न मिलने के बाद भी पहुंचे, दीपके को गले लगाया; शबाना आजमी-विशाल ददलानी भी पहुंचे2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर मुंबई के शिवाजी पार्क में आयोजित प्रदर्शन में नसीरुद्दीन शामिल हुए। पुलिस की इजाजत न मिलने के बावजूद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के इस प्रदर्शन में अभिनेत्री शबाना आजमी और संगीतकार विशाल ददलानी भी पहुंचे।

शर्लिन चोपड़ा और विशाल भारद्वाज समेत कई सेलेब्स ने सरकार के खिलाफ आवाज उठाई।

इन बॉलीवुड सेलेब्स की मौजूदगी से प्रदर्शन स्थल पर भीड़ जुट गई। इन कलाकारों ने वोटर लिस्ट में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ आवाज उठाई और नागरिकों के विरोध करने के अधिकार का खुलकर समर्थन किया।

नसीरुद्दीन शाह ने अभिजीत दीपके से मुलाकात की।नसीरुद्दीन शाह ने अभिजीत दीपके से मुलाकात की।

नसीरुद्दीन शाह ने दीपके को गले लगाकर कहा शुक्रिया

प्रदर्शन के दौरान अभिनेता नसीरुद्दीन शाह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने इस वीडियो को शेयर किया। वीडियो में नसीरुद्दीन शाह आयोजक अभिजीत को गले लगाते और धन्यवाद कहते दिख रहे हैं। अभिजीत ने बताया कि वे नसीरुद्दीन शाह के बहुत बड़े फैन हैं और उनका इस प्रदर्शन में आना किसी सपने के सच होने जैसा है।

शबाना आजमी भी प्रदर्शनकारियों का हौसला बढ़ाया।शबाना आजमी भी प्रदर्शनकारियों का हौसला बढ़ाया।

शबाना आजमी बोलीं- अधिकारों के लिए आवाज उठाना जरूरी

अभिनेत्री शबाना आजमी भी प्रदर्शनकारियों के बीच पहुंचीं और उनका हौसला बढ़ाया। शबाना ने कहा कि लोकतंत्र में विरोध प्रदर्शन करना हर नागरिक का अधिकार है।

जब वोटर लिस्ट से बिना किसी कारण लोगों के नाम हटा दिए जाएं, तो जनता का विरोध करना बिल्कुल सही है। इससे पहले शबाना आजमी नीट पेपर लीक मुद्दे पर दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए विरोध प्रदर्शन में भी शामिल हो चुकी हैं।

बॉलीवुड सिंगर विशाल ददलानी भी प्रदर्शन में शालिम हुए।बॉलीवुड सिंगर विशाल ददलानी भी प्रदर्शन में शालिम हुए।

संगीतकार विशाल ददलानी ने जताया समर्थन

बॉलीवुड सिंगर विशाल ददलानी ने भी शिवाजी पार्क पहुंचकर आंदोलन को अपना समर्थन दिया। उन्होंने सीजेपी नेता अभिजीत दीपके से मुलाकात की और उन्हें गले लगाया।

विशाल ने कार्यक्रम से पहले भी सोशल मीडिया के जरिए इस प्रदर्शन का समर्थन किया था। सीजेपी के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से विशाल की मौजूदगी की तस्वीरें और वीडियो पोस्ट किए गए।

शर्लिन चोपड़ा ने प्रदर्शन में शामिल होकर सरकार पर निशाना साधा।शर्लिन चोपड़ा ने प्रदर्शन में शामिल होकर सरकार पर निशाना साधा।

वोटर लिस्ट से नाम हटाए जाने पर बोलीं शर्लिन चोपड़ा

एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा ने वोट देने के अधिकार को मौलिक अधिकार बताते हुए कहा कि लोकतंत्र की हत्या नहीं होनी चाहिए और नागरिकों से मतदान का हक नहीं छीना जाना चाहिए।

उन्होंने सवाल उठाया कि स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के जरिए जिन 13 करोड़ भारतीयों के नाम वोटर लिस्ट से हटाए गए हैं, क्या यह साबित किया जा सकता है कि वे गैर-नागरिक हैं।

शर्लिन ने कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सम्मान करती हैं और उन्हें पिता तुल्य मानती हैं, इसलिए एक बेटी के तौर पर शांतिपूर्ण तरीके से अपनी असहमति दर्ज कराना उनका अधिकार है। उन्होंने पीएम मोदी से भारतीय नागरिकों के इस अधिकार को न छीनने की अपील की।

सीजेपी की मांग और चुनाव आयोग से जुड़ा विवाद

यह प्रदर्शन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के लिए किया मुंबई के शिवाजी पार्क में किया गया। सीजेपी नेता अभिजीत दीपके ने महाराष्ट्र सरकार और केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि नीट लीक के बाद दो महीने में यह उनका दूसरा बड़ा आंदोलन है।

उन्होंने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को चुनौती दी कि सरकार चाहे तो उन्हें जेल भेज सकती है। दरअसल, यह विवाद मतदाता सूची के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) में गड़बड़ी को लेकर मीडिया रिपोर्ट्स के बाद शुरू हुआ था।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    विवेकानंद की साधना से जुड़ा पवहारी बाबा आश्रम बदहाल:गाजीपुर में 65-70 लाख से हुआ था सुंदरीकरण, सोलर लाइटें 1-2 महीने में बंद; सड़क धंसी

    Hindi News Local Uttar pradesh Ghazipur Ghazipur: Vivekanandas Pavhari Baba Ashram In Ruins Despite Fund Usage विवेकानंद की साधना से जुड़ा पवहारी बाबा आश्रम बदहाल:गाजीपुर में 65-70 लाख से हुआ…

    खुद को खूबसूरत नहीं मानती थीं हरलीन सेठी:बोलीं- ‘ब्रोकन’ ने बदली जिंदगी; दर्शकों की तारीफों से आत्मविश्वास मिला, खुद से प्यार करना सीखा

    Hindi News Entertainment Bollywood Harleen Sethi Interview | Broken But Beautiful Role & Career Journey भास्कर इंटरव्यूखुद को खूबसूरत नहीं मानती थीं हरलीन सेठी:बोलीं- ‘ब्रोकन’ ने बदली जिंदगी; दर्शकों की…

    You Missed

    Reign vs. Courage: Gamethread

    • By dp
    • October 3, 2026
    • 0 views
    Reign vs. Courage: Gamethread

    विवेकानंद की साधना से जुड़ा पवहारी बाबा आश्रम बदहाल:गाजीपुर में 65-70 लाख से हुआ था सुंदरीकरण, सोलर लाइटें 1-2 महीने में बंद; सड़क धंसी

    • By dp
    • October 3, 2026
    • 0 views
    विवेकानंद की साधना से जुड़ा पवहारी बाबा आश्रम बदहाल:गाजीपुर में 65-70 लाख से हुआ था सुंदरीकरण, सोलर लाइटें 1-2 महीने में बंद; सड़क धंसी

    Fox News Entertainment newsletter: Charles, William ‘furious’ over book; Harry, Meghan’s motives unclear

    • By dp
    • October 3, 2026
    • 2 views
    Fox News Entertainment newsletter: Charles, William ‘furious’ over book; Harry, Meghan’s motives unclear

    CJP के आंदोलन में शामिल हुए नसीरुद्दीन शाह:पुलिस परमिशन न मिलने के बाद भी पहुंचे, दीपके को गले लगाया; शबाना आजमी-विशाल ददलानी भी पहुंचे

    • By dp
    • October 3, 2026
    • 3 views
    CJP के आंदोलन में शामिल हुए नसीरुद्दीन शाह:पुलिस परमिशन न मिलने के बाद भी पहुंचे, दीपके को गले लगाया; शबाना आजमी-विशाल ददलानी भी पहुंचे

    White House Melts Down at CNN Host With Vile Slur