‘चुट्टामल्ले’ के मॉर्फ्ड वीडियो पर भड़के जूनियर NTR:बोले- महिलाओं को देवी मानने वाले देश में AI से अपमान करने वालों को नहीं छोड़ूंगा

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Jr NTR Slams AI Morphed Video Of Chuttamalle Song | Controversy

‘चुट्टामल्ले’ के मॉर्फ्ड वीडियो पर भड़के जूनियर NTR:बोले- महिलाओं को देवी मानने वाले देश में AI से अपमान करने वालों को नहीं छोड़ूंगा1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

X पर वायरल हो रहे वीडियो में जूनियर NTR की को-स्टार जान्हवी कपूर को आपत्तिजनक तरीके से दिखाया गया है, जिस पर अभिनेता ने कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी। - Dainik BhaskarX पर वायरल हो रहे वीडियो में जूनियर NTR की को-स्टार जान्हवी कपूर को आपत्तिजनक तरीके से दिखाया गया है, जिस पर अभिनेता ने कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी।

साउथ एक्टर जूनियर NTR ने उनकी फिल्म ‘देवरा: पार्ट 1’ के गाने ‘चुट्टामल्ले’ के AI से बनाए गए मॉर्फ्ड वीडियो को लेकर भड़क गए। यह गाना जान्हवी कपूर के साथ फिल्माया गया था।

एक्स पर पोस्ट में उन्होंने लिखा, “यह बेहद घिनौना, शर्मनाक और निंदनीय है। जिस देश में महिलाओं को मां और देवी के रूप में सम्मान दिया जाता है और ‘मातृदेवो भव’ हमारी संस्कृति का हिस्सा है, वहां कुछ लोग AI का इस्तेमाल कर एक महिला का इस तरह अपमान कर रहे हैं।”

मॉर्फ्ड वीडियो बनाने वालों को चेतावनी

जूनियर NTR ने मॉर्फ्ड ‘चुट्टामल्ले’ वीडियो बनाने और उसे फैलाने वालों को कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने लिखा कि ‘चुट्टामल्ले’ के इस मॉर्फ्ड वीडियो को बनाने और फैलाने वालों के खिलाफ मैं हर संभव कानूनी कार्रवाई करूंगा। मैं उनमें से किसी को भी नहीं छोड़ूंगा।

अभिनेता ने लोगों से ऐसे कंटेंट को बढ़ावा नहीं देने की अपील की। उन्होंने लिखा, “मैं लोगों से अपील करता हूं कि ऐसे कंटेंट को न देखें, न शेयर करें और न ही उस पर प्रतिक्रिया दें। आज यह किसी और के साथ हुआ है, कल आपकी मां, बहन, पत्नी या बेटी भी इसका शिकार हो सकती है।”

जूनियर NTR की पोस्ट।जूनियर NTR की पोस्ट।

उन्होंने आगे लिखा, “यह बेहद गंभीर मामला है। मैं सभी राज्य सरकारों और भारत सरकार से अपील करता हूं कि AI के गलत इस्तेमाल के खिलाफ सख्त नियम बनाए जाएं और कार्रवाई की जाए।”

जान्हवी कपूर ने फिल्म 'देवरा: पार्ट 1' से बतौर लीड एक्ट्रेस साउथ फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था।जान्हवी कपूर ने फिल्म ‘देवरा: पार्ट 1’ से बतौर लीड एक्ट्रेस साउथ फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था।

‘चुट्टामल्ले’ गाना और फिल्म

‘चुट्टामल्ले’ 2024 में आई एक्शन ड्रामा फिल्म ‘देवरा: पार्ट 1’ का रोमांटिक गाना है। इसमें जूनियर NTR और जान्हवी कपूर नजर आए थे।

यह गाना अपनी धुन और दोनों मुख्य कलाकारों की केमिस्ट्री के लिए लोकप्रिय हुआ था।

‘देवरा: पार्ट 1’ की कहानी

कोरटाला शिवा के निर्देशन में बनी ‘देवरा: पार्ट 1’ की कहानी 1980 के दशक के एक तटीय गांव पर आधारित है।

फिल्म में एक ताकतवर समुद्री योद्धा अवैध समुद्री तस्करी के खिलाफ खड़ा होता है। उसे पता चलता है कि इसकी वजह से निर्दोष लोगों को नुकसान हो रहा है।

जान्हवी कपूर ने फिल्म देवरा: पार्ट 1 में थंगम नाम का किरदार निभाया है।जान्हवी कपूर ने फिल्म देवरा: पार्ट 1 में थंगम नाम का किरदार निभाया है।

फिल्म में जूनियर NTR, जान्हवी कपूर और सैफ अली खान ने अहम भूमिकाएं निभाईं। प्रकाश राज, श्रीकांत और शाइन टॉम चाको भी फिल्म का हिस्सा थे।

वर्कफ्रंट की बात करें तो जूनियर NTR अपकमिंग फिल्म ‘ड्रैगन’ पर काम कर रहे हैं। इसका निर्देशन ‘KGF’ और ‘सालार’ फेम प्रशांत नील कर रहे हैं। फिल्म 11 जून 2027 को रिलीज होने वाली है।

कई सेलेब्स के AI-जनरेटेड पोस्ट बने हैं

गौरतलब है कि कई सेलिब्रिटी एआई-जनरेटेड कंटेंट का शिकार हो चुके हैं, जिनमें रश्मिका मंदाना, नोरा फतेही और माधुरी दीक्षित जैसे नाम शामिल हैं। मई 2026 में फेक एआई से बने वीडियो और तस्वीरों को लेकर साउथ एक्ट्रेस रुक्मिणी वसंत भड़क गई थीं।

रुक्मिणी ने एक्स अकाउंट पर एक नोट शेयर कर लिखा था, “मेरी टीम और मैंने सोशल मीडिया पर कुछ एआई से बनाई गई तस्वीरें देखी हैं, जिनके बारे में दावा किया जा रहा है कि वो मेरी हैं। मैं साफ कहना चाहती हूं कि ये तस्वीरें पूरी तरह फर्जी और बनाई गई हैं। इस तरह की एडिटेड तस्वीरें बनाना और फैलाना बहुत गैरजिम्मेदाराना है। यह किसी की प्राइवेसी का बड़ा उल्लंघन भी है।”

उन्होंने आगे लिखा था, “हम इस मामले को गंभीरता से ले रहे हैं। इन तस्वीरों को बनाने और फैलाने वालों के खिलाफ कानूनी और साइबर क्राइम कार्रवाई शुरू की जा रही है। मैं सभी लोगों से अपील करती हूं कि ऐसे कंटेंट को शेयर न करें और न ही उसे बढ़ावा दें।”

रुक्मिणी वसंत की पोस्ट।रुक्मिणी वसंत की पोस्ट।

मई 2026 में ही माधुरी दीक्षित का एक रिवीलिंग ब्लैक ड्रेस वाला वीडियो वायरल हुआ था, जिसे बाद में फैक्ट चेक और ट्विटर (X) के कम्युनिटी नोट द्वारा एआई-जनरेटेड और पूरी तरह नकली घोषित किया गया।

माधुरी दीक्षित का जो वीडियो सामने आया था, उसमें वह एक अवॉर्ड फंक्शन में बैठी दिखाई दे रही हैं।माधुरी दीक्षित का जो वीडियो सामने आया था, उसमें वह एक अवॉर्ड फंक्शन में बैठी दिखाई दे रही हैं।

नवंबर 2023 में रश्मिका का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह काले रंग के कपड़ों में एक लिफ्ट के अंदर जाती हुई दिख रही थीं। यह वीडियो पूरी तरह फेक था। मूल वीडियो ब्रिटिश-भारतीय सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर जारा पटेल का था।

AI डीपफेक तकनीक का इस्तेमाल करके जारा के चेहरे की जगह रश्मिका का चेहरा लगा दिया गया था। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया था।

जारा पटेल के इस वीडियो में चेहरे पर रश्मिका का चेहरा लगा दिया गया था।जारा पटेल के इस वीडियो में चेहरे पर रश्मिका का चेहरा लगा दिया गया था।

जनवरी 2024 में नोरा फतेही का भी एक फेक वीडियो सामने आया था जिसमें एक क्लोदिंग ब्रांड के एंडोर्समेंट के लिए उनके चेहरे और आवाज का गलत इस्तेमाल किया गया था। उन्होंने खुद इंस्टाग्राम पर पोस्ट डालकर इसके फर्जी होने की पुष्टि की थी। पूरी खबर यहां पढ़ें…

नोरा ने अपने इंस्टा अकाउंट पर यह स्टोरी शेयर करते हुए इस डीपफेक वीडियो की जानकारी दी थी।नोरा ने अपने इंस्टा अकाउंट पर यह स्टोरी शेयर करते हुए इस डीपफेक वीडियो की जानकारी दी थी।.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    बसपा की बैठक में लखनऊ के कार्यक्रम की चर्चा:ललितपुर में 9 अक्टूबर को श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल होने की रूपरेखा तैयार

    Hindi News Local Uttar pradesh Lalitpur Lalitpur BSP Meeting | Lucknow Shraddhanjali Karyakram Preparations बसपा की बैठक में लखनऊ के कार्यक्रम की चर्चा:ललितपुर में 9 अक्टूबर को श्रद्धांजलि कार्यक्रम में…

    नकली खाद बनाने वालों पर गैंगस्टर एक्ट की मांग:ललितपुर में डीएम को सौंपा ज्ञापन, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

    Hindi News Local Uttar pradesh Lalitpur Lalitpur BKU Protest | DM Memorandum Seeking Arrest Over Fake Fertilizer नकली खाद बनाने वालों पर गैंगस्टर एक्ट की मांग:ललितपुर में डीएम को सौंपा…

    You Missed

    It’s October 3rd—and Yes, Jonathan Bennett Knows What Day It Is

    • By dp
    • October 3, 2026
    • 1 views
    It’s October 3rd—and Yes, Jonathan Bennett Knows What Day It Is

    बसपा की बैठक में लखनऊ के कार्यक्रम की चर्चा:ललितपुर में 9 अक्टूबर को श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल होने की रूपरेखा तैयार

    • By dp
    • October 3, 2026
    • 1 views
    बसपा की बैठक में लखनऊ के कार्यक्रम की चर्चा:ललितपुर में 9 अक्टूबर को श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल होने की रूपरेखा तैयार

    Manchester United vs Liverpool: Women’s Super League stats & head-to-head

    • By dp
    • October 3, 2026
    • 3 views
    Manchester United vs Liverpool: Women’s Super League stats & head-to-head

    ‘चुट्टामल्ले’ के मॉर्फ्ड वीडियो पर भड़के जूनियर NTR:बोले- महिलाओं को देवी मानने वाले देश में AI से अपमान करने वालों को नहीं छोड़ूंगा

    • By dp
    • October 3, 2026
    • 3 views
    ‘चुट्टामल्ले’ के मॉर्फ्ड वीडियो पर भड़के जूनियर NTR:बोले- महिलाओं को देवी मानने वाले देश में AI से अपमान करने वालों को नहीं छोड़ूंगा

    Police knew who her rapist was. The law kept them from prosecuting him for the attack.

    • By dp
    • October 3, 2026
    • 4 views
    Police knew who her rapist was. The law kept them from prosecuting him for the attack.

    नकली खाद बनाने वालों पर गैंगस्टर एक्ट की मांग:ललितपुर में डीएम को सौंपा ज्ञापन, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

    • By dp
    • October 3, 2026
    • 4 views
    नकली खाद बनाने वालों पर गैंगस्टर एक्ट की मांग:ललितपुर में डीएम को सौंपा ज्ञापन, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग